एकल अभियान का वन यात्रा कार्यक्रम : अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में हुआ आयोजन, स्थानीय आचार्य एवं समिति का किया गया सम्मान

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी : संभाग छत्तीसगढ के अन्तर्गत भाग उत्तर छत्तीसगढ के अंचल कुनकुरी के संच तपकरा के विद्यालय ग्राम सहसपुर में गुरूवार दिनांक 14 मार्च को कुनकुरी की भाग समिति, अंचल समिति एवं भाग महिला समिति का आयोजित वन यात्रा में आगमन हुआ। इस वन यात्रा का शुभारंभ भाग महिला समिति की मातृ शक्ति के द्वारा अतिथियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।

विद्यालय ग्राम के बच्चो के द्वारा स्वागत नृत्य, देश भक्ति गीत, कहानी, खेल आदि विधाओं में आकर्षक प्रस्तुति दी गई। सत्संग प्रमुख मगर साय जी ने अपने अनुभव कथन में बताया कि वर्ष 2001 से एकल अभियान के माध्यम से साप्ताहिक सत्संग मुष्ठि-संग्रह अन्न प्रारम्भ कर मंदिर निर्माण किया गया है।

कार्यक्रम को अंचल कुनकुरी के संरक्षक भुनेश्वर सिंह द्वारा संबोधित करते हुए एकल अभियान की पंच मुखी शिक्षा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। भाग अध्यक्ष विष्णु नारायण जोशी ने भी अपने संबोधन से अभियान की गतिविधियों से अवगत कराते हुए अभियान में समर्पण से कार्य करने का संदेश दिया।

भाग संरक्षक राजीव नन्दे जी द्वारा अपना वक्तव्य देते हुए अभियान के अन्तर्गत संचालित समस्त गतिविधियों की जानकारी देते हुए कुछ नया एवं विशेष करने का संदेश दिया गया। जिसमें परिवार को एक सूत्र में बांधने के लिये अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने के साथ परिवार संगठन, ग्राम संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया। उन्होने नियमित हनुमान चालीसा पाठ के माध्यम से सामाजिक संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ व्यसन मुक्ति एवं आत्मबल वृद्धि का लाभ उठाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में प्रत्येक ग्रामवासी को अपने घर में तुलसी का पौधा एवं हनुमान ध्वज लगाने का संकल्प दिलाया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने जीवन काल में प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विश्वनाथ सिंह द्वारा भी संबोधित करते हुए आभार प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा विद्यालय ग्राम के आचार्य एवं उनके परिजनों का वस्त्र एवं उपहार देकर सम्मान किया गया। ग्राम प्रमुख एवं सत्संग प्रमुख मगर साय जी को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। समापन के उपरांत ग्रामीणों के साथ सामुहिक भोज भी किया गया।

कार्यक्रम में कुनकुरी से भाग समिति संरक्षक राजीव नंदे, भाग अध्यक्ष विष्णुनारायण जोशी, अंचल समिति संरक्षक भुनेश्वर सिंह, अंचल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, भाग की माँ श्रीमति अनामिका नंदे के साथ  विभिन्न समितियों के पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह, बिहारी नायक, विश्वनाथ सिंह, भाग उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद गुप्ता, भाग हरि कथा योजना के सचिव अशोक मिश्रा, रथ विभाग के सचिव रामसेवक साय, अंचल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, अंचल सचिव बिहारी नायक, अंचल कोषाध्यक्ष गौरीशंकर सिंह, अंचल संगठन प्रभारी विश्वनाथ सिंह, संजय होता, संतोष चौधरी, राजेश ताम्रकार, तरुण मिश्रा, रत्नेश देवता, सुरेश गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता,श्रीमति सुधा होता, श्रीमति गायत्री देवता, श्रीमति पायल मिश्रा,ऋषभ देवता आदि सम्मिलित रहे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!