मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल: आवास एवं पर्यावरण विभाग ने जारी की अधिसूचना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने शहरों में लोगों को ले-आउट पास कराने में आ रही दिक्कत को सुलझाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब ले-आउट पास कराने के अधिकार नगर निगमों को दिए गए हैं। पहले ले-आउट पास कराने के लिए नगर निगम और नगर तथा ग्राम निवेश विभाग सेे अनुमोदन लेना पड़ता था। इस नये फैसले से लोगों को एक ही छत की नीचे ले-आउट अनुमोदन की सुविधा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
वन धन केन्द्र डेवलप करने और, हाटा बाजार क्लीनिक का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश मुख्यमंत्री ने बैकुण्ठपुर में जिला अधिकारियांे की बैठक में दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों से कहा कि कोरिया जिला का भ्रमण अच्छा रहा। आपको बधाई और बेहतर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठानों में स्थानीय वनौषधि की उपलब्धता के हिसाब से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करवाएं, ताकि स्थानीय उत्पाद का संवर्धन कर किसानों व वनवासियों को उचित लाभ दिया जा सके। मुख्यमंत्री आज बैकुण्ठपुर के विश्रामगृह में…
Read Moreहर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला समूहों की आय में वृद्धि के लिए राज्य शासन का एक और महत्वपूर्ण फैसला
छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से विक्रय किए जाएंगे छत्तीसगढ़ हर्बल द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रकृति के समान अन्य उत्पाद, ब्रांड का विक्रय श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित होगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर हर्बल उत्पादों के प्रसंस्करण में शामिल महिला स्व सहायता समूहों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य शासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, जिसके अनुसार छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड द्वारा निर्मित उत्पाद श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर के…
Read Moreसंभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में 08 जुलाई को जाति प्रमाण के संबंध में समाज प्रमुखों की होगी बैठक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में संभागीय आयुक्त जी.आर. चुरेन्द्र की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक 8 जुलाई 2022 को अपरान्ह 3.30 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि बैठक में ऐसे जाति के समाज प्रमुख जिनके जाति प्रमाण पत्र बनाने में समस्या हो रही है वे निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते है।
Read Moreजशपुर जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिविर लगाकर बच्चों का बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में सभी स्कूली बच्चों का शत् प्रतिशत आयुष्मान कार्ड अभियान चलाकर बनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत आज विभिन्न शासकीय स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से राज्य के निजी एवं शासकीय चिकित्सालयों के साथ ही विभिन्न राज्यों के पंजीकृत चिकित्सालय में इस कार्ड से आसानी से ईलाज कराया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 104 या मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 108.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 108.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जुलाई तक औसत वर्षा 266.8 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 96 मिमी, मनोरा में 149.6 मिमी, कुनकुरी में 90.6 मिमी, दुलदुला में 129.1 मिमी, फरसाबहार में 92.8 मिमी, बगीचा में 156.2 मिमी, कांसाबेल में 28.1 मिमी, पत्थलगांव में 68.7 मिमी एवं सन्ना में 163.9 मिमी वर्षा हो चुकी है।…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से दुलदुला तहसील के ग्राम चरईडांड निवासी राजेश सिंह पिता बिहारी की मृत्यु 22 मार्च 2022 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी सहोद्रा सिंह हेतु 4 लाख, एवं आग में जलने से दुलदुला तहसील के ग्राम साजापानी निवासी अग्नेश्वर सिंह की मृत्यु 09 फरवरी 2022 को हो जाने पर…
Read Moreराजीव गांधी किसान न्याय योजना से खेती किसानी को मिल रहा प्रोत्साहन – किसान जयनाथ
प्रोत्साहन राशि मिलने से आगामी फसल की तैयारी करने एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने में होती है आसानी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक दाम मिल रहा है, जिससे किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में अच्छी सुविधा मिल रही है। साथ ही कृषकों को अपने अन्य घरेलू जरूरतों की भी पूर्ति करने में सहारा मिला है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जशपुर विकासखण्ड के…
Read Moreशराब पीकर बस स्टैंड कुनकुरी में हुडदंग करने वाले 8 आरोपी हुए गिरफ्तार, आरोपियों के तीन मोटर सायकल पर भी शराब पीकर गाड़ी चलाने, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने के अंर्तगत की गई कार्यवाही
शराब पीकर हुडदंग करने और वाहन चलाने वालो पर कुनकुरी और तपकरा थाना द्वारा की गई कार्यवाही थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 134/2022 धारा 36 च (2)आबकारी एक्ट एवम मोटर व्हीकल act 184,185, 190/2, 129,50/177 के तहत् अपराध पंजीबद्ध, थाना तपकरा द्वारा नशे की हालत में खतरनाक ढंग से कार चलाने वाले वाहन चालक अभिषेक तिग्गा के वाहन को जप्त कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03.07.2022 के शाम 7…
Read Moreजांजगीर-चाम्पा जिले के 19 वें कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने किया पदभार ग्रहण, शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहूँचाकर जन-जन को लाभान्वित करना भी रहेगा उनकी प्राथमिकता में.
कलेक्ट्रेट परिसर में स्मृति स्वरूप लगाए पॉम के पौधे भी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर- चांपा जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज पदभार ग्रहण के पश्चात आज कलेक्टोरेट में शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट में एनआईसी, भूअभिलेख शाखा, रिकार्ड रूम, खनिज शाखा, खाद्य विभाग, सांख्यकी विभाग सहित अधीक्षक एवं अन्य कार्यालयों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सभी अपने दायित्यों का बेहतर क्रियान्वयन करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्मृति स्वरूप पॉम के पौधे भी लगाए। इस…
Read More