सेक्टर-09 पानी टंकी के पास चिट्टा (अफीम) के साथ आरोपी गिरफ्तार, 08.06 ग्राम मादक पदार्थ, कीमत ₹4,8000/- जप्त थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-09 पानी टंकी के पास पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 08.06 ग्राम चिट्टा (अफीम), अनुमानित कीमत ₹ 48000/ रकम बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
पुलिस की नाकेबंदी देख गांजे से भरी इनोवा छोड़कर अंधेरे में हो गया था फरार, करीब 20 दिन तक तलाश करती रही पुलिस… आखिरकार अंतरजिला तस्कर योगेश कुमार गिरफ्तार, कार से मिला था 6.154 किलो गांजा
इनोवा क्रिस्टा कार से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले मामले में फरार 01 अंतरजिला आरोपी को किया गया गिरफ्तार ग्राम खोखली के पास पुलिस की नाकेबंदी से, घबराकर, गांजा सहित वाहन छोड़कर, आरोपी हो गया था फरार थाना भाटापारा ग्रामीण एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम की लगातार छानबीन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार मामले में कुल 6.154 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत करीब ₹61,540) एवं गांजा तस्करी में प्रयुक्त इनोवा कार (CG 04 LV 2454) किया गया…
Read Moreबोदाटिकरा से संस्कार स्कूल मार्ग पर थैले में भरकर ले जा रहा था महुआ शराब, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा… 7.160 लीटर अवैध शराब जब्त, ऑपरेशन आघात में आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन आघात के तहत जूटमिल पुलिस की शराब रेड कार्रवाई बोदाटिकरा मार्ग पर 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई रायगढ़ : ऑपरेशन आघात के तहत आज दिनांक 13.11.2026 को जूटमिल पुलिस ने बोदाटिकरा से संस्कार स्कूल जाने वाले मार्ग पर अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब लेकर जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 7.160 बल्क लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 1,400 रुपये है, जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध…
Read Moreदीपावली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन पहुंचा युवक के घर तक, घर में घुसकर मारपीट के बाद कार में अगवा कर ले गए आरोपी… वीडियो बनाने वाला दीप अग्रवाल गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश जारी
घर में घुसकर युवक से मारपीट और अपहरण कर ले जाने के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा मारपीट में शामिल और वीडियो बनाने वाला आरोपी दीप अग्रवाल गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में मारपीट एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रायगढ़ : दिनांक 08.11.2026 को दीपावली की रात पटाखा फोड़ने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के घर में घुसकर मारपीट…
Read Moreबीच बस्ती में तलवार लहराकर फैला रहा था दहशत, लोगों को गाली-गलौज कर दे रहा था धमकी… सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, आर्म्स एक्ट में भेजा जेल
सराईपाली में तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाला युवक गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर मचा रहा था दहशत, पूंजीपथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया गिरफ्तार एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रायगढ़ : दिनांक 12.11.2026 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा ग्राम सराईपाली की बीच बस्ती में तलवार लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय…
Read Moreबेटियों को उनके अधिकारों से रूबरू कराने स्कूल पहुंचीं विशेषज्ञ, घरेलू हिंसा से लेकर साइबर अपराध तक दी गई अहम जानकारी… ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ अभियान से बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जांजगीर-चांपा : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोरिया में ‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर ने छात्राओं को घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005,…
Read Moreकैंसर की दवाएं खरीदने से पहले जरूर जांच लें नई कीमतें, सरकार ने 137 औषधियों पर लागू किया ट्रेड मार्जिन नियंत्रण… अधिक वसूली और दवा नहीं मिलने पर जारी किए हेल्पलाइन नंबर
137 कैंसर रोधी औषधियों की संशोधित कीमतें 09 नवंबर 2026 से प्रभावी अधिक मूल्य वसूली अथवा औषधि की अनुपलब्धता की शिकायत कराएँ दर्ज रायपुर : राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), भारत सरकार द्वारा 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी औषधियों पर Trade Margin Rationalisation (TMR) लागू किया गया है। इसके अंतर्गत औषधियों के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) दिनांक 09.11.2026 से प्रभावशील हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर रोगियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से CGPMRU द्वारा संबंधित औषधि विक्रेताओं, अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को संशोधित MRP का अनुपालन…
Read Moreकिस करमा दल ने अपनी शानदार प्रस्तुति से जीता जिला स्तर का खिताब? खजुरी के जय महामाया दल ने मारी बाजी, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे विजेता कलाकारों का सम्मान
मांदर की थाप पर थिरके करमा दल, खजुरी का जय महामाया दल बना जिला विजेता विधायक सुशांत शुक्ला ने किया शुभारंभ, कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलाकारों का बढ़ाया उत्साह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16 नवंबर को विजेता दलों को करेंगे सम्मानित बिलासपुर : जरहाभांठा स्थित पीएमटी आदिवासी छात्रावास भवन परिसर में जिला स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक सुशांत शुक्ला ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। कलेक्टर संजय अग्रवाल भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। अतिथियों और दर्शकों ने मांदर की थाप, पारंपरिक गीतों और लयबद्ध कदमों के साथ…
Read Moreकभी दुर्गम रास्तों और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझती थीं बैगा-बिरहोर बस्तियां, अब पीएम जनमन ने बदली तस्वीर… 806 परिवारों को पक्के मकान, 50 बसाहटों तक पहुंचा मोबाइल नेटवर्क
बिलासपुर : जनजातीय गौरव का अर्थ अपनी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास पर गर्व करने के साथ ऐसे भविष्य का निर्माण भी है, जिसमें जनजातीय परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलें। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 15 नवंबर को मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस इसी संकल्प को साकार करने का अवसर है। बिलासपुर जिले की बैगा और बिरहोर बस्तियों में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान—पीएम जनमन के अंतर्गत हुए कार्य इस संकल्प को धरातल पर उतार रहे हैं। पक्के घरों से लेकर बस्तियों तक…
Read Moreशराब के नशे में बिना लाइसेंस दौड़ा रहा था बिना नंबर का बाइक, बतौली पुलिस ने पकड़ा तो खुली बड़ी लापरवाही! न्यायालय ने चालक पर लगाया 15 हजार रुपये का जुर्माना
ड्रंक एंड ड्राइव, बिना वैध लाइसेंस के मामले मे मोटरसायकल चालक कों 15000/- रुपये के अर्थदंड से किया गया दण्डित थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मामले मे वाहन चालक के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही। मोटरसायकल चालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही। यातायात नियमो की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही। अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ मे कमी लाने की दिशा में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमो के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के…
Read More