बस्तर की धरती अब पुनः शांति, स्थिरता और विकास की ओर मजबूती से अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का लिया निर्णय रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार की मानवीय, संवेदनशील और परिणाम-उन्मुख पुनर्वास नीति के तहत आज बस्तर में एक और महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की गई। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 37 माओवादियों ने हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। यह आत्मसमर्पण न केवल व्यक्तिगत पुनर्जीवन की दिशा में कदम है, बल्कि बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति और विकास की दिशा में एक मजबूत संकेत…

Read More

दंडकारण्य में बड़ा आत्मसमर्पण: 65 लाख के इनामी माओवादी संगठन टूटा, मुख्यमंत्री बोले—“बस्तर विकास और भरोसे की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है”

बस्तर में शांति और विकास की नई दिशा : 65 लाख के इनामी 10 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण हो रहा है स्थापित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” तथा “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी मानवीय, संवेदनशील और दूरदर्शी पहल ने बस्तर में विश्वास, सुरक्षा और स्थायी शांति का वातावरण स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फँसे अनेक लोग अब हिंसा…

Read More

दीपक बैज का पलटवार: नक्सलवाद पर कांग्रेस की नीतियों से मिली सफलता, भाजपा सिर्फ इवेंट कर रही है

रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सरकार ने फिर समर्पण इवेंट किया है। आज बस्तर में नक्सलवाद पीछे जा रहा है तो इसके पीछे कांग्रेस की नीतियां है। बस्तर में हमने विश्वास, विकास, सुरक्षा के मंत्र को लेकर पांच सालों तक जो काम किया उसी का परिणाम है आज सफलता मिल रही है। हमारी सरकार ने दूरस्थ एरिया में सड़के बनवाई, 15 सालों की भाजपा सरकार में जहां राशन नहीं पहुंच पाता था, लोगों को और फोर्स को महीनों राशन का इंतजार करना पड़ता था…

Read More

छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, वन क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केन्द्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता…

Read More

अमित शाह ने जगदलपुर से हरी झंडी दिखाकर शुरू की ग्रामीण बस योजना, 11 जिलों के 250 गांवों में पहली बार पहुंचेगी बसें—ग्रामीणों की जिंदगी में आएगा बदलाव

विकास से विश्वास तक की यात्रा में अब सहभागी बनेंगे बस्तर और सरगुजा के सुदूर अंचलवासी – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से कार्य कर रही है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री श्री साय प्रथम चरण में बस्तर और सरगुजा अंचल को किया गया शामिल : दोनों संभागों के 11 जिलों के 250 गांवों तक पहली बार पहुंचेगी यात्री बस सेवा रायपुर 4 अक्टूबर 2025/ बस्तर से नक्सलवाद का अंत शीघ्र होगा और क्षेत्र में शांति स्थापित कर हम विकास के नए आयाम गढ़ेंगे। बस्तर और…

Read More

दीपक बैज का तीखा प्रहार: “जब-जब अमित शाह बस्तर आते हैं, भाजपा सरकार स्क्रिप्टेड सरेंडर इवेंट रचती है ताकि असफलता छिपाई जा सके”

अमित शाह गुटबाजी से परेशान हो के आ रहे – दीपक बैज कांग्रेस ने बस्तर की जनता की तरफ से अमित शाह से पूछा 8 सवाल रायपुर/03 अक्टूबर 2025। अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे है, बस्तर जायेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अमित शाह जब-जब छत्तीसगढ़ आते है, भाजपा की सरकार उनके स्वागत में नक्सली समर्पण का इवेंट प्रायोजित करती है। पिछली बार आये थे तब युद्ध विराम के लिए नक्सलियों की चिट्ठी आई थी अब आ रहे तो नक्सलियों का आत्मसमर्पण प्रायोजित किया गया है। ताकि…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प: आदिवासी अंचलों सहित सभी नागरिकों तक पहुँचे विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में चिकित्सा शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ और कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल तेलंगाना के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर बस्तर में शुरू होगा 200 करोड़ की लागत से 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, अब मरीजों को इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा रायपुर और बिलासपुर रायपुर, 03 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्री…

Read More

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण रायपुर 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर…

Read More

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा आरोप – बस्तर में खून-खराबे का शिकार सिर्फ आदिवासी, सरकार दे रही सिर्फ बयान

रायपुर/18 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने  पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि कोंडागांव के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोहकामेटा के जंगल में चिड़िया मारने गये एक आदिवासी युवक अभय नेताम को पुलिस (डीआरजी) के जवानो ने गोली मार दिया, युवक चिल्ला रहा था वह नक्सली नहीं है, वह गांव का ही रहने वाला है। इसके बावजूद पुलिस ने पांच रांउड गोली चलाया। युवक कोंडागांव अस्पताल में भर्ती है। उसके परिजन भी मीडिया के सामने आकर बता रहे वह नक्सली नही है। पुलिस का यह रवैया…

Read More

आज़ादी के बाद पहली बार बस्तर के 29 गांवों में शान से लहराया तिरंगा, बस्तर अब भय और हिंसा से निकलकर विकास व विश्वास की ओर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर, 16 अगस्त 2025/ आज़ादी के 78 साल बाद बस्तर के उन गांवों में तिरंगा शान से लहराया, जहाँ अब तक नक्सलियों का लाल झंडा ही ताक़त और खौफ का प्रतीक माना जाता था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिलों के 29 गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। दशकों से बंदूकों की नली और डर के साए में जी रहे इन गांवों में तिरंगे का फहराया जाना केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि बदलते बस्तर की ऐतिहासिक तस्वीर है। यह तस्वीर दर्शाती है कि सुरक्षा…

Read More