अभ्युदय युथ क्लब खेल प्रतियोगिता के प्रथम विजेता प्रतिभागियों को तिलक लगाकर मुंह मिठा कराने के साथ आशीर्वाद देकर किया गया विदा. समदर्शी न्यूज़ – कुनकुरी : एकल अभियान भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के अंचल कुनकुरी अभ्युदय युथ क्लब के प्रतिभागी कबड्डी, दौड़ – 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, ऊंची कूद, लम्बी कूद और कुश्ती प्रतियोगिता के प्रथम विजेता प्रतिभागी सम्भाग स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने राजनांदगांव के लिए दिनांक 28 दिसंबर 2023 गुरूवार को 1:00 बजे कुनकुरी से प्रस्थान किए, इस अवसर पर कुनकुरी खेल मैदान पर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जिले में 49 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर लिया गया कुल 14,700/- रूपये का समन शुल्क.
ट्रेक्टर वाहनों में रिफलेक्टर ग्लास नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्यवाही, समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चांपा : ट्रेक्टर वाहनों में रिफलेक्टर ग्लास नहीं लगाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 49 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 14,700/- रूपये का समन शुल्क लिया गया जिला पुलिस यातायात द्वारा जिले में सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन…
Read Moreसाढ़े पाँच लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ, बिक्री करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी देव प्रसाद नोनिया उम्र 24 वर्ष निवासी खालहेपारा खरोद थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – जांजगीर-चाम्पा : दिनांक 27 दिसंबर 2023 को थाना शिवरीनारायण पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी देव प्रसाद नोनिया निवासी खालहेपारा खरोद द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है जिसकी सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया, मौके पर आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक सफेद जरिकेन में 5.5 लीटर कच्ची महुआ शराब भरी हुई कीमती…
Read Moreपत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
आरोपी के विरूद्ध चौकी खड़गवां में धारा 302 भादवि के अन्तर्गत मामला किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 27 दिसंबर 23 को ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर निवासी शिवप्रसाद पण्डो ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बुधवार को देवानंद पण्डो अपनी पत्नी सोनमेत से खाने-पीने के लिए पैसा मांग रहा था, जो नहीं देने पर नाराज होकर डण्डा से अपने पत्नी के सिर में मार कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर धारा 302 भादवि के अन्तर्गत…
Read Moreपुलिस की संवेदनशीलता : भीड़ में फंसी गर्भवती महिला के वाहन को पुलिसकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल…..अस्पताल पहुंचने के तुरंत बाद महिला ने दिया स्वस्थ शिशु को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ !
परिवार ने पुलिसकर्मियों के प्रति व्यक्त किया आभार. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 27 दिसंबर 2023 को शहर में व्हीव्हीआई आगमन को लेकर काफी भीड़ थी। इसी दरम्यान शाम करीब 6:30 बजे घरघोड़ा से रायगढ़ प्रसूति के लिए निजी वाहन में केजीएच अस्पताल जा रही वाहन भीड़ में फंस गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुड़ूमकेला की गर्भवती महिला श्रीमती मोहरमति सीएचसी घरघोड़ा में प्रसव के लिये भर्ती थी, जिसे रायगढ़ अस्पताल रिफर किया गया। महिला का परिवार उसे निजी वाहन में लेकर केजीएच अस्पताल आ रहे थे। जल्द से…
Read Moreजुआ रेड : पुलिस ने कंचनपुर मेले में कार्रवाई कर खुड़खुड़िया जुआ खेल रहे दो आरोपियों को धर दबोचा… आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की हुई कार्रवाई….!
घरघोड़ा पुलिस ने मौके से जुआ सामग्री सहित जुए में लगी रकम 10,740/- रूपये की जप्त, आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत की गई है कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार क्षेत्र में लगने वाले स्थानीय मेले में बाहरी व्यक्तियों द्वारा खुड़खुड़िया नामक जुआ खिलाने की सूचनाएं मीडिया के माध्यम प्राप्त हो रही थी जिसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा एवं अनुविभाग…
Read Moreगिरफ्तारी : प्रेम जाल में फंसा कर नाबालिग से किया दुष्कर्म, लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….!
आरोपी शिव कुमार श्रीवास के विरूद्ध अपहरण, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में थाना लैलूंगा पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाने में कल एक किशोर बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर ग्राम मोहनपुर में रहने वाले युवक शिवकुमार श्रीवास के विरूद्ध प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने की बात कहकर घर से भगा ले जाकर शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपित पर अपहरण, दुष्कर्म एवं पोक्सो एक्ट…
Read Moreआयुष्मान कार्ड नन्हीं परी अद्वैता के लिए बना संजीवनी : आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को मिल रहा है स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ.
समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : केन्द्र सरकार लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। धमतरी जिले के नगरी विकास खंड के ग्राम छिपली निवासी डिगेन्द्र कुमार के यहां 10 मई 2023 को बेटी का जन्म हुआ, परिवार में खुशी का माहौल था। बेटी का नामकरण किया गया और बच्ची का नाम अद्वैता रखा गया। जन्म के समय बच्ची का वजन मात्र…
Read Moreपुलिस ने पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के बार्डर से पकड़ कर किया गिरफ्तार, घटना के बाद से ही चल रहा था फरार.
आरोपी के विरूद्ध थाना चांदनी में अपराध क्रमांक 120/23 धारा 302 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसंबर 23 को ग्राम महुली निवासी गौतम साकेत ने थाना चांदनी में सूचना दी थी कि लड़का कमलेश साकेत डेढ़ वर्ष पूर्व ग्राम करौटी की लीलामती खैरवार के साथ प्रेम विवाह कर घर लाया था, दोनों के मध्य आपसी घरेलू बातों को लेकर बीच-बीच में लड़ाई-झगड़ा होता था। कमलेश दिनांक 20 दिसंबर 23 को अपनी पत्नी को…
Read Moreमुख्यमंत्री के रायगढ़ जिला प्रवास में रोड-शो एवं विभिन्न कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए रायगढ़ पुलिस ने जारी किए वाहन आवागमन/निषेधाज्ञा एवं निर्देश.
समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : यातायात पुलिस रायगढ़ की अपील – आप सभी आमजन, गणमान्य नागरिक, वाहन चालक/स्वामी एवं ट्रांसपोर्टरगण को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के जिला प्रवास में रोड-शो एवं विभिन्न कार्यक्रम के दौरान वीआईपी सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए दिनांक 27 दिसंबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक क्रमशः 1 जोरापाली (खरसिया रोड), 2 धनागर (नंदेली रोड), 3 झारमुडा मेन रोड (पुसौर रोड), 4 छातामुड़ा चौक, 5 इंदिरा विहार, 6 चिराईपानी, 7 लाखा (घरघोड़ा रोड)…
Read More