भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 में वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने किया राज्य की डिजिटल क्षमताओं का सशक्त प्रस्तुतीकरण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की डिजिटल प्रगति और तकनीकी क्षमता को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया गया। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित भारत मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2025 के अंतर्गत राज्यों के आईटी मंत्रियों की राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में राज्य के वित्त मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए देशभर के समक्ष राज्य…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
‘सुजलाम भारत’ के तहत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, कहा- जनभागीदारी से जल संचयन कर सुरक्षित होगा हमारा भविष्य
रायपुर : “जल है तो कल है, और जल से ही कल संवरेगा। जल संरक्षण के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा, तभी हम अपने भविष्य को सुरक्षित रख पाएंगे।” मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘सुजलाम भारत’ के अंतर्गत राजधानी रायपुर स्थित ओमाया गार्डन में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने जल कलश पर जल अर्पित कर जल संचयन का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
Read Moreकांकेर में शिक्षा और सशक्तिकरण का संदेश: मावा मोदोल कोचिंग एवं श्रवण-बाधितार्थ विद्यालय में केन्द्र सरकार की अतिरिक्त सचिव ने बच्चों से की बातचीत
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और मूक बधिर बच्चों से की बातचीत अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने प्रशासन की पहल की तारीफ भी की रायपुर : भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव सुश्री कैरेलिन खोंगवार देशमुख आज आकांक्षी जिला कांकेर पहुंची। उन्होंने यहां शुरू किए गए मावा मोदोल कोचिंग संस्थान और सेंट्रल लाइब्रेरी का अवलोकन किया। तदुपरांत वे ग्राम कोदाभाट स्थित शासकीय श्रवण बाधितार्थ विशेष विद्यालय पहुंची जहां उन्होंने निःशक्त, मुक-बधिर बच्चों से बातचीत की। भारत सरकार की अतिरिक्त सचिव सुश्री देशमुख ने कांकेर…
Read Moreनक्सल क्षेत्र की तस्वीर बदलेगा नेशनल हाईवे 130-डी — अबूझमाड़ से सीधे महाराष्ट्र तक पहुंचेगी विकास की डगर!
नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी कुतुल से नीलांगुर महाराष्ट्र बॉर्डर तक एनएच-130-डी का होगा निर्माण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए सरकार सतत प्रयासरत – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 9 अक्टूबर 2025/ बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सड़क के निर्माण के लिए न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुनर्वास नीति से नई राह पर लौटे पूर्व माओवादी — स्वरोजगार बन रहा आत्मनिर्भरता की नई पहचान
आत्मसमर्पित माओवादियों ने थामी तरक्की की डोर बीजापुर के 32 पूर्व माओवादियों ने सीखा कुक्कुटपालन और बकरीपालन का गुर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन की अभिनव पुनर्वास नीति से मिल रहा लाभ रायपुर : माओवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे बीजापुर जिले के 32 आत्मसमर्पित माओवादियों ने अब विकास और स्वरोजगार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। इन सभी ने जगदलपुर स्थित क्षेत्रीय स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में एक महीने का कुक्कुटपालन और बकरीपालन का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है। इस प्रशिक्षण के…
Read Moreजशपुर दर्शन 2025 की हुई शुरुआत — विधायक रायमुनी भगत ने दिखाई हरी झंडी, पर्यटक करेंगे जिले के पर्यटन स्थलों का भ्रमण
जशपुर दर्शन 2025: जशपुर के आकर्षक पर्यटन स्थलों का दर्शन करने का एक सुनहरा अवसर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना पर्यटक मधेश्वर पहाड़ सहित जिले के अन्य खूबसूरत पर्यटन स्थलों का कर सकेंगे दर्शन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण और समृद्ध जनजातीय संस्कृति को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अधोसंरचना विकास…
Read Moreमनोरा में मुद्रा एवं क्रेडिट लोन मेला: 1.2 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण स्वीकृत, 21 समूहों और 17 लाभार्थियों को मिला लाभ
जशपुर : जनपद पंचायत मनोरा में गुरुवार को आयोजित मुद्रा एवं क्रेडिट लोन मेला में विभिन्न लाभार्थियों को कुल 01 करोड़ 2 लाख 30 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत एवं वितरण किया गया। इनमें 21 स्व-सहायता समूहों को बैंकों से लिंकेज के माध्यम से 88 लाख 50 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, वहीं 17 लाभार्थियों को 13 लाख 80 हजार रुपये का मुद्रा लोन स्वीकृत एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य डीपीएम अमीन खान, एलडीएम वॉलटर वेगरा, जिला प्रमुख साधन अखिल…
Read Moreजशपुर जिले में अब तक 1100 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज, इस साल औसत के बराबर बारिश — कुनकुरी में सर्वाधिक 1534.5 मिमी
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक11007.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 अक्टूबर तक की स्थिति में 10939.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 14.3 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1361.0 मिमी, मनोरा में 1414.9 मिमी, कुनकुरी में 1534.5 मिमी, दुलदुला में 729.4 मिमी, फरसाबहार में 814.9 मिमी, बगीचा में 1208.9 मिमी, कांसाबेल में 1030.2 मिमी, पत्थलगांव में 979.8 मिमी, सन्ना…
Read Moreएसडीएम जशपुर विश्वास राव मस्के के सख्त निर्देश — तीन दिन में पूर्ण हो किसानों का पंजीयन, मनोरा तहसील के पटवारियों की बैठक में दिया आदेश
जशपुर : जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के ने विगत दिवस 08 अक्टूबर को मनोरा तहसील के समस्त तहसीलदार एवं पटवारियों की बैठक आयोजित कर एग्रीस्टेक (किसान पंजीयन) की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन कृषकों का पंजीयन अब तक नहीं हो पाया है. ऐसे किसानों को तीन दिवस के भीतर चिन्हांकित करते हुए प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण की जाए। इस संबंध में सभी संबंधित राजस्व अमले को सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तोहफा : बागबहार को मिला 4.67 करोड़ का आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल, खेल प्रतिभाओं में उत्साह की लहर
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। शासन की प्राथमिकताओं में अब खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी प्रमुख रूप से शामिल है। इसी कड़ी में बागबहार क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से बागबहार में आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए…
Read More