प्रशासन की तत्परता: बाढ़ प्रभावितों को मिला राशन, बर्तन, कपड़े, गैस सिलेंडर और चूल्हा भी उपलब्ध:मकान ढहने पर सहायता राशि भी प्रदान की गई

रायपुर, 01 सितंबर 2025/ दंतेवाड़ा में हाल ही में आई बाढ़ से निपटने और प्रभावितों को आवश्यक मदद पहुँचाने में प्रशासन तत्पर रहा। अपने विदेश दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दक्षिण कोरिया से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बाढ़ प्रभावित जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए थे। आज मुख्यमंत्री के दंतेवाड़ा के चूड़ी टिकरापारा पहुँचने पर बाढ़ प्रभावित परिवारों ने प्रशासन द्वारा समय पर बचाव एवं राहत पहुँचाने के लिए आभार व्यक्त किया। मौजूद लोगों ने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से सभी प्रभावित परिवार…

Read More

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण रायपुर 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर…

Read More

सीमा पर तस्करों की खैर नहीं! डीआईजी-एसएसपी ने रात में चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर बढ़ाई निगरानी

डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर अचानक दुरस्थ थाना चांदनी पहुंच रात्रि गश्त को किया चेक। थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर जवानों को चौकन्ना रहने और फरियादियों के शिकायतों पर तत्काल विधि संगत कार्रवाई करने प्रभारी को दिया निर्देश। छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा से लगे अर्न्तर्राज्जीय चेकपोस्ट नवाटोला का किया औचक निरीक्षण। सूरजपुर, 1 सितंबर 2025 : शनिवार को डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर अनाचक रात्रि में दुरस्थ थाना चांदनी पहुंचकर रात में पुलिस की गश्त की जांच की और देखा कि क्या पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी ठीक से कर रहे हैं, ताकि…

Read More

जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

जगदलपुर, 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर सांसद महेश कश्यप, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, आयुक्त नगर निगम प्रवीण वर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा,…

Read More

फेस्टिव सीजन में रेलवे का तोहफा : पुरी–उधना पूजा स्पेशल ट्रेन 22 सितम्बर से 25 नवम्बर तक चलेगी, मिलेगा कंफर्म बर्थ, जानिए पूरा टाइम टेबल

पुरी-उधना-पुरी के मध्य 10 फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन बिलासपुर, 31 अगस्त’ 2025 : त्योहारों का मौसम के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पुरी-उधना-पुरी के मध्य 10 फेरों के लिये साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । 08471 पुरी-उधना पूजा स्पेशल पुरी से प्रत्येक सोमवार को दिनांक 22 सितम्बर से 24 नवम्बर, 2025 तक तथा 08472 उधना-पुरी पूजा स्पेशल उधना से प्रत्येक मंगलवार दिनांक…

Read More

नारायणपुर पुलिस की बड़ी पहल : युवाओं के सपनों को पंख दे रही परीयना योजना, नारायणपुर में आरक्षक जीडी भर्ती अभ्यर्थियों को मिलेगी नारायणपुर पुलिस से निःशुल्क कोचिंग और स्टडी किट.

कुल 150 अभ्यर्थियों को वितरित किये जायेंगे निःशुल्क किताबें, नोट्स, नोटबूक और पेन. नारायणपुर. 31 अगस्त 2025 : नारायणपुर जिले में पुलिस परीयना प्रशिक्षण के तहत आरक्षक जीडी संवर्ग भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कोचिंग और टेस्ट सीरीज की शुरुआत की गई है। रक्षित केन्द्र नारायणपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण में 150 अभ्यर्थियों को निःशुल्क किताबें, नोट्स, नोटबुक और पेन वितरित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया और प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह पहल युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल बनाने के लिए…

Read More

छत्तीसगढ़ में गूंजा ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम: लाखों ग्रामीण महिलाएँ हुईं प्रेरित, सशक्तिकरण की नई इबारत लिखी

रायपुर, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की…

Read More

थाना पुसौर में छात्रों को जागरूक करने पहुंचे सीएसपी : पुसौर में 250 छात्रों ने सीखी पुलिसिंग की बारीकियां और साइबर अपराध से बचने का गुर, ट्रैफिक नियमों पर भी किया जागरूक.

पुसौर पुलिस के समन्वय कार्यक्रम में सीएसपी मयंक मिश्रा ने छात्रों को दी कानूनी जानकारी और थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण. थाना पुसौर के निरीक्षण में सीएसपी मयंक मिश्रा का बड़ा संदेश– लंबित अपराधों का तुरंत निपटारा और आधुनिक तकनीक से पुलिसिंग को मिलेगी रफ्तार. रायगढ़. 30 अगस्त 2025 : रायगढ़ जिले के पुसौर थाना परिसर में आयोजित पुलिस समन्वय कार्यक्रम में शनिवार को नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) मयंक मिश्रा ने 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कानून, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी…

Read More

‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित मंत्रियों और नागरिकों ने किया श्रवण, कहा- ‘मन की बात’ हर माह देती है नई प्रेरणा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी करें योगदान

रायपुर, 31 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का सीधा प्रसारण आज नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखन देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू तथा छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में…

Read More

114 मीटर ऊँचे पियर ब्रिज से लेकर 45 सुरंगों तक, बैराबी–सैरांग रेलवे ने बदली मिज़ोरम की तस्वीर

अलगाव से एकीकरण तक: बैराबी–सैरांग रेल क्रांति रायपुर, 31 अगस्त 2025 : दशकों से, मिज़ोरम को भारत का सबसे सुंदर किन्तु सबसे दूरस्थ राज्यों में से एक माना गया है – हरे-भरे पहाड़ जो धुंधली हवा में मिल जाते हैं, बांस के जंगलों की मीलों लंबी श्रृंखला, और सांस्कृतिक समुदाय जो भौगोलिक रूप से अलग-थलग रहे। अब तक, मिज़ोरम राज्य, जिसकी राजधानी आइज़ॉल कहलाती है, तक संकरी राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से पहुँचना पड़ता था, जो हर बार मानसून में टूट-फूट जाते और पाँच घंटे का समय लगता था। 51.38…

Read More