समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर भारतीय रेलवे में स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक आयोजित इस स्वच्छता-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय एवं बिलासपुर मंडल में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 26 सितम्बर 2022 को प्रातः अपर महाप्रबंधक श्री विजय प्रताप सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री श्याम सुंदर की उपस्थिति में बुधवारी बाजार में श्रमदान तथा स्वच्छता अभियान चलाया गया | इस अवसर पर मुख्यालय के…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में एनिमिया मुक्त जशपुर हेतु संचालित गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ हुई बैठक
जिले को एनीमिया मुक्त बनाने हेतु मिशन मोड में कार्य करने हेतु सभी अधिकारियों को किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज एनआईसी कक्ष में एनीमिया मुक्त जशपुर के तहत जिले में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु यूनिसेफ की टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित हुई। बैठक में एनीमिया मुक्त जशपुर हेतु की जा रही गतिविधियों की प्रगति, आगे की कार्य योजना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर यूनिसेफ…
Read Moreएनिमिया मुक्त जशपुर हेतु स्कूल, आंगनबाड़ियों में बच्चों को आयरन टेबलेट का कराया जा रहा सेवन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले के सभी शैक्षणिक संस्थाओ स्कूल, आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ियों में एनिमिया मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सभी संस्थानों में बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच एवं आयरन टेबलेट का सेवन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्री अरुण पांडे, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक श्री नरेन्द्र सिन्हा द्वारा स्कूल एवं आंगनबाड़ियों का निरीक्षण कर बच्चों को टेबलेट सेवन की जानकारी ली। साथ…
Read Moreजशपुर जिले में एकल शिक्षकीय शालाओं में अध्यापन कार्य हेतु की गई वैकल्पिक व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षकों के जिला स्तरीय स्थानांतरण होने पर शिक्षक पोर्टल में डाटा प्रविष्टि अपडेट नहीं होने के कारण विकासखंड बगीचा के 17, विकासखण्ड मनोरा के 07 एवं विकासखंड फरसाबहार के 07, सहित कुल 31 प्राथमिक शालाएं एकल शिक्षकीय हो गई थी। जिला शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक शालाओं में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर जहां दो से अधिक शिक्षक कार्यरत थे। उसी विकासखण्ड के अन्य प्राथमिक शालाओं से सहायक शिक्षक…
Read Moreसहायक शिक्षक एलबी आलोक रंजन एवं अखिलेश टोप्पो को किया गया निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने फरसाबहार विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छिरोटोली के सहायक शिक्षक एल.बी. आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। उन्होंने आलोक रंजन बड़ा एवं अखिलेश टोप्पो को नियमित रूप से शराब का सेवन कर विद्यालय में उपस्थित होने, विद्यालय में आने पर अध्यापन कार्य नहीं करने एवं अपने उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गय आदेशों का पालन नहीं करने के मामले में कार्यवाही की है।संबंधित शिक्षक का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है, जो कदाचरण…
Read Moreवर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 961.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 26 सितम्बर तक औसत वर्षा 1019.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.6 मिमी वर्षा हुई है।भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1136.9 मिमी, मनोरा में 919.3 मिमी, कुनकुरी में 1055.1 मिमी, दुलदुला में 897.2 मिमी, फरसाबहार में 783.0 मिमी, बगीचा में 1027.8 मिमी, कांसाबेल में 821.4 मिमी, पत्थलगांव में 968.1 मिमी एवं…
Read Moreजशपुर जिला अंतर्गत जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के सन्ना तहसील के ग्राम हर्राडीपा निवासी स्व. सीता राम की मृत्यु आकाशीय गाज मारने के कारण 28 जुलाई 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी फुलपती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreकृषि महाविद्यालय रायपुर रहा ओवरऑल चौंपियन रहा, पूर्वी क्षेत्र अंतर महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित पूर्वी क्षेत्र अन्तर्महाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता में कृषि महाविद्यालय रायपुर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैम्पियन का खिताब जीता। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय अनुसंधान केंद्र भाटापारा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता 22 सितम्बर से 25 सितम्बर के मध्य खेली गई। जिसमें राज्य के पूर्वी क्षेत्र के 11 महाविद्यालयों के 305 छात्र-छात्रा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस चार दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीन खेल-कूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के…
Read More‘खेल अधोसंरचनाओं के विकास का काम लगातार जारी’, छत्तीसगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है : मुख्यमंत्री श्री बघेल
सीएम ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन, मुख्यमंत्री शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राजधानी रायपुर में हुआ बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजधानी रायपुर में भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित सीएम ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल शामिल हुए। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए भारतीय बैडमिंटन संघ को बधाई दी। वहीं टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों को अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार की नई उद्योग नीति से प्रदेश में बन रहा औद्योगिक विकास के लिए अच्छा माहौल, प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए पूंजी निवेश को मिल रहा प्रोत्साहन, सरकार की उद्योगहितैषी नीतियों से अर्थव्यवस्था भी लगातार हो रही मजबूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार की औद्यौगिक नीति से प्रदेश में पूंजी निवेश को बढ़ावा मिल रहा है। उद्योग के लिए अनुकूल माहौल मिलने से नए उद्योग आ रहे हैं। नए उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ रही है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने नई औद्यौगिक नीति 2021-2024 में उद्योगों की स्थापना से जुड़े नियमों को सरल बनाया है। जिसमें उद्योगों को विभिन्न स्वीकृतियां प्रदान करने के लिए एकल खिड़की प्रणाली लागू की गई है, कठिन प्रक्रिया…
Read More