अवैध रूप से बिक्री हेतु देशी शराब का संग्रह करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 31 नग शराब की शीशियां कुल 5.580 लीटर एवं ₹3,100 कीमत की शराब जप्त, आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही। थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से ग्राम मोहदी, खार कच्ची के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा अवैध शराब रखने वाले आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 180 एमएल की 31 नग देशी शराब की शीशियां, कुल 5.580 लीटर शराब…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद पहुंचा हत्या की कोशिश तक, पिता-पुत्र पर तलवार से किया हमला; पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेजा, वारदात में इस्तेमाल तलवार भी बरामद!
मामूली विवाद पर पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की सख्त कार्रवाई आरोपियों ने हाथ-मुक्का, डंडा और तलवार से किया था हमला,वारदात में प्रयुक्त तलवार बरामद,आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 भी जुड़ी तीन आरोपी जेल भेजे गए, चौथे की तलाश जारी — जूटमिल पुलिस की लगातार दबिश रायगढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश — कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई रायगढ़ : थाना जूटमिल क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर युवक एवं उसके पिता के साथ मारपीट कर हत्या का प्रयास करने…
Read Moreधान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर महोबे का उपार्जन केंद्रों में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामी न रहे इसलिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश; CCTV से लेकर जल निकासी तक पर रखी नजर
कलेक्टर श्री महोबे ने खोखरा एवं कुटरा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण किसानों की सुविधा और व्यवस्थित खरीदी के लिए व्यवस्थाओं का लिया जायजा जांजगीर-चांपा : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने खोखरा एवं कुटरा धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर खरीदी कार्य एवं किसानों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने समिति प्रबंधको से एग्रीस्टैक पंजीयन, धान विक्रय के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या तथा टोकन वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर ने उपार्जन…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय वीरों के योगदान को किया याद; प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन भी सुना
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया माल्यार्पण, प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन देखा सारंगढ़–बिलाईगढ़ : जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित जनों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का स्मरण करते हुए जनजातीय नायकों को नमन किया। इस अवसर पर जनजातीय समाज…
Read Moreपुलिस का बड़ा एक्शन! नशे के अवैध कारोबार पर कसने लगा शिकंजा, एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ दबिश देकर 26 संदिग्धों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
देवारपारा में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई रायपुर : थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा में गांजे की खरीदी-बिक्री एवं नशे के अवैध कारोबार को लेकर लगातार शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। उक्त गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में दिनांक 15.11.2026 को थाना तेलीबांधा पुलिस द्वारा संबंधित एंटी नारकोटिक्स टीम (ANTF) एवं थाना स्टाफ के सहयोग से…
Read Moreरानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर रायपुर में गूंजेगा नारी शक्ति का शौर्य! ‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ का भव्य आगाज, पहले ही दिन 57 बालिकाओं और महिलाओं ने हुनर से बटोरी वाहवाही
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ का भव्य आगाज; पहले दिन 57 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा रायपुर : महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की आगामी 19 नवंबर को मनाई जाने वाली जयंती के विशेष उपलक्ष्य में जिला प्रशासन रायपुर के तत्वावधान में तथा कला केंद्र रायपुर के सहयोग से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वीरांगना शौर्य उत्सव 2026’ के ऑडिशन का आज 15 नवंबर को शानदार आगाज हुआ। यह संपूर्ण आयोजन विशेष रूप से बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं को समर्पित है, जिसका मुख्य उद्देश्य नारी…
Read Moreधान खरीदी के पहले दिन रायपुर में किसानों का उत्साह, 2.29 करोड़ रुपये की उपज बिकी; नए केंद्रों की शुरुआत से बदली खरीदी की तस्वीर, घर बैठे टोकन की सुविधा ने आसान की राह
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप रायपुर जिले में उत्साह के साथ धान खरीदी का शुभारंभ पहले दिन 129 उपार्जन केंद्रों में 366 किसानों से 9365.60 क्विंटल धान की खरीदी, 2 करोड़ 29 लाख रुपए से अधिक का धान किसानों ने बेचा* जिले में बनाए गए 21 नए धान उपार्जन केंद्र, इनमें से 17 केंद्रों में भी खरीदी प्रारंभ नवीन धान उपार्जन केंद्र उमरपोटी में विधायक इंद्र कुमार साहू ने किया धान खरीदी का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जोरा, नगपुरा, बरौदा और मुंरेठी उपार्जन केंद्रों में…
Read Moreबांस की थालियां, लकड़ी के चम्मच और प्लास्टिक मुक्त पेयजल व्यवस्था… अरुण साव के स्वनिधि महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का ऐसा प्रयोग, जिसने बड़े आयोजनों की बदली तस्वीर!
स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था 2500 लोगों के खानपान का इंतजाम, बीसियों फूड स्टॉल्स और सजावट, फिर भी सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का अनूठा प्रयोग, कचरे को अलग-अलग संग्रहित कर किया गया निपटान रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित पीएम स्वनिधि महोत्सव ने…
Read Moreराजनांदगांव में धान खरीदी महाअभियान का आगाज, पहले ही दिन 805 किसानों को मिला टोकन; कम पैदावार पर भी प्रति एकड़ मिलेगा 13,839 रुपये का पूरा लाभ
राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ किसानों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया स्वागत कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस सरकार के निर्णय से किसानों में हर्ष व्याप्त धान खरीदी केन्द्रों में किसानों में उमंग एवं उत्साह, परंपरागत पूजा-अर्चना के साथ हुई धान खरीदी की शुरूआत 26 नवीन धान उपार्जन केन्द्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में आज समर्थन मूल्य पर…
Read MoreAI से तैयार किया कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश और आबकारी कार्यालय पहुंच गए जप्त बाइक छुड़ाने! दस्तावेजों की जांच में खुली पोल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जप्त मोटरसाइकिल छुड़ाने पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, AI की मदद से बनाया था कूटरचित शासकीय आदेश, मोबाइल एवं फर्जी दस्तावेज जप्त दो आरोपियों द्वारा वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जप्त मोटरसाइकिल को छुड़ाने के लिए कलेक्टर दुर्ग का फर्जी आदेश आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था। दस्तावेजों के सत्यापन के दौरान कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी आदेश फर्जी एवं कूटरचित पाए जाने पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत…
Read More