कलेक्टर ने मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के व्यवस्थाओं का लिया जायजा, कोविड संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर पूरी तरह तैयार – कलेक्टर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित आधुनिक तकनीक से युक्त हमर लैब से मिल रही तत्काल जांच रिपोर्ट, अस्पताल में वनांचल क्षेत्रों के नागरिकों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने लगातार स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हंै। उन्होंने आज मानपुर विकाखण्ड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमित मरीजों के ईलाज के लिए सभी व्यवस्था दुरूस्त रहें। आगामी दिनों में केस बढऩे की सम्भावना…

Read More

असमय वर्षा की स्थिति को देखते हुए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की दी सामयिक सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, बस्तर सहित छत्तीसगढ़ राज्य में असमय वर्षा की स्थिति को देखते हुए शहीद गुण्डाधूर कृषि महाविद्याल कुम्हरावण्ड जगदलपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सामयिक सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि बंगाल की कड़ी से गर्म हवा के साथ नमी का आना लगातार जारी है एवं साथ ही उत्तर अंदरूनी कर्नाटक तथा उत्तर अंदरूनी ओड़िसा तक बने द्रोणक के कारण 15 जनवरी तक गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में गरज चमक साथ हुई वर्षा एवं कुछ जगहों में…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने की कवायद, दंतेवाड़ा के धुर नक्सल प्रभावित ग्राम नहाड़ी में कलेक्टर व एसपी ने लगायी जन चौपाल, ग्रामीणों को दी गई विकास कार्यों की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य में शासन-प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए हर संभव पहल की जा रही है। इस तारतम्य में दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी आज कुआकोंडा विकासखण्ड के अति संवेदनशील क्षेत्र ग्राम नहाड़ी पहुँचे। वहाँ ग्रामीणों से रू-ब-रू होकर ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। ग्राम नहाड़ी में ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर खुशी व्यक्त की। जनदर्शन चौपाल…

Read More

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव ई-पंचायत वेब पोर्टल का करेंगे शुभारंभ, विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही पोर्टल पर शुरू किए जा रहे हैं कई मॉड्युल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव पंचायत विभाग द्वारा तैयार ई-पंचायत छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल पर चार मॉड्युल का शुभारंभ करेंगे। वे 15 जनवरी को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त बनाने, राज्य एवं केंद्र शासन की योजनाओं के पारदर्शिता के साथ बेहतर क्रियान्वयन, मूल्यांकन, मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर संचालित सॉफ्टवेयर्स का शुभारंभ करेंगे। उल्लेखनीय है कि पंचायत विभाग द्वारा लर्निंग वीडियोज की ब्रॉडकॉस्टिंग, ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन भुगतान, सर्वे एवं डॉटा…

Read More

किसान धान खरीदी को लेकर चिन्ता न करें, सभी पंजीकृत किसानों का खरीदा जाएगा धान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

मौसम ठीक होते ही धान खरीदी में तेजी लायी जायेगी, आवश्यकता होने पर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने पर होगा विचार मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था को बेहतर करने को कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बीते कुछ दिनों से मौसम ठीक न होने की वजह से राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की स्थिति प्रभावित हुई है। इसको लेकर किसानों को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। मौसम ठीक होते ही उपार्जन…

Read More

मुख्यमंत्री ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का जाना हाल-चाल, घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुए वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली। नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि  इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना…

Read More

मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री सुगम सड़क के लिए 1.02 करोड़ रूपए स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर आरंग में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना आरंग क्षेत्र के शासकीय भवनों के पहुंच मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़, 02 लाख, 38 हजार रुपये की स्वीकृति मिली है। मंत्री डॉ. डहरिया की अनुशंसा पर स्वीकृत कार्यों में ग्राम गुल्लू में शासकीय हाई स्कूल भवन तक पहुंच मार्ग निर्माण लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख 38 हजार रुपये, कोसरंगी में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला भवन तक पहुंच मार्ग लगभग 300 मीटर हेतु 20 लाख…

Read More

बिना मास्क घूमने वालों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही, होम आइसोलेशन की जानकारी नहीं देने वालो पर होगी कार्रवाई, जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

होम आइसोलेशन, नियंत्रण कक्ष, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग या कोरोना नियंत्रण के लिए लगी ड्यूटी वाले तत्काल अपनी उपस्थिति दर्ज कराए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कलेक्टर सौरभ कुमार ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह कोरोना संक्रमित लोग  शासन द्वारा जारी होमआइसोलेशन की प्रक्रिया की प्रक्रिया का पालन  नही कर रहे है,ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई करने…

Read More

कुनकुरी नगर में मास्क का प्रयोग न करने वाले 17 लोगों पर हुई चालानी कार्यवाही, वसूले गये 2350 रूपये,दुलदुला ग्राम में दुकाने खुलेंगी प्रातः 9 से सायं 4 बजें तक, साप्ताहिक बाजार रहेंगा बंद

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज, कुनकुरी. जशपुर जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा आम लोगों एवं व्यवसायियों से कोरोना गाईडलाईन का गंभीरता से पालन करने की की गई व्यवस्था के बीच मास्क लगाने के प्रति चूक करने वालों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही का अभियान कुनकुरी नगर में तहसीलदार कुनकुरी के मार्गदर्शन में नगर पंचायत प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। बस स्टैण्ड एवं नगर के प्रमुख मार्गो पर की गई इस कार्यवाही के अन्तर्गत 17 लोगो…

Read More

संभागायुक्त ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में ली वर्चुअल बैठक, संभाग के सभी जिलों में अपशिष्ट प्रबंधन प्रगति की हुई समीक्षा

समदर्शी न्यूज़ न्यूरो, बिलासपुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने जैव अपशिष्ट प्रबंधन  के संबंध में वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में अपशिष्ट प्रबंधन तैयारियों तथा संभग के सभी जिलों में जैव अपशिष्ट प्रबन्धन संस्थान के द्वारा अपशिष्ट के उठान और निपटान की स्थिति और तैयारी के संबंध में समीक्षा की गयी। इस बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पर्यावरण अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर श्री मती अर्चना मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजित बैठक में अपशिष्ट निपटान से जुड़े सेवा प्रदाताओं को दी जाने वाली शुल्क के निर्धारण…

Read More