अपर कलेक्टर जशपुर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम बालाछापर का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय ने रविवार को जशपुर विकासखंड के बालाछापर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन गुणवत्ता का अवलोकन किया और बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराया गया है ताकि दूरस्थ अंचल के बच्चे आश्रम छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा ले सके।

Read More

एनएच 43 पर सड़क हादसा : कार अनियंत्रत होकर पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर बीती रात एनएच 43 पर ग्राम चरईड़ांड के पास कार आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस दुघर्टना में कार में सवार दो लोगो के घटना स्थल पर ही मृत्यु होने तथा दो लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। कार में सवार सभी लोग बैंक कर्मी बताये जा रहे है जो रविवार की छुट्टी मनाने के लिये कुनकुरी आये थे वापस जशपुर जाते समय यह हादसा हुआ। घटना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को चिकित्सालय पहूंचाया…

Read More

उपार्जन केंद्र से सीधे राइस मिल न ले जाकर और कहीं ले जाया जा रहा था धान, एसडीएम ने ट्रक सहित 280 क्विंटल धान किया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर धान उपार्जन केंद्र से धान का उठाव कर सम्बंधित राईस मिल न ले जाकर अन्यत्र ले जाते हुए 280 क्विंटल धान सहित ट्रक को एसडीएम ने जब्त कर पुलिस चौकी के सुपुर्द किया। जब्त शुदा ट्रक के बारे में जांच जारी है।एसड़ीएम अम्बिकापुर श्री प्रदीप साहु ने बताया कि रविवार को धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण पर अम्बिकापुर-लखनपुर मार्ग में निकले थे। इसी बीच एनएच में ही लोधिमा के पास  धान लोड एक ट्रक जाते दिखा जिसे पूछ-ताछ करने रोका गया। ट्रक चालक खुर्शीद से धान…

Read More

भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन : एक्जिट पोल एवं इसके परिणामों का प्रकाशन-प्रसारण 5 दिसम्बर, अपराह्न साढ़े छह बजे तक प्रतिबंधित : भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर कारावास, जुर्माना या दोनों तरह की सजा का प्रावधान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत निर्वाचन आयोग ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा के आम निर्वाचन तथा देश के कई राज्यों में विभिन्न उप निर्वाचनों के मद्देनजर एग्जिट पोल करने एवं इसके परिणामों के प्रकाशन व प्रसारण को 5 दिसम्बर, अपराह्न 06.30 बजे तक प्रतिबंधित किया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को मतदान होना है। भारत निर्वाचन…

Read More

आईआईएम रायपुर ने अपने आर्थिक और सार्वजनिक नीति छात्र क्लब के उद्घाटन आयोजन,“अर्थनीति टाक्स” की मेजबानी की

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आईआईएम रायपुर ने अपने आर्थिक और सार्वजनिक नीति छात्र क्लब ( इकोनॉमिक्स एंड पब्लिक पॉलिसी स्टूडेंट क्लब) के उद्घाटन कार्यक्रम “अर्थनीति वार्ता” की शुरुआत की। चर्चा का विषय “भारतीय अर्थशास्त्रीय नीतियों को प्रकट करनालागूकरण और मूल्यांकन” था, जो माननीय अतिथि आईआईएम कोझिकोड के अर्थशास्त्र के प्रोफेसर प्रो. रुद्र सेनशर्माऔर डेवलपमेंट स्कॉलर और पेशेवर श्री आशीष देसाई उपस्थित थे। चर्चा का संचालन आईआईएम रायपुर में अर्थशास्त्र और सार्वजनिक क्षेत्र की अध्यक्ष, प्रोफेसर रश्मी शुक्ला द्वारा किया गया था, जिसमें भारतीय अर्थव्यवस्था की समकालीन व्यापक आर्थिक नीतियों पर…

Read More

साऊथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को सोगड़ा के इको लैब का कराया गया भ्रमण

