केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कहा कोविड काल में वनोपजों के संग्रहण और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहल सराहनीय समदर्शी न्यूज़ रायपुर केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा ने कोविड-19 के संक्रमण के दौर में पिछले दो वर्षों में लघु वनोपजों के संग्रहण, वैल्युएडिशन और रोजगार के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि एक ओर कोविड-19 वैश्विक महामारी का डर था, तो दूसरी ओर यह चुनौती भी थी कि वनोपज संग्राहकों के बड़े वर्ग को वनोपजों के संग्रहण से…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में दो वर्षों में 1173 करोड़ रूपए मूल्य के लघु वनोपजों का संग्रहण
राज्य में लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय कार्य की केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने की सराहना समदर्शी न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ में विगत दो वर्षों में 01 हजार 173 करोड़ रूपए के मूल्य का लघु वनोपजों का संग्रहण हुआ है, जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को लघु वनोपजों के संग्रहण के क्षेत्र में देश में सबसे अधिक 11 पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। इनमें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों के…
Read Moreकेंद्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा का दो दिवसीय बस्तर प्रवास: ईको टूरिज्म के कार्यो की सराहना की, स्थानीय एवं परंपरागत व्यंजनों से हुए अभिभूत
केंद्रीय मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों ने चित्रकोट होम स्टे के संचालक लछिन बघेल एवं उनके परिजनों के साथ किया जलपान समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुण्डा एवं सांसद दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को टूरिज्म सर्किट के अंतर्गत चित्रकोट ग्राम में निर्मित होम स्टे के संचालक लछिन बघेल एवं उनके परिजनों के साथ जलपान किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री श्री मुण्डा अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के अंतर्गत चित्रकोट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने चित्रकोट के आस-पास के पर्यटन सर्किट में शामिल स्थानों के अलावा…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हलषष्ठी की दी शुभकामनाएं
समदर्शी न्यूज़ रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (हरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हलषष्ठी के दिन माताएं अपने बच्चों के स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर प्रार्थना करती हैं। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में माताएं इकट्ठा होकर सगरी की पूजा करती हैं। श्री बघेल ने कहा है कि बचाव ही सुरक्षा है, इसे ध्यान में रखते हुए सभी माताएं-बहने पूजा के दौरान कोविड संक्रमण से…
Read Moreसीआरसी में श्रवण बाधित बच्चों के लिए कोक्लीअर इम्पलांट मशीन से होने वाले लाभ और प्रबंधन से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगता सशक्तीकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव द्वारा 27 अगस्त 2021 को श्रवण बाधित बच्चों के लिए कोक्लीअर इम्पलांट मशीन से होने वाली लाभ और प्रबंधन से संबंधित ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी द्वारा किया गया। निदेशक कुमार राजू ने विशिष्ट वक्ता के रूप में सभी प्रतिभागी को संबोधित किया। बेबिनार में विभिन्न राज्यों से अलग-अलग पुनर्वास से संबंधित प्रोफेसनल, मेडिकल कालेज…
Read Moreविकासखंड स्तरीय संकुल बिगनर्स कोर्स का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संघ राजनांदगांव द्वारा वनांचल क्षेत्र के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला के कब बुलबुल स्काउट्स-गाइड्स को प्रशिक्षण कर गतिविधियों के शाला एवं दल स्तर पर सुचारू संचालन के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की एक दिवसीय संकुलवार विकासखंड स्तरीय संकुल बिगनर्स कोर्स का आयोजन 24 से 26 अगस्त 2021 तक किया गया। प्रशिक्षण में 35 संकुल के 160 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रियता पूर्वक भाग लिया तथा वनांचल क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्काउट्स गाइड्स मुख्य धारा से जोडऩे जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में…
Read Moreशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव पेण्ड्री में प्लेसमेंट कैम्प 31 अगस्त को
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव पेण्ड्री में एबीस गु्रप द्वारा 31 अगस्त 2021 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्युतकार के 40 पद एवं फिटर के 30 पदों पर केवल शासकीय आईटीआई से वर्ष 2018, 2019 एवं 2020 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी 31 अगस्त को सुबह 8 बजे अपने सभी मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा।
Read Moreयुवा कैरियर निर्माण योजना के अंतर्गत संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु पात्र अभ्यर्थियों से 13 सितम्बर तक आवेदन पत्र आंमत्रित
समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव युवा कैरियर निमार्ण योजना के अंतर्गत संघ एवं राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए 13 सितम्बर 2021 शाम 4 बजे तक आवेदन पत्र आंमत्रित किया गया है। योजना के तहत निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय कक्ष क्रमांक 65 में जमा…
Read Moreखेल गतिविधियों में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें- कलेक्टर राजनांदगांव
ग्रामीण युवाओं को खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोडऩे पंचायत स्तर पर मितान क्लब का किया जाएगा गठन ग्रामीण युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता से जोडऩे कार्ययोजना बनाने प्रशिक्षण का आयोजन समदर्शी न्यूज़ राजनांदगांव कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना अंतर्गत खेलकूद के क्षेत्र में जिले के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने एवं उन्हें लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य योजना बनाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित की गई। इसके साथ ही ग्रामीण…
Read Moreकेन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने जगदलपुर शहर के चांदनी चैक के ट्राईफेड के आउटलेट का उद्घाटन किया
समदर्शी न्यूज़ जगदलपुर केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुण्डा ने जगदलपुर शहर के चांदनी चैक स्थल पर ट्राईफेड के आउटलेट का उद्घाटन किए। इस अवसर पर सांसद बस्तर दीपक बैज, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, ट्राईफेड के प्रबंध निदेशक प्रवीर कृष्ण, प्रबंध निदेशक छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संजय शुक्ला, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डी आनंद बाबू, कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, सीसीएफ मोहम्मद शाहीद, कलेक्टर रजत बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, वन मण्डलाधिकारी स्टायलो मण्ड़ावी सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Read More