शराब के नशे में मारपीट, युवक की इलाज के दौरान मृत्यु, कुनकुरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 207/22 धारा 302 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर भेजा जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के बाजार क्षेत्र में मंगल भवन के सामने दो लोगो के द्वारा एक युवक से मारपीट करने से युवक की इलाज के दौरान मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया था। कुनकुरी पुलिस ने प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कर अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण के बारे में थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि दिनांक 08.10.2022 को…

Read More

पति ही निकला पहाड़ी कोरवा महिला का हत्यारा, कुनकुरी पुलिस ने किया खुलासा…..जाने हत्या की इनसाईड स्टोरी

खाना बनाने को लेकर विवाद और शराब का नशा बनी हत्या का कारण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी शुक्रवार की रात्री में कोरवा महिला की हुई मृत्यु का कुनकुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतका कोरवा महिला के पति ने ही हत्या करना कबुल कर लिया। कुनकुरी पुलिस मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत मौके पर जाकर जांच की जिसके बाद मृत्यु के कारणों का पता चला। पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध भादवि की धारा 302, 201 पंजिबद्ध कर गिरफ्तार कर अग्रीम कार्यवाही कर रही है। थाना प्रभारी भास्कर…

Read More

कलेक्टर और कमिश्नर नियमित रूप से करें तहसीलों का निरीक्षण, भ्रष्टाचार के मामलों में हो सख्त कार्यवाही, राजस्व अधिकारी अपनी कार्यशैली में लाएं बदलाव : मुख्यमंत्री श्री बघेल

नामांतरण और सीमांकन सहित सभी राजस्व प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश अतिवृष्टि एवं अल्पवृष्टि से फसल क्षति के मामलों में किसानों को राहत राशि दिलाने में संवेदनशीलता से करें कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन राजस्व विभाग के काम-काज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के ढीले-ढाले काम-काज पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कलेक्टरों से कहा कि राजस्व का काम-काज चुस्त-दुरूस्त होना चाहिए। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं। लोगों के काम समय-सीमा के…

Read More

दुर्गा विसर्जन मे युवतियों से छेड़छाड़ : पत्थलगांव पुलिस ने 5 युवकों के विरुद्ध अपराध किया पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/ पत्थलगांव जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रसूखदार मनचले लड़कों ने सरेराह युवतियों से छेड़छाड़ की है। अश्लील ईशारे कर लड़कियों को बेईज्जत किया है। युवती की रिपोर्ट पर छेड़छाड़ के मामले में पत्थलगांव पुलिस ने नगर के 5 युवकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पत्थलगांव टीआई मल्लिका बनर्जी ने बताया कि घटना दशहरे के दौरान दुर्गा विसर्जन की है जब पत्थलगांव अम्बिकापुर रोड में माता का विसर्जन जुलूस निकला हुआ था।कार…

Read More

ईद मिलादुन्नबी पर कुनकुरी नगर में निकला जुलूस, युवाओं ने किया रक्तदान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी नगर के मुस्लिम समुदाय के युवा ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर रक्तदान कर रहे हैं। कुनकुरी के समर्पण रक्तदान केंद्र में अभी तक 25 युवाओं ने मरीजों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान कर दिया है। ईद मिलादुन्नबी पर नगर के मुस्लिम समुदाय द्वारा नगर में जुलूस भी निकाला गया। अंजुमन इस्लामिया कमेटी कुनकुरी के सदर खालिद सिद्दीकी ने बताया कि मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आज नबी पैगम्बर हजरत के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में यह आयोजन हो रहा है।…

Read More

36वां राष्ट्रीय खेल: छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने आज सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने…

Read More

36वां राष्ट्रीय खेल : छत्तीसगढ़ को मिला एक और पदक, महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल के दौरान आज छत्तीसगढ़ के हिस्से एक और पदक आया।  सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ को कांस्य पदक मिला है। 36वें राष्ट्रीय खेल के दौरान सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा में मिली इस सफलता पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने टीम को बधाई दी है। गौरतलब है कि आज सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के अंतर्गत महिला वर्ग का सेमीफाइनल मैच खेला गया। यह पूरा मैच दोनों ही टीमों के…

Read More

मुख्यमंत्री रामचंडी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लोगों का आपस में रोटी-बेटी का है मधुर संबंध : मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री ने गढ़फुलझर में सहकारी केंद्रीय बैंक, मंगल भवन, सार्वजनिक शौचालय और सरोवरों के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के गढ़फुलझर में आयोजित बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन व बंधु मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके साथ छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण और गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू तथा नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया भी थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने रामचंडी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस…

Read More

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी को लेकर कलेक्टरों को दिए निर्देश, धान बेचने में किसानों को न हो कोई दिक्कत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

“प्रदेश में धान खरीदी के लिए पूरी तैयारी रखें” , राज्य में एक नवंबर से होगी धान खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के लिए समर्थन मूल्य धान खरीदी को लेकर पूरी तैयारी रखने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि, धान बेचने में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज से राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कानून-व्यवस्था…

Read More

मंत्री डॉ डहरिया साहू  समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुये शामिल, बड़गांव में साहू समाज भवन का किया लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांव बड़गांव में आयोजित नरदहा ( नगपुरा)  परिक्षेत्र के साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ समारोह में शामिल हुए । डा डहरिया ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई । इस अवसर पर उन्होंने समारोह में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज नरदहा नगपुरा परिक्षेत्र द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियोंके शपथ ग्रहण एवं साहू समाज सामुदायिक भवन का लोकार्पण के इस…

Read More