मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पंजाब सरकार के मंत्रियों ने की सौजन्य मुलाकात : गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री हरदीप सिंह मुण्डियन और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों मंत्रियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 9वें सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
3.91 लाख खिलाड़ियों के साथ बस्तर में खेलों का महाकुंभ! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से बनेगा ‘स्पोर्ट्स फॉर पीस’ का नया मॉडल
बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन रायपुर : छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग में युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से ‘बस्तर ओलंपिक 2025’ का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में गृह (पुलिस) विभाग और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन प्रदेश के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बनेगा। बस्तर ओलंपिक 2025 के प्रति लोगों में उत्साह का अंदाज़ा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक निवेश! 1,390 करोड़ से बनेंगे चार मेडिकल कॉलेज, गाँव-गाँव पहुँचेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवा
निविदा दरों की स्वीकृति के बाद शीघ्र शुरू होगा निर्माण, प्रदेश की जनता को मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की सौगात रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को नई दिशा देते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य में चार नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों सहित कुल छह महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं के लिए निविदा दरों को अनुमोदित किया गया है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की नया रायपुर स्थित मुख्यालय में आयोजित 51वीं संचालक मंडल बैठक में इन परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।…
Read Moreराजभवन में दीपावली मिलन समारोह का हुआ आयोजन : मुख्यमंत्री श्री साय सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित
रायपुर : राजभवन में आज दीपावली पर्व के अवसर राज्यपाल श्री रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। श्री डेका ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । उन्होंने सभी अतिथियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित आमंत्रित अतिथियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी…
Read MoreSC विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर! ‘श्रेष्ठ योजना’ के तहत 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, मिलेगा पूर्ण शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क का लाभ
अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए देश के श्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मिलेगा प्रवेश अवसर रायपुर : अनुसूचित जाति के मेधावी विद्यार्थियों को देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारत सरकार की “श्रेष्ठ योजना” (Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas – SHRESHTA) के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे निर्धारित की…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में उल्लेखनीय कदम :नियद नेल्ला नार योजना के ग्रामों के बीपीएल परिवारों को मिलेगी उज्ज्वला गैस कनेक्शन में प्राथमिकता
खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश रायपुर : भारत सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और परिवारों के स्वास्थ्य सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी गैस कनेक्शन जारी किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से देशभर में करोड़ों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार और घरेलू ऊर्जा सुरक्षा को नई दिशा मिलेगी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत नियद नेल्ला नार योजना में चिन्हांकित…
Read Moreरायपुर गौशाला में सीएम विष्णु देव साय ने किया विशेष गौपूजन, कहा — ‘गाय हमारी संस्कृति की आत्मा है’
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास रायपुर में स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की और गौ माता को खिचड़ी खिलाकर गोसेवा की परंपरा निभाई। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति, गौवंश और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने का पावन पर्व है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने गौशाला…
Read Moreप्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर! मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के तहत 25 अक्टूबर तक करें आवेदन
जशपुर : आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास रायपुर के द्वारा उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिभावान विद्यार्थी जो राष्ट्रीय स्तर के उच्च व्यावसायिक संस्थाओं जैसे आई.आई.टी., एम्स, आई.आई.एम., एन.एल.यू. एम.बी.बी.एस. जैसे संस्थाओं में शिक्षण सत्र 2025-26 में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर रहे हैं उन्हें तात्कालिक सहायत प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित प्रपत्र एवं दस्तावेज सहित ऑफलाईन आवेदन 25 अक्टूबर 2025 तक…
Read Moreछत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा — 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’
रायपुर : छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा। छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर…
Read Moreरजत जयंती वर्ष 2025-26 : जुमाईकेला में ग्रामीणों ने किया श्रमदान, हाट बाजार में दी स्वच्छता की मिसाल
जशपुर : जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तहत हाट बाजार की साफ सफाई ग्रामीणों के श्रमदान से किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम पंचायत जुमईकेला की सरपंच बैंजंति टोप्पो के नेतृत्व में जुमाईकेला के बाजार डांड का श्रमदान से साफ सफाई करके ग्रामीणों नें स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सरपंच बैंजंति टोप्पो ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी आदत और जिम्मेदारी बननी चाहिए।”
Read More