छत्तीसगढ़ में पहली बार होगी प्रोफेशनल बॉक्सिंग इवेंट : ‘रंबल इन द जंगल‘ के साथ रायपुर से ओलंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह करेंगे अपनी नई पारी की शुरूआत

राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में अगस्त माह में होगा आयोजन विजेंदर सिंह सहित अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाजों के होंगे मुकाबले आयोजन की सहमति के लिए विजेंदर सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से ‘रंबल इन द जंगल‘ नाम के इवेंट के साथ प्रोफेशनल बॉक्सिंग पहली बार रायपुर पहुंचेगी। यह आयोजन अगस्त में होने वाला है और इसमें अंतर्राष्ट्रीय पेशेवर मुक्केबाज और ओलंपिक पदक विजेता विजेंदर सिंह शामिल होंगे। विजेंदर सिंह छत्तीसगढ़ में इस आयोजन को लेकर काफी उत्सुक…

Read More

कवर्धा जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रदान किया एनक्यूएएस सर्टिफिकेट, राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण पत्र पाने वाला प्रदेश का दसवां जिला बना कबीरधाम

स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने अस्पताल के अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मरीजों को बेहतर इलाज और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने वाले कबीरधाम जिला अस्पताल को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। प्रदेश के नौ जिला अस्पतालों कोरबा, जशपुर, रायपुर, कांकेर, महासमुंद, बलौदाबाजार, मुंगेली, नारायणपुर और बीजापुर को भारत सरकार द्वारा पहले ही इस प्रमाण पत्र से नवाजा जा चुका है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा कवर्धा जिला अस्पताल के 12 विभिन्न विभागों के…

Read More

आईआईएम रायपुर ने मनाया 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : छात्रों द्वारा तैयार ‘आईआईएम रायपुर में योग’ पर वीडियो भी हुआ जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर ने योगा इंस्टिट्यूट रायपुर के सहयोग से 21 जून मंगलवार  को 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय “मानवता के लिए योग” है। कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों सहित बच्चों और शोधार्थियों ने भी योग किया। जूम पर ऑनलाइन लाइव योग सत्र भी छात्रों के लिए आयोजित किया गया था। योगा इंस्टिट्यूट रायपुर के मंजीत स्थापक ने अपनी टीम के साथ योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:45…

Read More

ट्रिपलआईटी नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ; योगा को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलॉजी (ट्रिपलआईटी) नया रायपुर के परिसर में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस योगा सत्र का मार्गदर्शन योगा इंस्ट्रक्टर हितेश कुमार ने किया।  योगा सत्र का शुभारंभ सुबह 7 बजे हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थान के विद्यार्थियों के साथ डायरेक्टर, डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा और फैकल्टी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस सत्र में ध्यान केंद्रित करने और विश्राम की विधियों का अभ्यास किया गया। योगा इंस्ट्रक्टर हितेश कुमार ने योग मुद्राओं, उनके महत्व एवं योगा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के…

Read More

भूपेश बघेल सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने सत्याग्रह आंदोलन में शामिल छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, मंत्रीगण, विधायक गण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं को आज फिर दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हिटलर शाही सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का जो कृत्य किया है, उसका करारा जवाब जनता देगी। मोदी सरकार ने हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील…

Read More

उद्योग मंत्री श्री लखमा बाली में आयोजित ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए, कॉन्फ्रेंस में छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दी जानकारी

औद्योगिक प्रतिनिधियों से निर्यात प्रोत्साहन की संभावनाओं पर की चर्चा और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज अपने इंडोनेशिया प्रवास के दौरान वहां के बाली शहर में आयोजित G20 AVPN Globle Conference में शामिल हुए। उन्होंने वहां औद्योगिक प्रतिनिधियों से चर्चा की। श्री लखमा ने छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों से निर्यात संभावनाओं पर चर्चा की और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित…

Read More

वट सावित्री मामले में पीड़ितों को कानूनी सहायत उपलब्ध कराएंगी प्रियंवदा सिंह जूदेव, पीड़ितों के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर सुनाई आपबीती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरण नायक के एक दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान पीड़ित महिलाएं,स्थानीय विश्राम गृह में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में मुलाकात कर,ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष श्रीमती नायक ने महिलाओं से घटना की विस्तार से जानकारी ली। पीड़ित महिलाओं ने आरोपित नसीम खान के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की बात का जोरदार शब्दों में विरोध करते हुए कहा कि उसने सोची समझी योजना के तहत उन पर न केवल पेशाब फेंका बल्कि उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।  जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। श्री अग्रवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निराकृत  करने के निर्देश दिए।

Read More

जशपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 40 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारी ने किया योग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के 40 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि योग कार्यक्रम के उपरांत बैठक आयोजित की गई। जिसमें भूतपूर्व सैनिको को ई.सी.एच.एस. के माध्यम से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, पेंशन मुद्दों, उन्हें उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और जिला सैनिक बोर्ड के साथ नियमित बातचीत की आवश्यकता से अवगत कराया गया। भूतपूर्व सैनिक समुदाय सैनिक बोर्ड…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बीपीसीएल एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से हो रही शॉर्ट सप्लाई के संबंध में ली बैठकए अनिवार्य सेवाओं के लिए 2000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल स्टॉक में रखने के निर्देश

किसानों को कृषि कार्य व बसों,मालवाहक गाडियों में सप्लाई के लिये डीजल की कमी न होने पाये-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में जिले में बीपीसीएल एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी द्वारा कुछ दिनों से हो रही शॉर्ट सप्लाई को लेकर आपातकालीन स्थिति निर्मित न हो इस हेतु हिन्दुस्तान पेट्रोलियम इंडियन ऑयल बीपीसीएल अधिकारियों के साथ जिले के समस्त पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक ली। बैठक में बताया सप्लाई में आने वाले दिक्कतों के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से बताया। जशपुर जिले में…

Read More