दशहरा त्यौहार के दिन अधिकारियों को अपने बीच पाकर बच्चे और बुजुर्गों की खुशी हुई दुगुनी

दशहरे के पावन पर्व पर जिला प्रशासन ने आश्रम छात्रवास, वृद्वा आश्रम में फल मिठाई चाकलेट का वितरण किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में और दशहरे त्यौहार के अवसर पर आज जशपुर जिले के आश्रम छात्रावास बालिका छात्रवास सामुदायिक सवास्थ्य केन्द्र और जिले के वृद्धा आश्रम में फल, मिठाई, चाकलेट का एसडीएम और जनपद सीईओ के माध्यम से वितरण करवाया गया। साथ ही बालिका गृह और बालिका छात्रवास में बच्चों को उनकी जरूरत की चीजें किताब, कापी, पेन अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।…

Read More

विजयादशमी पर्व के अवसर पर रक्षित केन्द्र जशपुर में हुई शस्त्र पूजा

पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हर्ष फायर समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. आज शुक्रवार को विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से) द्वारा मंगलकामना करते हुये रक्षित केन्द्र जशपुर के शस्त्रागार में अस्त्र शस्त्र की पूजा के साथ वाहनों की भी पूजा की गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्रीमती प्रतिभा पांडे, एस.डी.ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक विमलेश देवागंन, निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, सूबेदार सौरभ चंद्राकर सहित रक्षित केन्द्र जशपुर के अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए। शस्त्र पूजा के उपरांत पुलिस अधीक्षक…

Read More

मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर जारी डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां अपने निवास कार्यालय में भारतीय डाक विभाग, छत्तीसगढ़ परिमंडल द्वारा माई स्टेम्प योजना के तहत राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव और राज्योत्सव पर डाक टिकट और विशेष आवरण का विमोचन किया। यह डाक टिकट देश के सभी बड़े डाक घरों के काउंटरों में उपलब्ध होगी। यह डाक टिकट का संग्रहण करने वालों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा,…

Read More

मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व पर विधि-विधान एवँ मंत्रोच्चार के बीच की शस्त्र पूजा, प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की दी शुभकामनाएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा की। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों सहित प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि दशहरा का पर्व असत्य पर सत्य की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व है। यह पर्व हमें अपने अहंकार तथा बुराई को समाप्त कर अच्छाई तथा सत्य की राह पर चलने की सीख देता है।

Read More

दशहरा पर्व की जशपुर जिलावासियों को कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई सहित शुभकामनाएं

शांति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने की अपील की कोरोना से सुरक्षित बचाव के लिए जिला प्रशासन के मापदंड का पालन करने का आग्रह भी किया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने जिले वासियों को दशहरा त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ने सभी जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना गाईडलाईन का पालन करते हुए शान्ति और खुशियों के साथ त्यौहार मनाने के साथ लोगों को कोरोना से सुरक्षित रखना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः सभी मास्क लगाए…

Read More

लेमरू एलीफेंट रिजर्व का क्षेत्र 1995 वर्ग किलोमीटर से नहीं होगा कम: मुख्यमंत्री

छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों के लिए उनके साथ खड़ी है शिकायतों का जल्द परीक्षण कराने का दिया आश्वासन मुख्यमंत्री ने हसदेव अरण्य क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में हसदेव अरण्य क्षेत्र सरगुजा से पदयात्रा कर रायपुर आए लोगों से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले भी आदिवासियों के साथ खड़ी है। आज भी खड़ी है और आगे भी आदिवासियों के साथ खड़ी रहेगी। श्री बघेल…

Read More

उद्योग मंत्री ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफल युवाओं का किया सम्मान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर.  उद्योग मंत्री एवं बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने आज परपा स्थित कोया कुटमा सामाजिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बस्तर संभाग के 45 सफल युवाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read More

शांति का टापू है छत्तीसगढ़ : कवर्धा में सर्व समाज के लोगों ने शांति, भाईचारा और सौहार्द्र का वातावरण बनाकर दिया उत्कृष्ट उदाहरण – गृहमंत्री

गृह मंत्री श्री साहू और विधि-विधायी मंत्री श्री अकबर ने कवर्धा में समाज प्रमुखों के साथ की बैठक  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन परिवहन, आवास, विधि-विधायी मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज कलेक्टर कार्यालय कवर्धा के सभा कक्ष में सर्व समाज प्रमुखों के साथ बैठक की। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चद्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा,  पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं सर्व समाज प्रमुख उपस्थित थे।  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति…

Read More

मेगा क्रेडिट कैम्प में हितग्राहियों को 14 करोड़ 42 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया

शासकीय योजनाओं के तहत उद्यम के लिए ऋण से संबंधित जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो राजनांदगांव. जिला अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा राजनांदगांव द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में आयोजित मेगा क्रेडिट कैम्प में हितग्राहियों को 14 करोड़ 42 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर ने हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मेगा क्रेडिट कैम्प में सीईओ जेएसकेबी, डीडीएम नाबार्ड एवं लीड बैंक मैनेजर श्री अजय त्रिपाठी उपस्थित थे। इस मौके पर 20 बैंको की…

Read More

सांसद गोमती साय ने बगीचा में किया सांसद कार्यालय का उद्घाटन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिले के विकासखंड मुख्यालय बगीचा में नवरात्र पर्व के नवमी तिथि के शुभ अवसर पर सांसद गोमती साय ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मज़बूत बनाने और आम जनता तक सीधे पहुँच बनाने के लिए सांसद कार्यालय का शुभारम्भ किया । कार्यालय उद्घाटन कर श्रीमती साय ने नागरिकों से अनुरोध कर समस्यों से अवगत कराने के लिए कहा ताकि समस्याओं का समाधान हो और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ नागरिकों को मिल  सके।

Read More