पुरानें विवाद को लेकर चाकू से किया प्राणघातक हमला, हमला करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रकरण में संलिप्त 2 अपचारी बालकों को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह, आरोपी निखिल गुप्ता को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना जांजगीर में अप. क्र. 405/22 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी प्रशांत राठौर निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट कराया कि दिनांक 16.06.22 को निखिल गुप्ता अपने अन्य साथियों के साथ कलेक्ट्रेट चौक में रास्ता रोककर पुरानी विवाद को लेकर प्रार्थी के दोस्त की हत्या करने के नियत से उसके पेट व गले में चाकू से वार कर मौके से फरार हो गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर जांजगीर में आरोपी निखिल गुप्ता एवं अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 405/22 धारा 307,34 भादवि पंजीबद्ध…

Read More

कलेक्टर की अध्यक्षता में जशपुर जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित, जिले को एनिमिया मुक्त बनाने के सम्बंध में दिए विस्तृत दिशा निर्देश

एनिमिया मुक्त जशपुर बनाने में सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कॉलेक्टरते के मंत्रणा सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री रंजीत टोप्पो, डीपीएम सुश्री स्मृति एक्का सभी बीएमओ, बीपीएम, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने जिले को एनिमिया मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्याे के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दिव्यांग छात्र सुबोध को प्रदान की प्रोत्साहन राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस अपने कार्यालय कक्ष में मनोरा विकासखण्ड के ग्राम सराईटोली निवासी दिव्यांग छात्र श्री सुबोध कुमार तिग्गा को क्षितिज आपार सहायता योजना के तहत 6 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। कलेक्टर ने छात्र को अच्छे से पढ़ाई करने के लिए शुभकामनाएं दी। छात्र सुबोध ने भी सहयोग राशि के लिए जिला प्रसाशन का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। गौरतलब है कि दिव्यांग छात्र सुबोध रायपुर में डी.एड.की पढ़ाई कर रहा है। जिसे समाज कल्याण विभाग के तरफ से…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक: जिले में एनिमिया की स्तर में कमी लाने हेतु सभी विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

अभियान चलाकर स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का करे कार्य – कलेक्टर कलेक्टर ने वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित रखने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में गौठान का जीईओ टैगिंग, राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, जाति प्रमाण-पत्र बनाने की प्रगति, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वृहद पौधरोपण अभियान सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य…

Read More

कम्यूनिटी फेंसिंग योजना का लाभ लेकर फल सब्जी की अच्छी पैदावार कर रहें कृषक केदारनाथ यादव, उद्यान विभाग की राज्य पोषित योजना का भी मिला लाभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उद्यान विभाग के अंतर्गत् संचालित राज्य पोषित योजना के तहत् जिले के किसानों को लाभांवित किया जा रहा हैै। योजना का लाभ लेने वाले लाभांवित किसान दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम ग्राम डंडाडीह निवासी श्री केदारनाथ राम यादव पिता श्री वासुदेव यादव ने बताया कि क्यूनिटी फेंसिंग योजना के तहत् कुल रकबा 7.367, फेंसिंग रकबा 0.800 का 50 प्रतिशत विभागीय अनुदान के रूप में लाभ मिला है। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए बताया कि वे उद्यानिकी फसलों लगाते हैं और उनके द्वारा…

Read More

राज्य महिला आयोग ने जशपुर मुख्यालय में आयोजित सुनवाई के दौरान महिलाओं के मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूर्नवास विषयों पर की चर्चा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय महिला आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के द्वारा छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग, मानव तस्करी रोकथाम, अन्य हितधारकों तथा पीड़ितों के पूनर्वास विषय पर जिला जशपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिले के जिला संरक्षण अधिकारी, नवा बिहान के अधिकारी, मानव तस्करी रोकथाम पर कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता तथा जिले के पुलिस विभाग…

Read More

जशपुर जिला न्यायालय परिसर में मनाया गया अंतराष्ट्रीय योग दिवस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन बिलासपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस का उत्सव मनाए जाने के निर्देशानुसार माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्रीमति अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में श्री गोपाल प्रसाद रवानी,गणेश नारायण मिश्रा, श्रीमति स्मिता जैन, श्रीमति रीना रवानी योगाचार्य के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर मार्गदर्शन दिया गया। अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री महेश कुमार राज अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर श्री के.पी.भदौरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 40.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 40.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 22 जून तक औसत वर्षा 124.4 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 90.4 मिमी, मनोरा में 26.9 मिमी, कुनकुरी में 24.7 मिमी, दुलदुला में 27.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 62.7 मिमी, कांसाबेल में 4.0 मिमी, पत्थलगांव में 7.2 मिमी एवं सन्ना में   50.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम खरकट्टा निवासी स्व. उसत राम यादव पिता मंगड़ू की मृत्यु 18 सितम्बर 2021 को कुंए के पानी में डूबने से हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती फूलो बाई हेतु 4 लाख रुपए एवं पत्थलगांव के ग्राम खारढोढ़ी निवासी स्व. बिसुन साय पिता श्री भालू…

Read More

रोजगार : जशपुर जिला मुख्यालय में 24 जून को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 24 जून  2022 को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में अविनाश इंटरप्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड संस्था द्वारा रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें  होम हेल्थ केयर के 50 पद हेतु योग्यता 10वीं पास, वेतन मान 9 हजार के साथ आवासीय सुविधा, कस्टमर सेल्स ऑफिसर के 150 पद हेतु 12 वीं पास वेतन 15000,  सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद हेतु योग्यता 8वीं पास, वेतन 10 हजार व…

Read More