जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम मुड़ापारा निवासी स्व. मेनका बाई की पानी में डूबने से 10 अप्रैल 2020 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री सिलधर  हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम ईला…

Read More

जशपुर: आगामी 28 और 30 नवंबर को जिला अस्पताल में विशेष कैंप आयोजित

डॉ कृष्णमूर्ति काम्बले कैम्प में कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए आगामी 28 नवंबर से 30 नवंबर को जिला चिकित्सालय जशपुर में  त्म बवदेजतनबजपअम ेनतहमतल बंउच  आयोजित किया गया है। रायपुर क्षेत्रीय कुष्ठ प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान निर्देशक डॉ कृष्ण मूर्ति काम्बले कैम्प में उक्त दिवस कुष्ठ रोगियों का ईलाज करेंगे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि मरीजों का चिन्हांकन किया गया है। उनका कैंप में इलाज कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा जिला…

Read More

जशपुर पुलिस ने दुष्कर्म के 02 अलग-अलग मामलों में 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूर्णिया(बिहार) एवं सोलन(हिमाचल प्रदेश) से हुई गिरफ़्तारी

पहले प्रकरण में आरोपी अमृत राज ठाकुर को पूर्णिया(बिहार) एवं दूसरे प्रकरण में आरोपी उमाशंकर मिश्रा को सोलन(हिमाचल प्रदेश) से किया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर लोदाम क्षेत्र निवासी 43 वर्षीय प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.04.2022 को प्रातः से इसकी 16 वर्षीय भतीजी घर से निकलकर कहीं चली गई थी, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी लोदाम में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर…

Read More

चिटफंड के मामले में जशपुर पुलिस को मिली एक और सफलता : शुष्क इंडिया प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर दिनेश सैनी को कुनकुरी पुलिस ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) से किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के 4 जिलों के सैकड़ो लोगों से 4 करोड़ से अधिक के धोखाधड़ी करने का है आरोप

आरोपी दिनेश सैनी ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के रायगढ़, दुर्ग, धमतरी एवं जशपुर जिले के निवेशकों से कुल रू. 4,03,65,311/- (चार करोड़ तीन लाख पैंसठ हजार तीन सौ ग्यारह) रू. निवेश कराया था, आरोपीगण 06 साल में पैसा दोगुना करने का देते थे लालच, प्रकरण के अन्य 02 सहआरोपी फरार, लगातार पता-तलाश जारी, आरोपीगणों के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अप.क्र. 129/2022 धारा 420, 34 भा.द.वि., धन परिचालन स्कीम पाबंधी अधि. 1978 की धारा 4, 5, 6 एवं छ.ग. निक्षेपकों का हितों का संरक्षण अधिनियम् 2005…

Read More

छत्तीसगढ़ में ड्रोन उत्पादन इकाई की जल्द होगी स्थापना : इथेनॉल उत्पादन यूनिट की स्थापना के लिए 140 करोड़ का होगा निवेश

प्रगति मैदान में आयोजित छत्तीसगढ़ बिज़नेस समिट में दो एमओयू पर हुये हस्ताक्षर देश के विभिन्न हिस्सों से आये उद्यमी, निर्यातक और व्यवसायियों ने लिया भाग समदर्शी न्यूज़ डेस्क, नई दिल्ली, नई दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ बिज़नेस समिट का आयोजन किया गया, जहां देश के विभिन्न हिस्सों से आए उद्यमी, निर्यातक और व्यवसायियों ने भाग लिया। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन ने इथेनॉल व ड्रोन उत्पादन इकाई स्थापना के लिए दो एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। बिज़नेस समिट में छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री श्री शिव डहरिया ने छत्तीसगढ़…

Read More

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के बाद सात उम्मीदवार मैदान में, अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आबंटित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए आज नाम वापसी के अंतिम दिन 14 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद सात अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं। नामांकन वापसी के बाद रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आज निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी श्री ब्रम्हानंद नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की श्रीमती सावित्री मनोज मण्डावी को हाथ, गोंडवाना गणतंत्र पाटी के श्री घनश्याम जुर्री को आरी, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के श्री डायमंड नेताम को नारियल फार्म, आंबेडकराईट पार्टी…

Read More

14 अभ्यर्थियों ने लिया नाम वापस, भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 7 उम्मीदवार मैदान में

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन आज 14 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 21 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए थे, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों ने आज अपना नामांकन वापस ले लिया है। रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार सर्वश्री नागेश कुमार माहला, रेवतीरमन गोटा, प्रमेश कुमार टेकाम, देवप्रसाद जुर्री, बलराम तेता, दुर्योधन दर्रो, जीवन राम ठाकुर, लक्ष्मीकांत गावड़े, रोहित कुमार नेताम, गौतम कुंजाम, सेवालाल चिराम, आयनुराम धु्रव, अर्जुन सिंह और…

Read More

क्वांटिफायबल डाटा आयोग ने छत्तीसगढ़ शासन को सौंपा प्रतिवेदन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश छबिलाल पटेल की अध्यक्षता में गठित क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा सर्वेक्षण उपरांत प्रतिवेदन आज छत्तीसगढ़ शासन को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफायबल डाटा प्रस्तुत करने के लिए आयोग का गठन किया गया था। गौरतलब है कि क्वांटिफायबल डाटा आयोग का गठन तीन वर्ष पूर्व किया गया था। क्वांटिफायबल डाटा आयोग द्वारा चिप्स के माध्यम से निर्मित मोबाइल एप्प एवं वेब…

Read More

विश्व मात्स्यिकी दिवस पर सरकार ने जारी की नई मछुआ नीति, नवा रायपुर के प्रमुख चौराहे का नामकरण मछुआरा समाज के महापुरूष के नाम पर होगा, मछुआ समाज की सदैव रही है गौरवपूर्ण भूमिका: भूपेश बघेल

बिलासपुर एयरपोर्ट बिलासा माता के नाम पर होना ऐतिहासिक निर्णय: कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि मछुआरा समाज की भूमिका प्राचीन काल से आज तक सदैव गौरवपूर्ण रही है। हमारी सरकार ने नवा रायपुर में प्रमुख चौक का नामकरण मछुआरा समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए उनके महापुरूष के नाम पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हमने मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया है। इस फैसले से मछुआरा भाईयों से जीरो प्रतिशत उन्हे ऋण तथा…

Read More

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने देश की राजधानी दिल्ली में बांधा समां, प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ की संस्कृति की बिखरी छंटा

दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन समदर्शी न्यूज़ डेस्क नई दिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समां बांधा। मौका था भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ राज्य दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का, जहां एमफी थियेटर में छत्तीसगढ़ की लोक कला व संस्कृति की अनुपम छंटा बिखरी। कार्यक्रम का उदघाटन छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने किया। इससे पूर्व खाद्य व संस्कृति मंत्री ने छत्तीसगढ़ पवेलियन का अवलोकन किया,…

Read More