मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिवालय से लेकर कलेक्टरेट तक के अफसर उतरे मैदान पर, धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर व्यवस्था के संबंध में ले रहे हैं फीडबैक

धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेशभर के संग्रहण केंद्रों में अफसरों के दौरे जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर धान खरीदी व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए प्रदेश के सचिवालय से लेकर सभी जिलों के अधिकारियों ने भी मैदान पर उतर कर मोर्चा संभाल लिया है। मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने 01 दिसंबर को धान संग्रहण केंद्रों का दौरा कर जायजा लिया था। आज सचिव स्तर के अधिकारियों ने भी संग्रहण केंद्रों का दौरा किया। जिलों में संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक,…

Read More

नगरीय प्रशासन मंत्री ने चंदखुरी में 5.20 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की दी सौगात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले की चंदखुरी नगर पंचायत के अंतर्गत 5 करोड़ 20 लाख 55 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में मुख्यतः स्कूल भवन, सड़क, पंचायत भवन, रंग मंच, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत आरंग के श्री खिलेश देवांगन, नगर पंचायत चंदखुरी के अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर भी मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन…

Read More

फरसाबहार मे विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव सम्पन्न, सभी स्कूलों में प्रार्थना समय राजकीय गीत अरपा पैरी को गाने की अपील

शिक्षा के साथ जीवन मे खेल भी महत्वपूर्ण : संसदीय सचिव यूडी मिंज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर,  विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव फ़रसाबहार के खेल मैदान में विधायक एवं संसदीय सचिव उद्योग तथा आबकारी मंत्रालय ,छत्तीसगढ़ शासन यू.डी. मिंज  के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। सर्व प्रथम उद्बोधन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सी.आर.भगत  के द्वारा किया गया । तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्य  विष्णु कुलदीप ने  यू.डी. मिंज जी को अंचल की प्रतिभाओं को पहचानने एवं उनको आगे बढ़ाने की इस अभिनव योजना के लिए धन्यवाद दिया।उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के प्रति भी…

Read More

जशपुर शहर के स्कूली बच्चे चला रहे वाहन, पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन स्कूल के नाबालिग बच्चों के परिजनों पर की चलानी कार्यवाही

स्कूलों में दो पहिया वाहन चलाने वाले नाबालिग छात्र छात्राओं के अभिभावकों पर की गई चालानी कार्यवाही, 27 प्रकरण बनाकर 12600 रूपये वसूले जुर्माना स्कूल के नाबालिग छात्र छात्राओं के अभिभावकों को बुलाकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए नाबालिग बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने न देने की समझाईश भी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दिनांक 1 दिसम्बर दिन बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चन्द्राकर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार एवं यातायात स्टॉफ जशपुर द्वारा शहर के…

Read More

तुंहर सरकार तुंहर द्वार, आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा नई सुविधा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ का कुशलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। इसके तहत केवल जून से नवम्बर तक 06 माह की अवधि में 04 लाख 44 हजार 683 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 02 लाख 79 हजार 577 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 01 लाख 65 हजार 106 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं। परिवहन…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को जनता की ओर से आभार,सड़कें सवाँरने 300 करोड़ की दी है सौगात – यू.डी. मिंज

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की मेहनत रंग लाई,चकाचक होंगीं सड़के, सुलभ होगा आवागमन 38 करोड़ की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित लुड़ेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग एवं लैलूंगा- कोतबा- लवाकेरा सड़क का भी हुआ भूमिपूजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जशपुर जिले में विकास कार्यों की लगातार बौछार हो रही है संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा विकास के लिए की गई पहल अब जमीन पर फलीभूत होता दिख रहा है। मजबूत सड़कें सवारने और उन्हें चकाचक करने का काम शुरू हो चुका है। कुनकुरी के सक्रिय विधायक की जनता तारीफ कर रही है और…

Read More

दोस्त से मांग कर बाईक अपने घर में लाकर रखा और रात में ही बाईक हो गई चोरी, पुलिस में लिखाई रिपोर्ट, हिस्ट्रीशीटर चोर को चोरी के 1 मोटर सायकिल के साथ कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 158/21 धारा 457, 380 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरा, जशपुर/कुनकुरी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अश्विन केरकेट्टा निवासी आदर्श नगर कुनकुरी ने थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने मित्र संचित टोप्पो की मोटर सायकिल क्रमांक एनएस 200 सीजी 14 एमपी 2955 को चलाने के लिए मांग कर लेके आया था। जिसे रात्रि में प्रार्थी अपने घर में रखा था जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध…

Read More

रिटायर्ड शिक्षक के खाते से तीन चेक द्वारा ट्रांसफर कर ली 5 लाख 70 हजार रूपये की रकम, परिजनों ने खाता देख रकम गायब होने की लिखाई रिपोर्ट, गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला…….

थाना बगीचा में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 214/21 धारा 420 भादवि. के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हेलारयुस मिंज निवासी बादुपारा महादेवडाड़ एक वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त प्रधान पाठक हैं जो सेवानिवृत्त होने के बाद विभाग से प्राप्त राशि बैंक खाता में जमा थी तथा बैंक पासबुक तथा चेकबुक को लेकर घुमते थे। इसी दौरान आरोपी मनोज कुमार गुप्ता निवासी बगीचा ने छलपूर्वक हेलारयुस मिंज के चेक क्रमांक 724847, 724863 तथा 724877 को प्राप्त कर लिया था। जब हेलारयुस मिंज का सेवानिवृत्ति…

Read More

अच्छी खबर : जशपुर जिले में नही बंद होंगें हिन्दी माध्यम के विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा – जिला शिक्षा अधिकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जिले के आठों विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के अन्तर्गत अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो यथावत संचालित होते रहेंगे।अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। जिले के जशपुर…

Read More

धान खरीदी केंद्र में लापरवाही, नानगुर के और बड़े मुरमा खरीदी केन्द्र प्रभारियों को मिला नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देशों के बावजूद लापरवाही बरतने पर नानगुर और बड़े मुरमा के खरीदी केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा धान खरीदी की सुचारु व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के साथ ही सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को भी निरंतर जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। जगदलपुर के अनुविभागीय राजस्व अधिकारी दिनेश नाग ने बुधवार को नानगुर, बड़े मुरमा, पल्ली, सरगीपाल और पुसपाल के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का…

Read More