जशपुर: बीपीएल राशनकार्डधारी महिलाओं हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 09 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 09 नवम्बर 2022 को जिले के बीपीएल राशन कार्ड धारी महिलाओं के लिए 210 पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु जेएसपी फाउंडेशन रायगढ़ से 210 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें ब्यूटीशियन, रूम अटेंडेंट और रिटेल सेल्स मार्केटिंग के 70-70 कुल 210 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण रखी गई है। उक्त…

Read More

परदेशी राम को उद्यान विभाग की मल्चिंग एवं ड्रीप योजना का मिला लाभ

योजना का लाभ लेकर टमाटर की अच्छी पैदावार कर रहें टमाटर विक्रय से उन्हें अबतक 1 लाख 60 हजार का लाभ हो चुका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित मल्चिंग एवं ड्रीप योजना के तहत् जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने वाले लाभान्वित किसान पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम सुसडेगा निवासी श्री परदेशीराम पिता श्री टेंगना राम ने बताया कि विगत वर्षों से उद्यान विभाग के मल्चिंग एवं ड्रीप योजना (टमाटर क्षेत्र विस्तार) का अनुदान के रूप में लाभ मिला। उन्होंने…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने दुलदुला विकासखण्ड के डोभ में मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

शिविर लगाकर नए जॉब कार्ड बनाने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव द्वारा आज दुलदुला विकासखण्ड के डोभ पंचायत के निरीक्षण किया गया। गांव में चल रहे मनरेगा सहित अन्य कार्याे का अवलोकन कर पंचायत में संधारित होने वाले विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने गांव में मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करके लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही पंजीयों का उचित संधारण करने की निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं…

Read More

उज्जवला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बैंगन, भिंडी, टमाटर, बरबट्टी, लौकी, करेला सब्जी विक्रय कर अब तक 58 हजार रुपए से अधिक की प्राप्त की आमदनी

जिले में गोधन न्याय योजना अंतर्गत गौठान में सब्जी उत्पादन कर स्वसहायता समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग आयामों में काम करने के निर्देश से हितग्राहियों को हो रहा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जिले में अब रोजगार के अवसर बढ़ने स्व सहायता समूह और ग्रामीणों के आय में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत निर्मित गौठनों में विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा द्वारा संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग आयामों…

Read More

जिले की समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थाओं हेतु भाषण एवं इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का 9 नवंबर से होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत् संस्थाओं में अध्ययनरत् युवाओं को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने एवं समान्य जन के मध्य मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रथम चरण संस्था, महाविद्यालय स्तर पर अकादमिक प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता, इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता 9 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शासकीय स्वामी आत्मानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि 9 से 15 नवंबर तक प्रथम पाली में भाषण प्रतियोगिता एवं द्वितीय पाली में इलेक्शन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। संस्था…

Read More

जिले में मक्का की खरीदी प्रारंभ : शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिले में खरीफ विपणन वर्श 2022-23 में मक्का उपार्जन का कार्य 1 नवम्बर से प्रारंभ हो गया है, जो 28 फरवरी 2023 तक चलेगा। जिले के लेम्प्स समितियों के माध्यम से नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के जिला प्रबंधक ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित किया गया है। किसान मक्का विक्रय करने के लिए आने से पहले इस बात का ध्यान रखों की मक्का साफ-सुथरा हो।…

Read More

सेहत के लिए फायदेमंद होता है फोर्टिफाइड चावल, कुपोशण और एनिमिया को दूर करने मे है बेहद कारगर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर वर्तमान में फोर्टिफाइड चावल के स्वास्थ्यवर्धक गुणों की महत्ता सर्व विदित है। यहीं कारण है कि राज्य शासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत फोर्टिफाइड चावल वितरण को पायलट योजना के तहत् रखा गया है। और प्रदेश के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों मे यह सहज उपलब्ध है। अगर फोर्टिफाइड चावल के स्वास्थ्य वर्धक गुणों की बात की जाए तो यह देखने में सामान्य से अधिक चिकना होने के कारण अरवां चावल से अलग दिखता है, लेकिन यह बेहतर गुणवत्ता वाले चांवल की किस्म हैं। इसमंे…

Read More

विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक संपन्न, 14 खेल विधाओं में लगभग 2 हजार महिला-पुरूषों ने लिया हिस्सा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर जिला नारायणपुर में विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन 01 से 05 नवंबर तक क्रीड़ा परिसर मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें दोनों विकासखण्डों के 11 जोन से लगभग 900 महिला तथा 1050 पुरूष प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 01 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि चंदन कश्यप, विधायक एवं अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड छ.ग. शासन द्वारा महिला वर्ग के रस्साखींच प्रतियोगिता से किया गया। यह प्रतियोगिता कुल 14 खेल विधाओं खो-खो, कबड्डी, रस्सकासी, संखली, पिट्ठूल, गिल्ली डंडा, बांटी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़,…

Read More

पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य, रायगढ़ से घरघोड़ा और खरसिया से धरमजयगढ़ के बीच विभिन्न हिस्सों में प्रारंभ हुआ कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ जिले की प्रमुख सड़कों के निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। इनमें खरसिया से छाल और हाटी होते हुए धरमजयगढ़ तथा रायगढ़ से घरघोड़ा होते हुए धरमजयगढ़ तक सड़क के विभिन्न हिस्सों में लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू कराया गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने निर्देश पर निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में आज सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा सड़कों पर चल रहे कार्य का जायजा लेने पहुंचे। अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडे,…

Read More

आईआईएम रायपुर में हुआ लीडरशिप समिट 2022 का सफल आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईएम रायपुर के छठे लीडरशिप समिट के दूसरे दिन अपार ज्ञान और गहन चर्चा का सिलसिला जारी रहा। कार्यक्रम में समापन सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. सर्वेश्वर भूरे, आईएएस, कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट, रायपुर, आईआईएम रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार काकानी और प्रो. परीक्षित चरण, अध्यक्ष, कॉर्पोरेट रिलेशंस, आईआईएम रायपुर, और विभिन्न उद्योगों के नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में वर्षों के अनुभव से प्रेरित अपने विचार प्रस्तुत किए। दिन की शुरुआत प्रो. कमल जैन, डीन (अकादमिक) और प्रोफेसर – एचआरएम और संगठनात्मक…

Read More