समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव आदिम सभ्यता-संस्कृति-परंपराओं को जानने का अवसर देने के साथ प्रकृति के अनुपम उपहारों हवा, जल ,जंगल, जमीन के साथ पर्यावरण संरक्षण महत्व को भी जन-जन तक पहुंचा रहा है। प्रकृति के महत्व को रेखांकित करते हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में दूसरे दिन पारंपरिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई, कृषि एवं अन्य पारंपरिक विधाओं पर नृत्य प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार के कलाकारों ने करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। बिहार राज्य से आए…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव : दूसरे दिन का आगाज, उत्तराखंड की झींझीहन्ना लोकनृत्य के साथ, आदिवासियों के रंग बिरंगे पहनावें को देख दर्शक हुए अभिभूत
पारम्परिक त्योहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के नृत्यदलों ने दी आकर्षक प्रस्तुति, लोक कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आज दूसरे दिन सुबह 9 बजें से पारम्परिक त्यौहार, अनुष्ठान, फसल कटाई एवं अन्य पारम्परिक विधाओं पर आधारित लोकनृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इस श्रेणी के प्रतियोगिता की शुरुआत उत्तराखंड के झींझीहन्ना लोक नृत्य के साथ हुआ। यह पारंपरिक नृत्य थारू समुदाय के लोगों द्वारा किया जाता है।…
Read Moreआजादी का अमृत महोत्सव : नगरी में निकाली गयी तिरंगा यात्रा एवं भव्य मशाल रैली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों का किया गया सम्मान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. धमतरी–नगरी. देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आदिवासी विकासखंड नगरी में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा एवं मशाल जुलूस, आजादी के पुरोधा सहित विविध कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2021 को नगर पंचायत नगरी क्षेत्र में स्थित सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, आई.टी.आई, डाईट नगरी, शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के छात्र-छात्राओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं नगरवासिओं द्वारा प्रातः 7 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें छात्र-छात्राओं ने देश के शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम…
Read Moreकन्या शाला के एनसीसी कैडेटो द्वारा किया गया स्वच्छता अभियान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में संचालित एनसीसी यूनिट 1 छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन परचनपाल तथा 10 छत्तीसगढ़ स्वतंत्र कंपनी के एनसीसी कैडेटो के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें शाला परिसर, आयुष्मान भारत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जनसंपर्क कार्यालय जगदलपुर के आस-पास सफाई कर लोगों को साफ-सफांई करने व स्वच्छ रहने का संदेश दिया। सम्पूर्ण अभियान 01 छत्तीसगढ़ गल्र्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल संजय चावला (विशिष्ट सेवा मेडल) वीएसएम के मार्गदर्शन में कराया गया। जिसमें संस्था के प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार, एनसीसी अधिकारी लेफ्टनेंट…
Read Moreकलेक्टर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता के सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने आज नगर निगम जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाॅल में शिक्षा विभाग की अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने हेतु सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को शालाओं में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने के अलावा बच्चों की उपस्थिति भी नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने बच्चों के पठन एवं लेखन, कौशल के…
Read Moreकलेक्टर ने बैठक लेकर सेना भर्ती रैली की तैयारियों की समीक्षा की, बस्तर जिले के अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को शामिल कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, कलेक्टर रजत बंसल ने जिला मुख्यालय जगदलपुर में जनवरी एवं फरवरी 2022 में आयोजित होने वाले थल सेना भर्ती रैली में बस्तर जिले के अधिक से अधिक युवाओं को शामिल कर उनका चयन सुनिश्चित कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बंसल आज नगर निगम के श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हाॅल जगदलपुर में शिक्षा एवं संबंधित विभागों की बैठक लेकर इस थल सेना भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। श्री बंसल ने जिले के…
Read Moreभारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर एवं भारतीय वायुसेना की 15 एयरमेन सलेक्शन सेन्टर, भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य के अधिक से अधिक युवाओं को भारतीय वायुसेना में भर्ती हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर को जे.एन.पाण्डेय, बी.पी. पुजारी, पं.आर.डी. तिवारी एवं शहीद स्मारक उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक शालाओं में 9वीं से 12वीं में अध्ययनरत् 650 से अधिक विद्यार्थियों को भारतीय वायुसेना में भर्ती होने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु पब्लिसिटी ड्राइव का आयोजन.किया गया। भारतीय वायु सेना के अधिकारी.सार्जेंट एस.के. सिंह, सार्जेंट…
Read Moreराज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज शाम रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
Read Moreरबी के लिए सहकारी समितियों एवं भण्डारण केन्द्रों में वर्तमान में 70 हजार मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध
राज्य विपणन संघ ने 60 हजार मीट्रिक टन यूरिया क्रय का आदेश जारी किया डीएपी, एमओपी और एसएसपी उर्वरक के लिए क्रय आदेश शीघ्र होगा जारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान समय में सहकारी समितियों में विक्रय हेतु कुल 47 हजार 753 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के उर्वरक भण्डारण केन्द्रों में भी 22 हजार 350 मीट्रिक टन उर्वरक भण्डारित है। रबी सीजन में राज्य के किसानों को रासायनिक उर्वरकों की नियमित आपूर्ति बनाए रखने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री बघेल ने एंकर बनकर झारखण्ड के मुख्यमंत्री से पूछा छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? हेमंत सोरेन ने कहा छत्तीसगढ़ के लोगों में दिख रही है अपने राज्य झारखण्ड की झलक, ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं छत्तीसगढ़ में हूं, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के आयोजन को सराहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ट्रायबल कॉन्क्लेव के मंच पर न्यूज एंकर की भूमिका में नजर आए। श्री बघेल ने झारखण्ड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से पूछा कि उन्हें छत्तीसगढ़ कैसा लग रहा है ? इस पर श्री सोरेन ने जवाब दिया कि मुझे ऐसा नहीं लग रहा कि मैं झारखण्ड में नहीं किसी दूसरे राज्य में हूं, छत्तीसगढ़ में हूं। यहां जितने लोगों को देखा जिनसे मिला उनमें अपने राज्य की झलक दिख रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर मुझे बहुत अच्छा लग रहा…
Read More