वाइल्डलाइफ वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा इको लैब के बारे में बच्चों को दी गई विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर साऊथ प्वाइंट इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर के कक्षा 5 वीं से 8 वीं तक के 50 छात्र छात्राओं को आज वाइल्ड नेचर से रूबरू कराने के लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से इको लैब सोगड़ा वानिकी प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। जशपुर वाइल्डलाइफ वेल्फेयर फाउंडेशन द्वारा इको लैब के बारे में जानकारी बच्चों को दी गई। बच्चों को दूरबीन की सहायता से पक्षियों के व्यवहार के बारे में विस्तार से…

Read More

कुनकुरी नॉक आउट टूर्नामेंट : हजारीबाग झारखण्ड कों 3-0 हराकर आदिवासी फुटबॉल क्लब जशपुर ने जीता मैच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी नॉक आउट टूर्नामेंट में आज का  मैच आदिवासी जशपुर फुटबॉल क्लब जशपुर  vs ब्लू बर्ड क्लब हजारीबाग के बीच खेला गया जिसमें पूरे समय जशपुर की टीम ने अपना दबाव बनाकर मैच खेला जशपुर के खिलाड़ी मॉडल ने शानदार 2 और जरसी नंबर 12 संतोष ने 1 गोल कर अपने टीम जशपुर को 3-0 से शानदार जीत दिलाई. इस मैच के मेन रेफरी रूपेश सिंग एवं असिस्टेंट रेफरी श्याम पैकरा एवं सेकेंड असिस्टेंट रेफरी रविन्द्र राजवाड़े एवं फोर्थ ऑफिसियल रेफरी बी.साई एवं रिज़र्व रेफरी मुकेश…

Read More

दो पहाड़ी कोरवा छात्रों ने तीरंदाजी में स्वर्ण पदक हासिल कर जशपुर जिले को किया गौरवान्वित : 7वीं कक्षा में पढ़ने वाले अनिल व मनोज ने राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के प्रतिभावान छात्रों को निखारने हेतु एकलव्य खेल अकादमी का किया जा रहा संचालन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले के दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों व वनांचलों के प्रतिभावान छात्रों के प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए तीरंदाजी केन्द्र एवं एकलव्य खेल अकादमी का संचालन किया जा रहा है। जहाँ चयनित बच्चों को निःशुल्क अध्ययन, प्रशिक्षण एवं आवास की पूर्ण व्यवस्था प्रदान की गई है। शिक्षा विभाग द्वारा विगत 01 अप्रैल 2022 को संस्थान प्रारंभ…

Read More

चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से चोरी किये हुये लोहे का एंगल कीमती 5000 रुपये किया गया बरामद

प्रकरण में सम्मिलित 03 विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध जे.जे. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपी वीरेंद्र कुमार कश्यप निवासी कुटरा को भेजा गया न्यायिक रिमांड में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राजेंद्र यादव  27 वर्ष निवासी मेहंदा द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि  दिनांक 19.11.22 को रात्रि 11.30 बजे के आसपास ग्राम मेंहदा कोसा बाडी नर्सरी से आरोपी वीरेंद्र कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी कुटरा  अपने  साथी 03 अन्य विधि से संघर्षरत बालकों के साथ मिलकर…

Read More

मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, नगर एवं ग्राम निवेश विभाग, आवास एवं पर्यावरण, एनआरडीए के कार्यों की समीक्षा की : अवैध निर्माण के नियमितीकरण में तेज़ी लाएँ : इसका व्यापक प्रचार प्रसार करें 

रायपुर एयरपोर्ट में फ्लाइट की संख्या बढ़ाने के लिए दूसरे रनवे के लिए राज्य सरकार आरक्षित करेगी भूमि : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों को दिए निर्देश-रायपुर एयरपोर्ट के पास ऐरोसिटी विकास हेतु प्रक्रिया प्रारंभ करें जनता को सीधा लाभ पहुँचाने हेतु लाया गया है क़ानून : वार्ड स्तर, ग्राम स्तर पर लगाए जाएँ कैंप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को सड़क मरम्मत के लिए जारी किए 147 करोड़ रुपए शहरों की ख़राब सड़कों की मरम्मत तत्काल की जाए कलेक्टर और निगम आयुक्त स्वयं करें सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण समदर्शी न्यूज़…

Read More