दुसरे के खेत में लगे अदरक की फसल को चुराया, किसान की शिकायत पर ग्रामीणों के सहयोग से एक आरोपी गिरफ्तार एक फरार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.11.2021 को प्रार्थी हेत राम राठिया उम्र 40 वर्ष निवासी गाला गोपीपारा ने अपने खेत बाड़ी में लगाये गये अदरक फसल को राजा नट द्वारा अपने साथी के साथ चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 281/2021 धारा 379, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना दौरान ग्राम गाला गोपीपारा में पता-तलाश कर ग्रामीणों के सहयोग…

Read More

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव यू.डी. मिंज से मिलकर रखी अपनी समस्या

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. कुनकुरी में सन् 1964 से संचालित विद्यालय शासकीय बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सलियाटोली में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय प्रारम्भ होने के फलस्वरूप यहाँ पदस्थापित शिक्षिकाओं एवं कार्यालयीन कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर द्वारा मंगाए जाने के कारण पिछले 56 वर्षाे का गौरवपूर्ण इतिहास समेटे इस हिंदी माध्यम विद्यालय में अध्ययन कर रहे गरीब परिवारों के छात्रावासी एवं अन्य बच्चों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह उत्पन्न हो गया है। इस समस्या को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कुनकुरी…

Read More

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 87 प्रतिशत नागरिकों को पहला टीका और 45 प्रतिशत को दोनों टीके लगे, दोनों खुराकों को मिलाकर अब तक 2.58 करोड़ टीके लगाए गए, 1.7 करोड़ लोगों ने पहला टीका और 88.14 लाख ने लगवाए हैं दोनों टीके

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र 87 प्रतिशत नागरिकों को पहला टीका और 45 प्रतिशत को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। राज्य के एक करोड़ 70 लाख नौ हजार 758 लोग पहला टीका और 88 लाख 14 हजार 074 लोग दोनों टीके लगवा चुके हैं। पहली और दूसरी, दोनों खुराकों को मिलाकर प्रदेश में अब तक (22 नवम्बर तक) दो करोड़ 58 लाख 23 हजार 832 टीके लगाए गए हैं। कोरोना सक्रंमण से बचाव के लिए बालोद जिले में अब…

Read More

किसानों को लाभदायक मूल्य दिलाने और उसना मिल मजदूरों को बेरोजगार होने से बचाने के लिए पुरजोर आवाज उठाएं सांसद : मुख्यमंत्री श्री बघेल

छत्तीसगढ़ राज्य के सभी सांसदों के नाम मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लिखी चिट्ठी मुख्यमंत्री श्री बघेल ने केन्द्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र की प्रति भी भेजी सांसदों को केन्द्रीय वित्तमंत्री से राज्यहित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य से सभी 16 सांसदों को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सांसदों से लोकसभा और राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के किसानों, उसना मिल मजदूरों के हित सहित छत्तीसगढ़ राज्य की जनता…

Read More

कृषि मंत्री 25 नवम्बर को जगदलपुर में विभागीय अधिकारियों की लेंगे बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे 25 नवम्बर को जगदलपुर में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा सेवाएं, मछली पालन, समेती, बीज निगम, मंडी बोर्ड एवं दुग्ध महासंघ के अधिकारियों की संभाग स्तरीय बैठक लेकर विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक जगदलपुर कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा हॉल में प्रातः 10 बजे से होगी। बैठक में विभागीय अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में रबी सीजन में खाद-बीज की उपलब्धता एवं वितरण दलहन-तिलहन एवं लघु धान्य फसलों के क्षेत्राच्छादन,…

Read More

लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु पेंशन शिविर में निराकरण करने बस्तर कमिश्नर श्री चुरेंद्र ने सभी कलेक्टरों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कमिश्नर जीआर चुरेंद्र ने बस्तर संभाग सभी कलेक्टरों को लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए है । उन्होंने कहा कि जिलों में 31 अक्टूबर 2021 की स्थिति में लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों की संख्या 142 है। वित्त निर्देश के अनुसार आपत्ति प्रकरणों का निराकरण कर 15 कार्य दिवस के भीतर संभागीय संयुक्त संचालक को पुनः प्रस्तुत करने का दायित्व कार्यालय प्रमुख का है। जिलेवार लंबित आपत्तिशुदा पेंशन प्रकरणों में जिला बस्तर से 24, कांकेर से 30, कोण्डागांव से 12,नारायणपुर से 22, …

Read More

मितानिन दिवस : मितानिनों का किया गया सम्मान दिया गया प्रमाण पत्र

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मितानिन दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमति डोमेश्वरी वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने सभी ब्लॉक से पहुंची मितानिनों को बधाई दी एवं प्रमाण पत्र दिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ मीरा बघेल ने मितानिनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा की कोविड काल जैसे कठिन समय पर भी मितानिनों ने मन लगाकर अच्छे से कार्य किया और लोगांे को जागरूक करने…

Read More

जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, निजी क्षेत्र के एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा 102 पदों पर होगी भर्तियां

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रवर्तन कक्ष, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर के तत्वाधान में 24 नवम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में निजी क्षेत्र एलर्ट प्राइवेट लिमिटेड रायपुर (Alert Private Limited Raipur) द्वारा कम्पयूटर ऑपरेटर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, एजेंट के  102 पदों पर भर्तियां की जानी है। ऐसे आवेदक जिनकी वांछित योग्यता 8वी, स्नातक, स्नातकोत्तर हो वो इस प्लेसमेंट केम्प की साक्षात्कार…

Read More

थाना प्रभारी आजाद चौक के साथ तत्कालीन सब इंस्पेक्टर को राज्य महिला आयोग के समक्ष उपस्थित होने के दिये निर्देश

कार्यस्थल पर प्रताड़ना के प्रकरण में अनावेदक ने आयोग के समक्ष आवेदिका से  मांगा माफी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य नीता विश्वकर्मा की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 18 पक्षकार उपस्थित हुए तथा 6 प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया शेष अन्य प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।  एक प्रकरण में पिछले सुनवाई में आवेदिका के गायब होने की शिकायत…

Read More

उर्वरक उपलब्धता पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए कृषि मंत्री, केन्द्रीय मंत्री से छत्तीसगढ़ राज्य को रबी सीजन की मांग के अनुरूप उर्वरक आपूर्ति का किया आग्रह

राज्य को तत्काल दो रेक डीएपी और एक रेक एनपीके उर्वरक उपलब्ध कराने की अपील केन्द्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खाद के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा राज्यों में उर्वरक की उपलब्धता के संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से छत्तीसगढ़ राज्य को रबी सीजन के लिए राज्य की मांग के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता…

Read More