समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी टीवी चैनल के पत्रकार संजीत यादव के साथ समाचार कवरेज के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। आरटीओ चेक पोस्ट पर अवैध वसूली का वीडियों पत्रकार के कैमरे में कैद होने के बाद बैरियर में उपस्थित कर्मियों द्वारा पत्रकार का कैमरा व मोबाईल लूट कर अपने कब्जे में ले लिया गया। घटना जशपुर जिले के उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा आरटीओ बैरियर का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टीवी चैनल के पत्रकार आटीओ बैरियर में अवैध वसूली का समाचार कवरेज के सिलसिले में…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण खुदरा महंगाई बढ़कर 7 फीसदी – वंदना राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर केंद्र सरकार के गलत नीति के कारण खुदरा महंगाई बढ़कर 7 फीसदी हो गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण को घेरते हुए कहा कि आप महिलाओं की तकलीफ क्यों नही समझ पा रही है? लगातार बेलगाम महंगाई से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। 2014 से महंगाई सुरसा राक्षस की तरह बढ़ती ही जा रही है। खाद्य पदार्थ के हर आवश्यक वस्तुओं के दाम दुगुना बढ़ गया है। आमदनी बढ़ती नहीं लेकिन हर माह महंगाई बढ़ती जा रही है।…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां व घोषणा एक नजर में..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ दिनांक 13 सितम्बर 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात में लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक संगठनों के अलावा उनसे मिलने आए अनेक लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशत किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत कुमारी मुस्कान कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में तीसरे स्थान पर आई और उच्च शिक्षा के अध्ययन के लिए 2 लाख रूपए की मंजूरी दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने लैलूंगा विकासखण्ड के ग्राम शांतिनगर…
Read Moreमुख्यमंत्री 14 सितम्बर को धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल और घरघोड़ा में आम जनता से करेंगे भेंट-मुलाकात
धरमजयगढ़ में रोड-शो और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल से मिलेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 14 सितम्बर को अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छाल तथा घरघोड़ा में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का फीडबैक लेंगे और उनकी समस्याओं की सुनवाई करेंगे। मुख्यमंत्री धरमजयगढ़ में रोड-शो के पश्चात वहां विभिन्न समाज एवं संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश…
Read Moreलंबोदर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिलेगी 02 लाख की मदद, सैकड़ों लोगों की के पूरे हुए अरमान
शहीद दिनेश पटेल के नाम पर होगा खरसिया सिविल हॉस्पिटल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के नगर पालिका खरसिया के विश्राम गृह में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रायगढ़ जिले के ग्राम सेमरा के सात वर्षीय लंबोदर के झटका बीमारी के इलाज के लिए 2 लाख रूपये की आर्थिक मदद की स्वीकृति दी तथा आगे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाज करवाने के निर्देश दिए। आज लंबोदर के पिता श्री दुर्गेश अपनी…
Read Moreमुख्यमंत्री ने खरसिया में विभिन्न समाज एवं संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के नगर पालिका खरसिया के विश्राम गृह में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात कर सामाजिक सरोकार के कार्याें एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल से इस दौरान सराफा व्यवसायी संघ, अखिल भारतीय युवा अग्रवाल समाज, ब्राह्मण समाज, रोटरी क्लब, लायंस क्लब, राइस मिल एसोसिएशन, साहू समाज, छत्रिय राठौर युवा मंच, संवरा समाज, उरांव समाज, राजपूत समाज, भोजपुरी समाज, आदिवासी समाज, हरिजन समाज, राठौर समाज नवयुवक समाज, पटेल समाज समाज, मुस्लिम समाज…
Read Moreमुख्यमंत्री का खरसिया में रोड शो के दौरान भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री को मिठाई से तौला गया अग्रसेन चौक खरसिया में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत खरसिया पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। खरसिया में आयोजित रोड शो के दौरान हजारों लोग मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान करने उमड़ पड़े। राईस मिल एसोसिएशन सहित अन्य संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। नगर पालिका खरसिया द्वारा मुख्यमंत्री को अग्रसेन चौक में मिठाई से तौला गया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खरसिया के लोग इतने अधिक उत्साहित थे कि उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशियां जाहिर की। इस अवसर पर…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीनगर में छत्तीसगढ़ के बंधक श्रमिकों के मामले पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश, श्रीनगर में काम न करने के इच्छुक श्रमिकों को छत्तीसगढ़ वापस लाया जाएगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीनगर के बडगाम जिले में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा व सक्ती जिले के 60-65 श्रमिकों को बंधक बनाए जाने का मामला संज्ञान में आने पर जिला प्रशासन जांजगीर-चांपा को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के परिपालन में जांजगीर-चांपा के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने मामले की जांच और बंधक श्रमिकों को आवश्यक मदद पहुंचाने की कार्रवाई की है। जिला प्रशासन जांजगीर-चापा एवं जिला प्रशासन बडगाम (श्रीनगर) की संयुक्त पहल से वहां काम न करने के इच्छुक श्रमिकों…
Read Moreछत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन की तैयारियां शुरू, अक्टूबर माह से शुरू होगी खेल प्रतियोगिताएं, छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को मिलेंगे शानदार अवसर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में स्थानीय और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन अगले माह अक्टूबर से शुरू होगा। खेलों के आयोजन की तैयारियों के लिए आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं अपर मुख्य सचिव खेल विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले शामिल हुई। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के सफल आयोजन के लिए मुख्य सचिव ने खेल एवं युवा…
Read Moreसिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए गठित टास्क फोर्स की दूसरी बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक के विलोपन के लिए गठित टास्क फोर्स की दूसरी बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा निर्देशों के तहत एकल उपयोग प्लास्टिक के विलोपन की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा हुई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही करने तथा विकल्प के रूप में कागज के बैग प्लेट, दोना-पत्तल का उपयोग करने के लिए जन सामान्य को प्रेरित करने पर चर्चा हुई। बैठक में राज्य के औद्योगिक संस्थानों एवं…
Read More