ग्राम बेंगटा के सोलर ड्यूल पंप के स्वीच में नही थी किसी प्रकार की खराबी, टंकी में हुए दरार का विभाग द्वारा किया गया है मरम्मत कार्य

वर्तमान में बेंगटा में सोलर ड्यूल पंप कार्यशील है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर क्रेड़ा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम बेंगटा में स्थापित सोलर ड्यूल पंप के टंकी में दरार होने के कारण पानी का बहाव हो रहा था। जिसे  विभाग द्वारा विगत 14 सितम्बर को सुधार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बेंगटा में स्थापित सोलर ड्यूल पंप के स्वीच में किसी प्रकार की खराबी नहीं थी। वर्तमान में सोलर ड्यूल पंप कार्यशील है एवं टंकी से पानी का बहाव नहीं हो…

Read More

आबकारी विभाग द्वारा जशपुर के मधुवनटोली में अवैध शराब किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में विगत दिवस आबकारी विभाग द्वारा जशपुर विकासखण्ड के मधुवनटोली बेलपहाड़ स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर अवैध शराब जब्त किया है। जिसमें 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब व 160 किग्रा महुआ लाहन शामिल है। साथ ही आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है।

Read More

1 अक्टूबर को जशपुर जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए 01 अक्टूबर को जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन जनपद पंचायत कार्यालय जशपुर में प्रातः 11.00 बजे किया जा रहा है। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान के साथ ही उनके स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा समारोह में जशपुर नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों निवास करने वाले…

Read More

सरबकोम्बो से साहीडाड़ मार्ग में जीएसबी कार्य का सही लाईन ग्रेड एवं क्रास सेक्शन के अनुरूप प्राप्त होने व पूर्ण होने के पश्चात ही माप लिया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग उपसंभाग पत्थलगांव से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकास खण्ड के सरबकोम्बो से साहीडाड़ मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मार्ग के किलोमीटर 39.40 में मिट्टी का कार्य किया गया है जो अत्याधिक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था। मार्ग में जीएसबी मटेरियल डालकर म मरम्मत कराकर आवागमन योग्य किया गया है। साथ ही 40/8-10 किलोमीटर में लगभग 370 मीटर लंबाई औसतन13 मीटर चौड़ाई में जीएसबी का कार्य प्रगतिरत है। उक्त मार्ग में जीएसबी कार्य का सही लाईन ग्रेड एवं…

Read More

नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारत शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार वर्ष 2022 हेतु नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग जशपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि नारी शक्ति पुरस्कार हेतु व्यक्तियों, संस्था या संगठन के अंतर्गत कोई भी आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। जिन्होंने महिलाओं को निर्णय लेने की भूमिका में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित, महिलाओं को परंपरागत और गैर पारंपरिक क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करने तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाएं…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 985.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 985.9 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 28 सितम्बर तक औसत वर्षा 1030.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 11.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 953.3 मिमी, कुनकुरी में 1065.8 मिमी, दुलदुला में 926.3 मिमी, फरसाबहार में 803.8 मिमी, बगीचा में 1042.8 मिमी, कांसाबेल में 863.5 मिमी, पत्थलगांव में 982.7 मिमी…

Read More

सूने मकान के अंदर प्रवेश कर रूपये एवं सोना-चांदी के ज्वैलरी कुल कीमती रू. 6300 की चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली जशपुर में आरोपी मंजीत बघेल के विरूद्ध अप.क्र. 323/2022 धारा 457, 380 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नवासाय राम भगत उम्र 52 साल निवासी कदमटोली जशपुर ने दिनांक 26.09.2022 को थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उक्त दिनांक के प्रातः लगभग 10 बजे यह घर का दरवाजा में ताला लगाकर अपनी पत्नी के साथ सब्जी बेचने के लिये जशपुर बाजार की ओर गया था, सब्जी बेचकर रात्रि 09 बजे वापस अपने घर में आया…

Read More

महिला आईटीआई कोनी में किया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर शासकीय महिला आईटीआई कोनी में आईएमसी सोसायटी के तत्वाधान में सेवा फाउंडेशन समिति द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में व्यवसाय कोपा, हॉस्पिटल हॉउस कीपिंग, स्टेनो हिन्दी एवं लघु अवधि प्रशिक्षण कोर्स ब्यूटी पार्लर, नर्सिंग असिस्टेंट एवं टेली के प्रशिक्षणरत् छात्राओं का दन्त चिकित्सक डॉ. सुमित रावत, होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. प्रिया रावत एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद मनकर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर महिला आईटीआई कोनी के एस.ए.सिद्धिकी, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी प्रवीण मिश्रा एवं बी.एल.कश्यप,…

Read More

छत्तीसगढ़ को क्या पश्चिम बंगाल बना रहे हैं भूपेश, ईडी आईटी को डराने से पहले चाकू बाजो को डरा ले मुख्यमंत्री – अरूण साव

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छतीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की राह पर चल रहे हैं और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के लिए राज्य में केंद्रीय एजेंसियों को धमकाने की खुली चेष्टा कर रहे हैं। आखिर किस बात का डर है? पिछले दिनों जहां-जहां इस प्रकार की छापेमारी कार्रवाई हुई बड़ी मात्रा में , नोटों के ढेर,  अचल संपत्ति , जेवरात बरामद किए गए। देश भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी…

Read More

कलेक्टर ने ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के अंतर्गत ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने जर्वे, पेंड्री और पचेड़ा गौठान का किया अवलोकन

महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क का गांधी जयंती के अवसर पर होगा वर्चुअल शुभारंभ ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से गांवों के गौठानों में महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों को मिलेगा रोजगार विभिन्न स्व सहायता समूहों और ग्रामीणों ने बेकरी, आचार, पापड़, मशरूम यूनिट, पूजा सामग्री निर्माण कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए जताई स्वस्फूर्त इच्छा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जिले में महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क योजना के तहत ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए जर्वे, पेंड्री और पचेड़ा गौठान का अवलोकन किया तथा…

Read More