डिमरापाल मेडिकल काॅलेज अस्पताल में शौचालयों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ, एक सप्ताह पूर्व कलेक्टर ने मेडिकल काॅलेज अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दिए थे निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश पर डिमरापाल स्थित शासकीय मेडिकल काॅलेज के अस्पताल भवन में शौचालयों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने मेडिकल काॅलेज के अस्पताल भवन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। उन्होंने इस दौरान मरीजों से भी बातचीत कर यहां उपलब्ध कराए जा रहे सेवा के संबंध में प्रतिक्रया प्राप्त की थी। निरीक्षण के दौरान कुछ वार्डों में…

Read More

मेगा लीगल सर्विस कैंप में 20 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ

पेंशन, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र सहित 26 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक राशि का हुआ भुगतान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रविवार को आयोजित मेगा लीगल सर्विस कैंप ने जिले के 20 हजार से अधिक परिवारों के घर खुशियां लाई। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई-दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार मेगा लीगल सर्विस कैम्प का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जगदलपुर एवं जिला प्रशासन बस्तर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 6 नवंबर को जनपद पंचायत बकावण्ड में आयोजन किया गया।…

Read More

जर्जर सड़कों से जल्द मिलेगी निजात, खराब सड़कों की मरम्मत व डामरीकरण के कार्य शुरू

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर खराब सड़कों के मरम्मत व डामरीकरण के कार्य नगर निगम, पीडब्ल्यू व एनएच के द्वारा शुरू कर दिया गया है। शनिवार को ही नगर निगम द्वारा  दर्रीपारा एवं डीसी रोड, गुदरी चौक, मणिपुर में बीटी नवीनीकरण के कार्य शुरू कर दिया  गया है। इसी प्रकार लोक निर्माण व एनएच के द्वारा बनारस मार्ग, खैरबार रोड, व अम्बेडकर चौक के पास सड़क मरम्मत के कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सड़कों के मरम्मत का काम शुरू होने से जल्द ही लोगों को जर्जर सड़क से आवागमन की…

Read More

हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में कैरियर मार्गदर्शन पर सत्र का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ने कैंपस में "इक्विटी फाइनेंसिंग में शामिल प्रमुख विधिक मुद्दों" पर एक लघु सत्र तथा करियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के स्रोत वक्ता लीगल लाइटस्पीड इंडिया पार्टनर्स एडवाइजर्स के निदेशक श्री विनायक मिश्रा रहे। अपने उद्घाटन सम्बोधन में उन्होंने एचएनएलयू में एक छात्र के रूप में अपने समय को याद किया। इसके बाद, श्री मिश्रा ने 'प्राइवेट इक्विटी' और 'वेंचर कैपिटल' पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने पीई/वीसी डील में शामिल प्रक्रिया, किए गए विभिन्न प्रकार के समझौतों और…

Read More

मेगा लीगल कैम्प का किया गया आयोजन, घरेुल हिंसा, महिला उत्पीड़न, लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण एवं अन्य कानूनी जानकारी दी गई

अब तक कुल 292 ग्राम पंचायतों में विधिक जागरूकता कैम्प आयोजित कर 9554 व्यक्तियों को कानूनी जानकारी दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवम्बर 2022 तक कानूनी जागरूकता आउटरीच के माध्यम से नागरिकों को सशक्तिकरण एवं हक हमारा भी तो है जेल बंदियों के लिये विशेष अभियान का आयोजन जिला एवं तहसील स्तर पर किया जा रहा है। इसी प्रयोजन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा महिला बाल विकास विभाग कोरबा के…

Read More

जशपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में आमजनो हेतु विधिक जागरुकता एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान द्वारा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर,  जिला परियोजना समन्वयक श्री बी. पी. जाटवर  एवं समाज कल्याण विभाग,  पुलिस, शिक्षा, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी…

Read More

बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए नई पहल : किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला बाल संरक्षण इकाई आए एक मंच पर

बाल अधिकार संरक्षण आयोग, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और यूनिसेफ का संयुक्त आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा यूनिसेफ और विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों के हित संरक्षण के लिए नई पहल करते हुए पहली बार जिलों के किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समितियों के अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला बाल संरक्षण इकाई को एक मंच पर लाया गया। इससे संस्थाओं द्वारा किये जाने वाले कार्यों में तेजी और स्पष्टता आएगी। बाल संरक्षण आयोग द्वारा आज नया रायपुर रोड स्थित होटल में पहली…

Read More

भानुप्रतापपुर उप चुनाव: भाजपा ने प्रत्याशी चयन हेतु रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पाण्डे एवं श्रीमती रंजना साहू को बनाया पर्यवेक्षक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव द्वारा कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रत्याशी चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का पत्र प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप् के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पाण्डे एवं श्रीमती रंजना साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। देखे जारी पत्र

Read More

कोरबा पुलिस का अवैध नशे के खिलाफ निजात अभियान बन रही मिशाल : ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से मचा हड़कंप, विगत सिर्फ चार माह के आकड़े कर रहे हैरान, पढ़ें कोरबा पुलिस कि कामयाबी कि पूरी रिपोर्ट..!!

छत्तीसगढ़ पुलिस के इस जीरो-टॉलरेंस कार्यवाही व व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम वाले निजात अभियान के अब कोरबा में भी आने लगे सार्थक परिणाम विगत सिर्फ चार माह में आबकारी व एनडीपीएस एक्ट के 982 प्रकरणों में 1054 आरोपी गिरफ्तार, 2022 लीटर अवैध शराब जप्त। इनमें गैर-जमानतीय प्रकरणों के 102 आरोपी भेजे गए जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर ड्रग्स, नार्कॉटिक्स, अवैध शराब व नशे के खिलाफ कोरबा पुलिस द्वारा माह जुलाई से कार्यवाही व जागरूकता अभियान निजात #Nijaat चलाया जा रहा है। इसके तहत विगत…

Read More

निजात अभियान : महिला एवं बाल विकास के 57 प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, अभिव्यक्ति एप करवाया गया डाउनलोड

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशिक्षण हाल में महिला एवं बाल विकास के 57 प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम अभिव्यक्ति एप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें 40 लोगों को अभिव्यक्ति एप डाउनलोड करवाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत थाना करतला क्षेत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशिक्षण हाल में महिला एवं बाल विकास के 57 प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं…

Read More