स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में सभी जिलों में रक्तदान शिविर, हजारों लोगों ने लिया भाग, स्वास्थ्यकर्मियों ने निभाई सक्रिय भूमिका रायपुर, 14 जून 2025/ विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ने रक्तदान के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करते हुए इस वर्ष उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। राज्यभर में आयोजित 48 से अधिक रक्तदान शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से 1500 यूनिट से अधिक रक्त का संग्रहण किया गया, जबकि लगभग 2500 नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ ली। राज्य के 36 संचालित ब्लड बैंकों ने…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
“रक्तदान करिए – जीवन बचाइए, और स्मृतियों को संजोइए…” विश्व रक्तदान दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
रायपुर,14 जून 2025. विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन और मॉडल ब्लड बैंक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर 100 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने रक्त के माध्यम से अनगिनत जरूरतमंद जीवनों को संजीवनी देने का संकल्प लिया। शिविर का उद्देश्य न केवल रक्त की आवश्यकता को पूरा करना था, बल्कि समाज को यह संदेश देना भी था कि “हम सभी की रगों में बहता…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय से पं.श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर 14 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पं. श्री रविशंकर महाराज रावतपुरा सरकार जी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री साय ने उन्हें कोसा वस्त्र एवं बेल मेटल से बने स्मृति चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
Read Moreसंतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर जांच ही रोगों से बचाव का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हुए शामिल: सिंधी समाज की सेवा भावना को मुख्यमंत्री ने सराहा रायपुर 14 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपदा है। यदि हम संतुलित आहार लें, नियमित रूप से व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य की जांच कराएं, तो अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री आज राजधानी रायपुर के केनाल रोड स्थित झूलेलाल धाम में आयोजित भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर को संबोधित कर रहे थे। पूज्य बाबा गुरुदास…
Read Moreरक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में निवेश का नया केंद्र बनने की ओर छत्तीसगढ़
नसीम अहमद खान, जनसंपर्क रायपुर, 14 जून 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य अब केवल खनिज और कृषि प्रधान राज्य नहीं रह गया है, बल्कि तकनीकी नवाचार और रणनीतिक उद्योगों का नया गढ़ बनकर उभरने की दिशा में अग्रसर है। इस परिवर्तन की आधारशिला मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रखी गई है, जिन्होंने न केवल राज्य की औद्योगिक नीतियों को समकालीन और रोजगारोन्मुख बनाया, बल्कि रक्षा, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में निवेश को आकर्षित करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता…
Read Moreछत्तीसगढ़ में शिक्षा का नया सूर्योदय: अब कोई स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था को मिली नई दिशा
एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में हुई 80 प्रतिशत की कमी रायपुर, 14 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ने शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक नया आयाम स्थापित किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी नीति के चलते आज प्रदेश का प्राथमिक से लेकर हायर सेकण्डरी तक कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं रह गया है। राज्य की एकल शिक्षकीय शालाओं की संख्या में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह परिवर्तन युक्तियुक्तकरण के माध्यम से संभव हो सका है, जिसका उद्देश्य…
Read Moreअनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई : प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल निलंबित, शासन ने लिया सख्त निर्णय
रायपुर, 13 जून 2025 / छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और अमर्यादित आचरण को गंभीरता से लेते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निलंबन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के अंतर्गत किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मार्च 2025 में आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के दौरान जिले में कलेक्टर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल में श्री पटेल ने बिना अनुमोदन के बदलाव कर दिए थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने तत्कालीन प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी…
Read More16 जून से छत्तीसगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों से की सहभागिता की अपील
शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल रायपुर, 13 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ई-क्रांति: डिजीलॉकर से पेंशनभोगियों को मिली डिजिटल आज़ादी, लाखों को सीधा फायदा
रायपुर 13 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर राज्य के वित्त विभाग एवं पेंशन संचालनालय द्वारा डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक पेंशन भुगतान आदेश (ePPO) और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की डिजिटल उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। यह पहल राज्य सरकार के डिजिटलीकरण संकल्प की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है। राज्य के लगभग 3.61 लाख सरकारी कर्मचारी…
Read Moreबिलासपुर रेल मंडल के नौ सतर्क कर्मचारियों ने टाली दुर्घटनाएं : डीआरएम (DRM) ने किया सम्मानित, बॉक्स, लकड़ी, हॉट एक्सल जैसे जोखिमों को समय रहते टाला, रेलवे कर्मचारियों की सजगता ने बचाई हजारों यात्रियों की जान.
संरक्षा के नौ सजग प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित. बिलासपुर. 13 जून 2025 : बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन ने संरक्षित रेल परिचालन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 09 सजग संरक्षा प्रहरियों को “संरक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल ने रेलवे कार्यालय में आयोजित समारोह में इन कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र व नगद राशि प्रदान कर उनकी सतर्कता व तत्परता की सराहना की। ड्यूटी के दौरान तकनीकी खामियों, ट्रैक पर अवरोध और संभावित दुर्घटनाओं को रोकने में…
Read More