समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर ज्ञानगुड़ी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने सफलता का मंत्र दिया। सोमवार को धरमपुरा स्थित महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज में संचालित ज्ञानगुड़ी कक्षा पहुंचकर कलेक्टर ने युवाओं को सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित तौर पर बहुत अधिक स्पर्धा है, किन्तु बेहतर समय प्रबंधन और अनुशासन से इन प्रतियोगी परीक्षाओं मंे सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा को स्वयं के प्रति…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहली बार पक्षी सर्वेक्षण
समदर्शी नुज ब्यूरो, जगदलपुर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर मध्य भारत के जैव विविधता का एक अनोखा खजाना है। कांगेर घाटी अपने प्राकृतिक सौंदर्य, जैव विविधता, रोमांचक गुफाओं के लिए देश-विदेश में विख्यात है। यहां भारत के पश्चिमी घाट एवं पूर्वीय हिमालय में पाए जाने वाले पक्षियों को भी देखा गया है। देश के विभिन्न परिदृश्यों में पाए जाने वाले पक्षियों का कांगेर घाटी से संबंध एवं उनके रहवास को समझने का प्रयास समय-समय पर विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसी कड़ी में एक प्रयास कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा…
Read Moreबादल के माध्यम से बस्तर की कला, संस्कृति, भाषा को संरक्षित कर नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने का कार्य किया जा रहा है :- मंत्री कवासी लखमा
बादल प्रवेशोत्सव समारोह में शामिल हुए प्रभारी मंत्री बस्तर की रीति,नीति,परम्परा,संस्कृति को बढ़ाने में सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता:- बविप्रा अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ से संबद्धता के उपरांत बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) को परीक्षा केन्द्र की मान्यता मिली है, जिसमें अध्ययनरत विद्यार्थियों के उत्साह एवं ज्ञानवर्धन के लिए प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उद्योग एवं प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने बादल अकादमी में प्रवेश ले रहे नए छात्र को शुभकामनाएं दी। उन्होंने…
Read Moreधान खरीदी : जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की हुई खरीदी
नौ नवंबर के लिए 33 टोकन जारी, एक हजार 93 क्विंटल धान की होगी खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक 683 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है।…
Read Moreजिले में इस वर्ष 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने की तैयारी शुरू, कृषि विभाग ने उतेरा फसल में अलसी, सरसों एवं तिवरा की खेती करने का दिया सलाह
सरसों – तोरिया पांच हजार 780 हेक्ट, तिवड़ा चार हजार 500 हेक्ट और गेहूं के लिए दो हजार 600 हेक्टेयर लक्ष्य निर्धारित किसानों को 15 नवंबर से पहले सरसों फसल की बुवाई पूर्ण करने की सलाह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा जिले में इस वर्ष 43 हजार 680 हेक्टेयर में रबी फसल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें गेंहू 2600 हेक्ट में, मक्का 2000 हेक्ट, चना 1500 हेक्ट, मटर 1300 हेक्ट, मसूर 200 हेक्ट, मूंग 400 हेक्ट, उड़द 700 हेक्ट, तिवड़ा 4500 हेक्ट, सरसो-तोरिया 5780 हेक्ट, मूंगफली 500 हेक्ट,…
Read MoreHEALTH : कोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, कमजोर इम्युनिटी की वजह से संक्रमित होने की ज्यादा संभावना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना संक्रमण के मरीज ठीक होने के बाद अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई रोगियों में कोरोना से ठीक होने के बाद टीबी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कोविड के दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि ठीक होने के बाद भी रोगी को बलगम की जांच अवश्य करानी चाहिए। टीबी और कोविड दोनों संक्रामक रोग हैं, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को हानि पहुंचाते हैं। दोनों बीमारियों में खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे…
Read Moreकलेक्टर जनदर्शन: ग्रामीणों की सुनी गई समस्याएं, कुल 45 आवेदन हुए प्राप्त, दिव्यांग श्री बसंत को कलेक्टर ने तत्काल दिलाई ट्राईसाईकिल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज अपने चेंबर में कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर जनदर्शन में जिले के दूरदराज गांव से आने वाले ग्रामीणों की बातों को बहुत ही आत्मीयता से तथा छत्तीसगढ़ी में बात करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हैं तथा उनका निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को देते हैं। इसी क्रम में आज विकासखंड बलौदा ग्राम हरदी विशाल निवासी दिव्यांग श्री बसंत कुमार दिवाकर कलेक्टर जनदर्शन में बैटरी चलित ट्राईसाइकिल का आवेदन लेकर पहुंचे, जिस पर कलेक्टर…
Read Moreजिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किया 123 नोडल अधिकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर सुगमता पूर्वक और सुव्यवस्थित ढंग से धान उपार्जन एवं पर्यवेक्षण हेतु कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 123 अधिकारी को अग्रिम आदेश पर्यन्त तक धान खरीदी के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। नोडल अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में जाकर धान खरीदी से संबंधित आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र का पालन प्रतिवेदन 14 नवम्बर 2022 तक अनिवार्य रूप से कलेक्टर कार्यालय (खाद्य शाखा) जांजगीर-चांपा को प्रस्तुत करेंगे। खरीदी अवधि में…
Read Moreट्रिपलआईटी नया रायपुर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक उत्सव टेक्नोवेट का समापन, फैशन शो, डांस एवं अनेक प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर ट्रिपलआईटी नया रायपुर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो-सांस्कृतिक उत्सव, टेक्नोवेट का समापन रविवार को हो गया। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में संस्थान के परिसर में विभिन्न ईवेंट्स और सेलिब्रिटी नाईट्स का आयोजन किया गया। टेक्नोवेट में पूरे देश के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इन तीन दिनों की अवधि में, पहले दिन उद्घाटन सत्र को डॉ. प्रदीप के. सिन्हा, डायरेक्टर, ट्रिपलआईटी नया रायपुर द्वारा संबोधित किया गया। पहले दिन आयोजित कार्यक्रमों में शामिल थे: कॉन्कर द स्पेस – यह विज्ञान व टेक्नॉलॉजी का क्विज़ पर आधारित…
Read Moreहिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने छत्तीसगढ़ में क्लैट आउटरीच कार्यक्रम का किया शुभारंभ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने विधिक शिक्षा और विधि में करियर की संभावनाओं के बारे में रायपुर, भिलाई और बिलासपुर की परिधि में स्थित स्कूल समुदाय के बीच जागरूकता फैलाने के लिए CLAT कंसोर्टियम की ओर से एक आउटरीच कार्यक्रम शुरू किया है। आउटरीच कार्यक्रम कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT ) में सम्मिलित होने वाले कक्षा XI और कक्षा XII के संभावित छात्र समूह को लक्षित करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को एक व्यवसाय के रूप में विधि और उससे जुड़े विविध कैरियर के…
Read More