मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान निम्न आय वर्ग के विद्यार्थी जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थानों जैसे IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS, NIT, IIIT में प्रवेश प्राप्त किया है, उन्हें इस योजना के तहत तात्कालिक सहायता प्रदान की जाएगी। पात्र विद्यार्थी निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन रजिस्टर्ड…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
नशे पर लगाम लगाने जशपुर में सालभर की तैयारी, खेल गतिविधियों से लेकर नशामुक्त कैंपस तक चलेगी जागरूकता मुहिम, विभागों को मिले निर्देश
नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का होगा आयोजन जशपुर : समाज कल्याण संचालनालय, रायपुर के निर्देशानुसार जिले में नशामुक्त भारत अभियान 2026-27 अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार की गई है। जारी कार्ययोजना अनुसार अक्टूबर 2026 में युवाओं को खेल एवं अन्य गतिविधियों से जोड़ने, जनवरी 2027 के प्रथम पखवाड़े में विद्यालय/महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, मार्च में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का मूल्यांकन, जुलाई में नशामुक्त कैम्पस की स्थापना तथा अगस्त 2027 में पुनः विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए…
Read Moreजशपुर की कौन-सी प्रतिभाएं होंगी सम्मानित? राज्योत्सव के तीन बड़े सम्मानों के लिए प्रस्ताव मांगे, कल शाम 5:30 बजे तक मौका
राज्योत्सव 2026 : राज्य अलंकरण हेतु प्रस्ताव 12 अक्टूबर तक आमंत्रित जशपुर : राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदान किये जाने वाले राज्य अलंकरण हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। कार्यालय कलेक्टर वरिष्ठ लिपिक शाखा जिला जशपुर से प्राप्त जानकारी अनुसार इस वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार के तहत पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान तथा अखिल भारतीय पुरस्कार के तहत महाराजा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाना है। वर्ष 2026 के लिए उक्त पुरस्कार हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशानुसार पात्र व्यक्तियों के नामांकन प्रस्ताव…
Read More‘असली आवाजें, असली बदलाव’ के संदेश के साथ जशपुर में मना विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस, नर्सिंग छात्राओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने रैली निकालकर नागरिकों को किया जागरूक; विशेषज्ञों ने बताया—मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी, समस्याओं को कमजोरी न समझें, समय पर लें सहायता और उपचार
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जशपुर में निकली जागरूकता रैली, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा जन-जागरूकता रैली एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम निजी अनुभवों को सुना गया: असली आवाजें, असली बदलाव” के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्तिगत अनुभवों को सुनने, समझने और सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घनश्याम जात्रा के नेतृत्व एवं वरिष्ठ चिकित्सक…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के नेतृत्व की उपलब्धियों पर छत्तीसगढ़ कैबिनेट की प्रेस वार्ता, सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और नक्सलमुक्त बस्तर से लेकर प्रदेश को मिले निवेश व केंद्रीय सहयोग तक गिनाईं बड़ी उपलब्धियां; पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती और ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ करने के फैसलों की भी दी जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास यात्रा को बताया ऐतिहासिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा—राष्ट्र प्रथम, जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प से देश ने हासिल की नई पहचान; छत्तीसगढ़ को केंद्रीय करों के रूप में 3.46 लाख करोड़ रुपये, 8.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और नक्सलमुक्त बस्तर के विकास को मिली गति पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षक के 36 पदों पर भर्ती को मंजूरी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलकर होगा जनजातीय…
