कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों -धनंजय सिंह ठाकुर

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने हरियाणा के विधायकों के रायपुर प्रवास को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि हमारे विधायक एकजुट हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? छत्तीसगढ़ में तो राज्यसभा चुनाव लड़ने की भाजपा की औकात ही नहीं रही लेकिन भाजपा अन्य राज्यों में जोड़तोड़ कर रही? भाजपा आदतन लोकतंत्र विरोधी है वह शाम दंड भेद के आधार पर सत्ता हथियाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह…

Read More

भाजपा हसदेव अरण्य पर घड़ियाली आंसू बहा रही, खदान आबंटन मोदी सरकार ने किया रमन सरकार ने सहमति दिया था – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हसदेव अरण्य मामलें में पूर्व मंत्री बृजमोहन का बयान भाजपा की अवसरवादी राजनीति को दर्शाता है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हसदेव में कोल आबंटन मोदी सरकार ने किया है। तत्कालीन रमन सरकार की इसमें सहमति थी। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता यदि वास्तव में यहां पर उत्खनन के विरोधी है तो मोदी सरकार के समक्ष जा कर विरोध प्रदर्शित करे और खदान आबंटन रद्द करने को कहें। हसदेव क्षेत्र में 2014 से 2018 तक केंद्र और राज्य दोनों जगह…

Read More

भाजपा अपने अपराधों का पश्चात्ताप करने की बजाय गिरगिटी की तरह रंग बदल रही है? – मोहन मरकाम

भाजपा अपने कृत्यों से देश के सम्मान को ठेस पहुँचा रही है, भाजपा में नूपूर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल की तरह सैकड़ो है जो नफरत फैलाते है और जहर उगलते है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा एक तरफ़ तो धार्मिक ध्रुवीकरण कर और नफरत फैला कर भारत की सदियों पुरानी ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की परंपरा का अपमान करती है, तो दूसरी ओर सब धर्मों के सम्मान का ढोंग व पाखंड करती है। यह दोगली भाषा अविश्वसनीय है। इसे ही तो कहते हैं –…

Read More

पशुओं से फसलों को बचाने इस वर्ष भी आयोजित होगा ‘‘रोका-छेका’’ कार्यक्रम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वर्ष 2021 से पुनर्जीवित की गई है ‘‘रोका-छेका’’ की प्रथा

कृषि उत्पादन आयुक्त ने कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को जारी किए निर्देश ग्राम स्तर पर 20 जून तक रोका-छेका के संबंध में बैठकें आयोजित करने के निर्देश गौठानों में पशुओं के प्रबंधन और रख-रखाव की होगी उचित व्यवस्था गांवों में की जाएगी चरवाहा की व्यवस्था पशुओं को गौठानों में लाने मुनादी कराने के निर्देश फसल बुआई के पूर्व छत्तीसगढ़ के गांवों में प्रचलित रही है ‘‘रोका-छेका’’ की प्रथा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के गांवों में आगामी फसल बुआई के पूर्व…

Read More

HEALTH NEWS : इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है आंवला, त्वचा और बालों के साथ ही सेहत के लिए भी लाभप्रद है आंवला का उपयोग

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर आयुर्वेद में आंवला को धात्री यानि धाय मां के समान पोषण प्रदान करने वाला कहा गया है। यह एक ऐसा फल है जिसके अनगिनत लाभ हैं। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है एवं अनेक रोगों के बचाव और उपचार में कारगर है। आंवला का उपयोग फल, मुरब्बा, अचार, शरबत, जूस और औषधि के रूप में किया जाता है। यह रसोई से लेकर उपचार के लिए बहु-उपयोगी है। शासकीय आयुर्वेदिक कालेज, रायपुर के सह-प्राध्यापक डॉ. संजय शुक्ला ने बताया कि आयुर्वेद पद्धति में आंवले का अवलेह और…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही, श्रीमती अस्तला कश्यप को मिला नया राशन कार्ड

मुख्यमंत्री से बादल ग्राम में भेंट-मुलाकात के दौरान श्रीमती अस्तला ने राशनकार्ड बनवाने का किया था आग्रह समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम शामतरा की श्रीमती अस्तला कश्यप अब बहुत खुश है, जिला प्रशासन कांकेर द्वारा उन्हें नया राशन कार्ड बनाकर दे दिया गया है, अब वह राशन की चिंता से मुक्त हो चुकी हैं। नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल में 05 जून को भेंट-मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया जा रहा था,…

Read More

विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को ग्रामीणों ने सराहा, शासकीय योजनाओं से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों पर आधारित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है। आज रायगढ़ जिले की ग्राम तमनार, बरपाली, जोबरो, रुचिदा, गुडेली, टिमरलगा, सरिया नगर पंचायत सहित विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर विकास योजनाओं की सराहना की। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान…

Read More

हाथी विचरण क्षेत्रों में 3 हाथी गश्ती दल सक्रिय, प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी कर रही है गश्ती

वन विभाग ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में मछली मारने या अन्य कार्य से न जाए पक्के कठल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रखने के लिए कहा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमण्डलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 40 हाथियों का दल विचरणरत है। जिसमें से कुछ हाथी अपने दल से अलग हो गये हैं जो काफी आक्रामक हैं, जिससे जनहानि, जनघायल, पशुहानि की घटनायें होने की संभावनाऐं अधिक होती है। इस हेतु 03 हाथी गश्ती दल…

Read More

जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य रूप करावें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अम्बिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। उक्त के संबंध में किसी तरह के प्रमाण-पत्र अपलोड करने का विकल्प नहीं था। जिससे मेरिट सूची जारी किये जाने…

Read More

जशपुर जिले में 10 जून को 64 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजागर एवं स्व-रोजागर मार्ग दर्शन केन्द्र जशपुर में 10 जून 2022 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेमेंट कैम्प में एसबीआई लाईफ ब्रांच पत्थलगांव से 3 पदों हेतु कुल 64 रिक्तियां प्राप्त हुई है।  जिसमें लाइ्रफ मित्र के 60 पद, सेल्स आफिसर के 2 एवं डेवलल्पमेंट मेनेजर के 2 पद हेतु कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 11 बजे अपने समस्त मूल दस्तावेज के साथ प्लेसमेंट कैम्प में…

Read More