जशपुर कलेक्टर ने सन्ना और पण्डरापाठ के गौठान का किया निरीक्षण, समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली

पण्डरापाठ में महिलाए आलू, मक्का, नाशपाती और सेव की खेती कर रहीं हैं गौठान से जुड़कर महिलाएं बन गई आत्मनिर्भर  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को सन्ना के आवर्ती चराई गौठान और पण्डरापाठ के गौठान का निरीक्षण करके गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति, स्व सहायता समूह की महिलाओं से गौठान में किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। पण्डरापाठ की समूह की महिलाओं ने बताया कि लगभग 25 एकड़ में गौठान को विकसित किया गया है। समूह की महिलाएं अनके गतिविधियों में…

Read More

जशपुर कलेक्टर एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम का किया त्रैमासिक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आज विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जशपुर के तहसील कार्यालय परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में रखे गए ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के द्वारा हर तीन माह में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया जाता है। कलेक्टर श्री मित्तल एवं…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने बगीचा विकासखण्ड सामुदायिक और सन्ना के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, तहसील कार्यालय, धान खरीदी केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

नवीन तहसील कार्यालय के भवन निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश स्वास्थ्य केन्द्र में लैब कक्ष के बहार टेस्ट किए जाने वाली बिमारियों की सूची लगाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना का लाभ दूरस्थ अंचल के लोगों तक लाभ पहुचाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस बगीचा विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और सन्ना तहसील कार्यालय, धान खरीदी केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, तहसील कार्यालय का भवन निर्माण कार्य, सन्ना लोरो मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने सन्ना के…

Read More

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासीनृत्य महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, राज्य सरकार द्वारा राज्यों व पड़ोसी देशों के कलाकारों-प्रतिनिधियों को किया जा रहा है आमंत्रित

1 से 3 नवम्बर तक होगा भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले 23वें राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव तथा राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियां जोरों पर है। राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्य महोत्सव का गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा इस आयोजन को और भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए देश के सभी…

Read More

44 करोड़ रुपए की लागत से जिले के नगर निगमों की 288 सड़कें होंगी दुरूस्त, कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने बैठक में दिये जल्द कार्य आरंभ कराने निर्देश

अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई जिले में सड़कों के मरम्मत कार्य की मानिटरिंग की होंगी नोडल अधिकारी, हर दस सड़क के पीछे एक नोडल अधिकारी देखेंगे कार्य की गुणवत्ता समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, दुर्ग बरसात की वजह से नगर निगमों में खराब हुई सड़कों के दुरूस्त किये जाने का कार्य शीघ्र ही आरंभ हो जाएगा। इसके लिए 288 सड़कों को चिन्हांकित किया गया है जिन्हें दुरूस्त किये जाने की जरूरत है। इनके निर्माण में 44 करोड़ रुपए की राशि व्यय होगी। कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को…

Read More

गुजरात और राजस्थान के लिए मिला दस लाख दीयों का आर्डर, 35 हजार दीये कर चुकी हैं डिस्पैच, दुर्ग शहरी गौठान में हो रहा दीवाली सामग्री के निर्माण का कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  दुर्ग दुर्ग के शहरी गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं बड़ी संख्या में दीवाली के दीयों और अन्य सामग्री के निर्माण कार्य में लगी हुई हैं। इन्होंने दीयों की सजावट पर और इनकी गुणवत्ता पर काफी मेहनत की है इसका सकारात्मक परिणाम उन्हें मिला है। राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से इनके दीयों के लिए आर्डर आये हैं और अब तक दस लाख दीयों के आर्डर यहां काम कर रही समूह की महिलाएं ले चुकी हैं। समूह की महिलाओं ने बताया कि अब तक 35 हजार…

Read More

प्रभारी मंत्री ने किया गांडा समाज के भवन का लोकार्पण, अन्दकुरी गांडा समाज के सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए, समाज की गतिविधियों की सराहना की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर अन्दकुरी गांडा समाज द्वारा आज सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री, आबकारी व उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांडा समाज समाज हेतु 20 लाख रुपये की लागत से बने नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण किया, भवन गरांजी मे बनाया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन का आज यहां भूमि पूजन हो रहा है। सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके…

Read More

विकास कार्यों की बढ़ाएं गति, समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा की अध्यक्षता में आज नारायणपुर जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि अब वर्षाकाल अपनी समाप्ति की ओर है तथा निर्माण कार्यों को गति देने का समय आ गया है। बैठक में छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे,…

Read More

आबकारी मंत्री ने मेडिसीन बाईक और वेन को दिखायी हरी झंडी, जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर प्रदेश के आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान जिला अस्पताल में मेडिसीन वेन और मोटर बाईक एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोटर बाईक और मेडिसीन वेन के माध्यम अब अंदरूनी क्षेत्रों के स्वाथ्य केन्द्रों में दवाईयां आसानी से पहुंचायी जा सकेगी, जिसका लाभ अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं मरीजों एवं उनके परिजनों को दी जाने वाली सुविधाओं…

Read More

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दलपत सागर के किनारे प्रज्जवलित होंगे 1 लाख 81 हजार दीये, तैयारियों की समीक्षा के लिए टाउन हॉल में हुई बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर दलपत सागर के किनारे इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पर 1 लाख 81 हजार दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे। दीपोत्सव का यह कार्यक्रम 12 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को इसकी तैयारियों के लिए महापौर श्रीमती सफीरा साहू, कलेक्टर श्री चंदन कुमार की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में एम आई सी सदस्य श्री यशवर्धन राव, विक्रम सिंह डांगी, सुशीला बघेल नगर निगम आयुक्त श्री दिनेश नाग सहित विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस अवसर पर बताया  गया कि…

Read More