Read More10 साल के रिमोन की दुर्लभ बीमारी के इलाज के लिए CM साय ने तत्काल मंजूर किए 12 लाख रुपये, गोद में लेकर दुलारा और बोले—“यह केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है”; भावुक कर देगा मुख्यमंत्री और नन्हे रिमोन का यह आत्मीय पल
मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से उपचार के लिए तत्काल 12 लाख रुपए स्वीकृत आर्थिक तंगी के कारण बेटे के इलाज को लेकर चिंतित किसान पिता को मिली बड़ी राहत रिमोन को गोद में उठाकर मुख्यमंत्री ने दुलारा, कहा – यह केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है, इसके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी भी जिम्मेदारी नन्हे रिमोन ने गीत सुनाकर मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर : सक्ती जिले…
Read Moreजंगल से निकल कुनकुरी शहर में घुसा दंतैल, अस्पताल-कॉलेज परिसर तक पहुंचा गजराज! कई मकानों की दीवारें क्षतिग्रस्त, वन विभाग अलर्ट—नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
कई मकानों की दीवारें तोड़ीं, बंदरा खसरा नाला के पास वन विभाग की नर्सरी में रुका हाथी; वन विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की कुनकुरी : कुनकुरी नगर में एक नर दंतैल हाथी के प्रवेश से हड़कंप मच गया है। लोटापानी जंगल से नवाटोली होते हुए नगर में दाखिल हुआ हाथी हॉलीक्रॉस अस्पताल परिसर में घुसा। इसके बाद वह कुछ मकानों की दीवारें तोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर लोयोला कॉलेज परिसर पहुंच गया। नगर के तीन से चार स्थानों पर दीवारें तोड़े जाने की जानकारी सामने…
Read Moreसिर्फ 4 महीने में 23 हजार से ज्यादा मरीजों को राहत, 86,975 जांचें पूरी तरह मुफ्त! सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ में एक ही छत के नीचे 134 तरह की जांचों की सुविधा—अब जल्द शुरू होगी माइक्रोबायोलॉजी जांच, मरीजों को मिलने जा रही है कौन-सी नई राहत?
स्वास्थ्य सेवाओं का नया आयाम: सारंगढ़ की ‘अटल आरोग्य लैब’ बनी मरीजों का सहारा, 4 महीने में 87 हजार मुफ्त जांचें रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी स्वास्थ्य नीतियों और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य के शासकीय अस्पतालों की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल से आम नागरिकों को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जिला चिकित्सालय में संचालित ‘अटल आरोग्य लैब’ आम…
Read Moreसिर्फ 100 रुपये की बचत से शुरू हुआ सफर, आज होटल से हर महीने ₹24 हजार तक की कमाई! छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद कैसे बनीं ‘लखपति दीदी’, बैंक से मिले ₹1 लाख के ऋण ने बदली जिंदगी—जानिए संघर्ष से सफलता तक की पूरी कहानी!
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए कहानी एक बदलाव की: संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर रायपुर : कभी परिवार की सीमित आमदनी और तंगहाली के बीच घर का खर्च चलाना और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना श्रीमती अहिल्या निषाद के लिए एक बड़ी चुनौती थी। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम बिलाईगढ़ (अ) की रहने वाली अहिल्या का जीवन सामान्य गृहिणियों की तरह ही आर्थिक…
Read Moreदुर्गम पहाड़, घने जंगल और 10 किलोमीटर का सफर… आखिर कैसे टूटी अबूझमाड़ के बच्चों की पढ़ाई की सबसे बड़ी बाधा? ‘स्कूल केईन्ता’ अभियान से 2,000 से अधिक बच्चे शिक्षा से जुड़े, गांव में ही स्कूल और जाति प्रमाण पत्र मिलने से खुलेंगे भविष्य के नए रास्ते!
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद घमंडी के बच्चों का शिक्षा और सपनों का राह आसान,दुर्गम पहाड़ों और 10 किमी लंबे रास्तों की दुश्वारियाँ हुई खत्म 22 बच्चों को गाँव में ही मिले जाति प्रमाण पत्र, 34 नई वैकल्पिक शालाओं से संवर रहा दूरस्थ क्षेत्रों का भविष्य ‘सेवा संकल्प’ से बदल रही दूरस्थ गाँवों की तस्वीर रायपुर : जब हौसले मजबूत हों, तो दुर्गम से दुर्गम रास्ते भी सुगम हो जाते हैं। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के सुदूर अंचलों में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ और ‘स्कूल…
Read More