जिला और पुलिस प्रशासन ने हेलमेट एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए शहर में निकाली हेलमेट रैली, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी यातायात सुरक्षा का संदेश देने हेलमेट पहन कर की बाईक की सवारी

विधायक विनय भगत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना, आम नागरिकों से हेलमेट के प्रयोग करने का किया आग्रह वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए, एवं यातायात नियमों का पालन करें-कलेक्टर हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों का पालन करने से ही होगा जीवन सुरक्षित -एसपी सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज जशपुर नगरीय क्षेत्र के रणजीता स्टेडियम के समीप आम नागरिकों को हेलमेट के उपयोग एवं यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जनजागरूकता…

Read More

जशपुर जिले के थाना व चौकी में जप्ती माल का संधारण करने वाले कर्मचारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किया गया

थाना व चौकी में विभिन्न जप्ती माल के निराकरण के संबंध में कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया मादक पदार्थों की तस्करी में प्रयुक्त जप्त वाहन को राजसात कराने के प्रक्रिया के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,                        जशपुर. जिले के विभिन्न थाना व चौकी में पदस्थ जप्ती माल का संधारण करने वाले आरक्षक व प्रधान आरक्षकों का रविवार को पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल आईपीएस द्वारा कार्यालय जशपुर में बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाना व चौकी में रखे जिस जप्ती माल का निराकरण…

Read More

कार में 37 किलो गांजा की तस्करी करते 1 आरोपी को तुमला पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी से मादक पदार्थ गांजा कुल 37 किलोग्राम कीमती 3,60,000 (तीन लाख साठ हजार रू.) एवं घटना में प्रयुक्त कार जप्त आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 53/2021 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में अवैध गांजा की तस्करी एवं बिक्री पर पुलिस विभाग का शिकंजा कसता जा रहा है। गांजा की तस्करी एवं उसके विक्रय में संलिप्त लोगों पर कार्यवाही निरंतर जारी है। पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के सीमावर्ती इलाकों में निरीक्षण के दौरान गांजा व अन्य नशे के सामानों की तस्करी पर…

Read More

राज्योत्सव-2021 अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा, देखे किसको किसको मिले कौन कौन से पुरस्कार ?

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां महंत घासीदास सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। अलंकरण पुरस्कारों में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आदिवासी पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार बिलासपुर जिले के ग्राम लिम्हा (नवापारा) के श्री जानकी प्रसाद पुलस्त को दिया जाएगा। गृह पुलिस विभाग द्वारा अपराध अनुसंधान क्षेत्र में पंडित लखन लाल मिश्र सम्मान दुर्ग जिले के नेवई, थाना उतई के श्री कुन्दनलाल गौर, सामान्य प्रशासन विभाग…

Read More

सीआरपीएफ ने ली एकता की शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा एकता दौड़ का आयोजन कर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के पुलिस उप महानिरीक्षक डीटी बनर्जी की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर रेंज कार्यालय और ई/4 सिग्नल के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

Read More

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम की सराहना की

ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के सदस्यों ने दोनों जिलों का किया दौरा, आई.एम.ए. तथा ड्रग एंड केमिस्ट एसोशिएशन के साथ बैठक भी की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने बिलासपुर और महासमुंद जिले में टी.बी. उन्मूलन के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर इस दिशा में उठाए जा रहे कदमों की सराहना की है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्वाइंट सर्पोटिव सुपरविजन मिशन के 12 सदस्यों ने 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दोनों जिलों का दौरा कर वहां टी.बी. नियंत्रण एवं उन्मूलन…

Read More

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन बादल परिसर आसना में, प्रदर्शनी में दिखेगी विकास कार्यों की झलक

स्थानीय बोलियों में कवि सम्मेलन के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक समारोह से सजेगा परिसर जगदलपुर, जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन जगदलपुर शहर से लगे आसना ग्राम में स्थित बस्तर एकेडमी आॅफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) परिसर में सोमवार को किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बस्तर सांसद दीपक बैज करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव रेखचंद जैन, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक…

Read More

राज्योत्सव के अवसर पर लाला जगदलपुरी ग्रंथालय में किया गया निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर. लाला जगदलपुरी केंद्रीय ग्रंथालय जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज निबंध एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में बस्तर में पर्यटन का विकास एवं संभावनाएं विषय पर जिले के विभिन्न स्कूलों से आये प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग निबंध लेखन प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पश्चात बस्तर की बदलती तस्वीर विषय पर महाविद्यालयीन छात्रों तथा ग्रंथालय में अध्ययनरत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने भाग लिया।…

Read More

कलेक्टर ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह एवं कारीगरों से बाजार शुल्क लेने पर नाराजगी जाहिर की

जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सचिव के खिलाफ करवाई करने के दिए निर्देश गलत तरीके से वसूली गई राशि को संबंधितों को वापस करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में कुम्हारों, स्वसहायता समूह एवं कारीगरों से बाजार शुल्क लेने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में जनपद सीईओ लेखराम चन्द्रवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा सचिव के खिलाफ करवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि…

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके 1 नवम्बर को राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी

समारोह की अध्यक्षता करेंगे मुख्यमंत्री श्री बघेल, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में शाम 6 बजे आयोजित होगा समारोह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर को शाम 6 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य अलंकरण एवं राज्योत्सव समापन समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में गृह एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,…

Read More