क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं में बदलाव के नाम पर झांसे में लेकर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दिल्ली से पकड़ने में मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 06 नग मोबाइल, 03 नग एटीएम किया गया बरामद, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल !

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही मामले में छः आरोपियों को किया गया गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 219/23 धारा 420.34 भा.द.वि. 66 (डी) आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अम्बिकापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमित कुमार जायसवाल आत्मज स्वर्गीय जगदीश चंद्र जायसवाल साकिन भट्टी रोड अम्बिकापुर द्वारा थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि घटना दिनांक 30 मार्च 23 को प्रार्थी को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर क्रेडिट कार्ड में जारी सेवाओं…

Read More

हाईवा से वाहन घटना होने के मामले में हाईवा चालक को जबरन बुलैरो में बैठाकर ले जाने एवं मारपीट करने के मामले में की गई सख्त कार्यवाही, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में आरोपी को मुखबीर सूचना पर किया गया गिरफ्तार !

आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में दर्ज हुआ था अपराध, आरोपी तब से अभी तक चल रहा था फरार. थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 84/17 धारा 341, 294, 506 (बी), 323, 385, 34 भा.द.वि. पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा उदयपुर : प्रकरण के विषय में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी गयासुद्दीन आत्मज हेयात अंसारी उम्र 26 वर्ष साकिन कुलूडीह सनावल जिला बलरामपुर द्वारा थाना उदयपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 24 जुलाई 17 को प्रार्थी अपने हाईवा वाहन में कोयला लोड कर कमलापुर साईडिंग…

Read More

रकम दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चार अंतर्राज्यीय आरोपी सूरत गुजरात से किए गए गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अभियान ‘सायबर क्लीन’ चलाकर की गई कार्यवाही.

आरोपियों के निशानदेही पर 64000/– रूपये नगद, 02 नग लेपटाप, 06 नग मोबाईल कुल जुमला करीब 2,00,000/– रूपये किया गया बरामद थाना लुण्ड्रा में अपराध क्रमांक 48/2023 धारा 420,34 भादवि 67 आई.टी. एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा लुण्ड्रा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुलायम सिंह यादव पिता महेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम भेडिया धौरपुर द्वारा थाना लुण्ड्रा में आकर दिनांक 25 मार्च 2023 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 20 फरवरी 2023 को प्रार्थी के मोबाईल पर एक अज्ञात…

Read More

सूरजपुर के खिलाड़ियों ने जीते 7 मेडल, राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने किया उत्साहवर्द्धन.

गोल्ड मेडल अर्जित करने वाले इन खिलाड़ियों का चयन पुणे महाराष्ट्र में आगामी 26 से 30 जून को आयोजित होने वाले नेशनल वूशू चैंपियनशिप के लिए हुआ है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वुशु एसोसिएशन के तत्वाधान में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 18 और 21 मई 2023 को आयोजित कॉम्पिटिशन में सूरजपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल और 2 सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रौशन किया। सोमवार को…

Read More

महिला से छेड़-छाड़ कर धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल !

महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार आरोपी मोहनलाल निवासी तुस्मा के विरूद्ध धारा 354,506बी भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी, पानी पीने के लिए गई तो आरोपी मिस्त्री मोहनलाल पीछे-पीछे जाकर पीड़िता के मुंह को दबाकर बुरी नियत से हाथ-बांह पकड़ कर बेइज़्जती करने के नियत…

Read More

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत सातवें चरण के कार्यक्रम में गुजरात से आये पुलिस बल को दी गई विदाई,  गुजरात पुलिस कर्मियों को छत्तीसगढ़ की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में दी गई जानकारी.

गुजरात राज्य से 12 पुरुष एवं 03 महिला पुलिसकर्मी भ्रमण के लिए आये जांजगीर-चांपा गुजरात पुलिस कर्मियों को जिले का क्रोकोडाइल कोटमीसोनार, राष्ट्रीय किसान स्कूल बेहराडीह, शिवरीनारायण मंदिर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर का कराया गया भ्रमण        समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत गुजरात एवं छत्तीसगढ़ राज्य के पुलिसकर्मियों को एक दूसरे की सभ्यता संस्कृति एवं भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत भ्रमण कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसी क्रम में गुजरात राज्य से…

Read More

आज नमो घाट वाराणसी पर 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने किया योगाभ्यास : कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं ओम् व्यायाम आदि का कराया गया अभ्यास.

जीवन में योग के महत्व को समझाने के उद्देश्य से प्रति वर्ष दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाता है विश्व योग दिवस समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : आज नमो घाट वाराणसी में 95 बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष की उपस्थिति में प्रातः 05:30 बजे से  7::00 बजे तक योग कार्यक्रम कराया गयाl  कार्यक्रम का शुभारंभ कमांडेंट 95 बटालियन ने दीप प्रज्वलित करके कियाl  गोवर्धन पूजा के सदस्यों ने कमांडेंट को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया, जिसमें 95 बटालियन के ऑफिसर, जवान, गोवर्धन पूजा समिति के सदस्य,…

Read More

भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अनुशंसा पर स्कूलों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख स्वीकृत.

जिला प्रशासन व निर्माण एजेंसी से कार्यों को शीघ्र से शीघ्र पूरा करने को कहा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के अनुशंसा पर रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के 8 स्कूलों के मरम्मत, अतिरिक्त कक्ष निर्माण व शौचालय निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख 66 हजार रुपए स्वीकृत किया है। शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर जीर्णोधार हेतु 6.65 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अयोध्या नगर चंगोराभाठा अतिरिक्त कक्ष निर्माण 16.10 लाख, शासकीय नवीन प्राथमिक शाला संतोषी नगर अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं शौचालय…

Read More

डीडी नगर सेंट्रल स्कूल में कक्षा 2 पाली में लगाने पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

द्वितीय पाली आरंभ करने से विद्यालय की वर्तमान संसाधन में ही अतिरिक्त 2500 सीट हो सकेगी उपलब्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर रायपुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में द्वितीय पाली में कक्षाएं आरंभ कराने हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में पत्र लिखा है। श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाले राज्यों में से एक छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर,…

Read More

भू-विस्थापित दिलहरण की आत्महत्या के लिए एसईसीएल और राज्य सरकार की नीतियां जिम्मेदार, दोषी अधिकारियों के खिलाफ हो एफआईआर – किसान सभा

मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता और एक सदस्य को स्थाई रोजगार प्रदान करने की मांग समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र के खनन प्रभावित गांव जटराज के भू-विस्थापित दिलहरन पटेल की आत्महत्या के लिए एसईसीएल और राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है और मृतक के परिवार को 50 लाख रूपए की सहायता और एक सदस्य को स्थाई रोजगार प्रदान करने की मांग की है। आज यहां जारी एक बयान में छत्तीसगढ़ किसान सभा के अध्यक्ष…

Read More