पूंजीपथरा पुलिस द्वारा 22 (C) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई…… समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिले में पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर पूंजीपथरा पुलिस लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सुदृढ कर मादक पदार्थों की खरीदी बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर सूचना देने मुखबीर सक्रिय किया गया है। इसी क्रम में कल रात्रि टीआई पूंजीपथरा को मुखबिर से सूचना मिला…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों ने दिया मानवता का परिचय……मिर्गी का दौरा पड़ने पर वाहन के अंदर तड़प रहे ड्रायवर को अपने वाहन से पहुंचाया हॉस्पिटल……!
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रतिदिन की तरह शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेधित करने यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित समय के लिये नो एंट्री लगाया जाता है। आज सुबह छातामुड़ा चौक के आगे नो एंट्री पाइंट पर थाना यातायात रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह और सैनिक मिलाप सिंह चौहान अपनी ड्यूटी पर थे। नो एंट्री बाद वाहनों को छोड़ा गया, तब एक-दूसरे वाहन से आगे बढ़ने की होड़ में छातामुड़ा चौक के पास जाम जैसी स्थिति बन गई थी। ड्यूटीरत ट्रैफिक जवान ट्रैफिक क्लीयर कर रहे थे।…
Read Moreशिव मंदिर कुनकुरी में 26 लाख की लागत से बनेगा स्टील शेड, विधायक यू.डी. मिंज ने किया भूमि-पूजन, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए नगरवासी !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर/कुनकुरी : सनातन धर्म समिति शिव मंदिर परिसर कुनकुरी में 26 लाख के लागत से बनने वाले स्टील शेड का कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू.डी. मिंज के द्वारा भूमिपूजन किया गया। सर्वप्रथम पुरोहित के द्वारा मंत्रोपच्चार कर पूजा सम्पन्न कराया गया। लंबे समय से कुनकुरी नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल पर स्टील शेड की मांग की जा रही थी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सनातन धर्म समिति के लिए स्टील शेड लगाने की घोषणा की थी। यहां पर्व के दौरान गणेश पूजा, दुर्गा पूजा, कृष्ण जन्माष्टमी…
Read Moreपद्मा दाई ने अब तक अपने गांव की चार सौ से अधिक गर्भवती महिलाओं का कराया सुरक्षित प्रसव, मितानिनों ने मानदेय में वृद्धि करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार !
पदमा ने कहा – भले ही जीवन में धन नहीं कमाया, लेकिन लोगों की मदद करके गांव वालों का आशीर्वाद मिलता है, यही मेरी असली पूंजी है. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितानिनों के मानदेय में वृद्धि करके उनमें नया जोश और उत्साह भर दिया है। अब प्रदेश की मितानीनें अपने कार्यों को बखूबी पूरा कर रही है। धमतरी जिले के ग्राम भटगांव निवासी पद्मा साहू ने अपने गांव की लगभग 400 गर्भवती महिलाओं का अस्पताल में सुरक्षित प्रसव कराया है और 150 से…
Read Moreसंकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव : दसवीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट के चार विद्यार्थी को प्रदान की गई स्मार्ट वॉच, संकल्प के शिक्षक-शिक्षिकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिन्ह देकर किया गया सम्मानित.
पढ़ाई के साथ सभी क्षेत्रों में सीखने और आगे बढ़ने के असीमित अवसर – यू.डी. मिंज समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यू.डी. मिंज के मुख्य आतिथ्य एवं जनपद पंचायत कुनकुरी अध्यक्ष अंजना मिंज के विशिष्ट आतिथ्य में गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं संकल्प के विद्यार्थियों की उपस्थिति में नवप्रवेशी बच्चों के स्वागत के लिए शाला प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम स्वागत नृत्य के साथ अतिथियों की आगवानी की गई। सभागार में माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी का…
Read Moreअनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी नियमितीकरण सहित चार सूत्रीय मांग के लिए आज 14 जुलाई को धरना-प्रदर्शन करेंगे, 3 बजे निकलेंगें ‘मुख्यमंत्री निवास घेराव’ के लिए.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : गोपाल प्रसाद साहू प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों [संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका] अपने नियमितीकरण सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर “छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा एवं छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन” के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 23 को धरना-प्रदर्शन कर रहा है एवं 3 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव के लिए निकलेगा। श्री रामकुमार सिन्हा प्रांतीय संयोजक छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी फेडरेशन…
Read Moreशराबबंदी पर बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के निवास का किया घेराव : प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की पीढ़ियों को बर्बाद करने की कर रही सुनियोजित साजिश – भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत.
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर के बयान को महिलाओं का अपमान बताकर मातृ-शक्ति से बिना शर्त क्षमा याचना करने की मांग की समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए एक बयान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री मो. अकबर के खिलाफ भारत माता चौक पर आंदोलन कर रैली निकाली और उनके निवास का घेराव किया। आंदोलन व रैली का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने किया। भाजपा महिला मोर्चा ने मंत्री…
Read Moreनाबालिग से मारपीट के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा चोरी के आरोप में नाबालिग के साथ की गई थी मारपीट, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 151/23 धारा 342, 294, 323, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा नाबालिग सम्बन्धी मामलों में त्वरित कार्यवाही करने दिए गए हैं दिशा निर्देश समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा सीतापुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकार के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया लीलावती चौहान पति मनतोस चौहान उम्र 33 वर्ष ग्राम पेट पटेलपारा थाना सीतापुर द्वारा दिनांक 13 जुलाई 23 को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रार्थिया दिनांक 12 जुलाई 23 को सुबह खुखड़ी बिनने…
Read Moreचोरी के मामले में सरगुजा पुलिस को मिली सफलता, आरोपियों के कब्जे से 02 नग बैटरी, रेस्टोरेंट का पर्दा एवं घटना में प्रयुक्त वाहन किया गया बरामद, 48 घंटे के अंदर तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रविन्दर सिंह भामरा पिता स्वर्गीय हरविन्दर सिंह भामरा उम्र 35 साल सा. कमोदा विहार का थाना गांधीनगर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शैलगिरी होटल में मैनेजर के पद पर पदस्थ हुँ। दिनांक 10 जुलाई 23 के रात्रि में होटल बंद कर सभी कर्मचारी सो रहे थे। सुबह उठकर देखे तो किचन का ताला टूटा था और अंदर रखा 02 नग इन्वर्टर बैटरी, रेस्टोरेन्ट का पर्दा…
Read Moreविधिक जागरूकता अभियान : घरघोड़ा टीआई शरद चंद्रा ने छात्राओं को महिलाओं और बच्चों पर घटित होने वाले अपराधों की दी जानकारी और बताये अपराधों से बचाव के उपाए…..!
सड़क दुर्घटना से बचने यातायात नियमों का पालन करने कहा गया तथा पुलिस सहायता के लिए डॉयल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और पुलिस के जरूरी नंबर से भी कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर थाना, चौकी प्रभारीगण ग्रामीण एवं शहरी थाना क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज, छात्रावास पहुंच कर महिलाओं और बच्चों को अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। आज 13 जुलाई को थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा अपने थाने के स्टाफ के साथ कन्या उच्चतर माध्यमिक…
Read More