फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, कार्बोहाईड्रेड से भरपूर होता है महुआ, औषधीय गुणों से युक्त महुआ से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता, दूर होती है कई बीमारियां समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. राजनांदगांव, दीपावली पर्व पर इस बार स्वसहायता समूह की महिलाएं कौरिनभाठा स्थित वन विभाग के महुआ प्रसंस्करण केन्द्र में अपनों को उपहार में देने के लिए महुआ लड्डू के विशेष गिफ्ट पैकेट बना रही हैं। दीपावली पर्व के लिए इस बार जय मां फिरंतीन महिला स्वसहायता समूह की महिलाएं 10 लाख रूपए के महुआ लड्डू बना रही हैं और उनके चेहरे…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
ग्रामीण स्वास्थ्य के पाँच शोध प्रोजेक्ट्स को आई.सी.एम.आर. की मंजूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर- इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रत्येक प्रदेश में ग्रामीण अंचल के स्वास्थ्य समस्याओं से सम्बन्धित शोध कार्यों के लिये एक-एक मॉडल रूरल हेल्थ रिसर्च यूनिट (एम.आर.एच.आर.यू.) की स्थापना की जा रही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में यह संस्था दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के झींट में स्थापित की जायेगी । दो करोड़ की लागत से इसके भवन निर्माण के लिये माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव जी की उपस्थिति में सी.जी.एम.एस.सी. से एम.ओ.यू. निष्पादित किया गया है। इस रिसर्च सेंटर में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने बिजली बिल हाफ योजना के जीवंत मॉडल का किया अवलोकन
उपभोक्ताओं को मिल रही है हाफ बिजली बिल योजना से मिली छूट की तत्काल जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर- साइंस कालेज मैदान में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के जीवंत मॉडल का मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया। पावर कंपनी ने हाफ बिजली बिल योजना से उपभोक्ताओं को अब तक मिली छूट की जानकारी देने वाला जीवंत मॉडल प्रदर्शनी में रखा है, जिसमें उपभोक्ता अपना बीपी नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके तत्काल उसे मिले छूट की राशि की जानकारी मिल रही है। मुख्यमंत्री…
Read Moreआजादी का अमृत महोत्सव : दूरस्थ वनांचल ग्राम भैंसामुड़ा में तिरंगा यात्रा सहित आजादी के पुरोधा कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का किया गया सम्मान
15 अगस्त 1947 आजादी के दिन लगाये गए बरगद के पेड़ के छाँव तले दूरस्थ वनांचल ग्राम भैंसामुड़ा में मनाया गया गया आजादी का अमृत महोत्सव समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी. देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आदिवासी विकासखंड नगरी में आजादी का अमृत महोत्सव पुरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. विकासखंड नगरी के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र सहित सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालय, आई.टी.आई.एवं शैक्षणिक संस्थाओं में तिरंगा यात्रा, मशाल जुलूस, आजादी के पुरोधा सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। इस कड़ी में दिनांक 30…
Read Moreकराटे प्रशिक्षण के आयोजन में प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षार्थी हुए पुरस्कृत, कराटे प्रशिक्षण की नई तकनीक से कराया गया अवगत
105 छात्र छात्राएं कार्यक्रम में हुए सम्मिलित, पर्यावरण संरक्षण हेतु पर्यावरण विषय पर कार्यशाला भी आयोजित की गई खेल शिखर सम्मान एवं साहस शिखर सम्मान से भी हुए पुरस्कृत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित रेन सीन कान कराटे प्रतियोगिता ग्राम तालागांव अमेरी कापा, जिला बिलासपुर में प्रति वर्ष की भांति सफलतापूर्वक संपन्न हुई। आयोजन में बलोदाबाजार, रायपुर, महासमुंद, रायगढ़, सरायपाली, धरर्देही, हिच्छापुरी, दर्रीघाट, भोथीडीह, तिल्दा, नेवरा, मल्हार, सल्फा, लोरमी, भकुरीडीह, ग्राम टाडा, जिला रायपुर से आए हुए 105 छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस…
Read Moreभानपुरी में नायब तहसीलदार कार्यालय का किया गया लोकार्पण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, भानपुरी में आज सांसद दीपक बैज ने नायब तहसीलदार कार्यालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर नारायणपुर विधायक एवं छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती टिकेश्वरी कश्यप, छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल के सदस्य बलराम मौर्य, कलेक्टर रजत बंसल, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, अनुविभागीय दंडाधिकारी गोकुल रावटे, बस्तर तहसीलदार कमल किशोर साहू, सहित जनप्रतिनिधिगण, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद दीपक बैज ने भानपुरी…
Read Moreग्राम चितापुर 1 में किया गया कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के किट विज्ञान विभाग एवं शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय जगदलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बस्तर जिले के दरभा विकासखंड के ग्राम चितापुर-1 में बुधवार 27 अक्टूबर को कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। एक्रिप आॅन बायो कंट्रोल जनजाति उपयोजना के अंतर्गत 75 वें आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर कृषक प्रशिक्षण एवं जैविक कीट नियंत्रण पर जागरूकता कार्यक्रम विषय पर आयोजित इस एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम चितापुर-1 के सरपंच श्री चैतूराम कश्यप…
Read Moreडॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में आज देखे गए 107 मरीज
स्त्री रोग विभाग की ओपीडी का संचालन आज से अम्बेडकर अस्पताल में प्रारंभ हुआ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में आज से प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की नियमित ओपीडी का संचालन प्रारंभ हो गया है। ओपीडी का संचालन कक्ष क्रमांक 83 में किया जा रहा है। मरीजों को ओपीडी के लिए निर्धारित समय सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक देखा जाएगा। जिला चिकित्सालय पंडरी से लगभग डेढ़ वर्ष बाद वापस स्थानांतरित प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में आज कुल 107 मरीज देखे…
Read Moreकलेक्टर ने दुलदुला, कांसाबेल, बगीचा विकासखण्ड के तहसील कार्यालय और अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण
अधिकारी राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करें अंग्रेजी माध्यम स्कूल के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल विगत दिवस दुलदुला, कांसाबेल और बगीचा विकासखंड का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल और तहसील कार्यालय का निरीक्षण करके लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार से राजस्व संबधी लंबित प्रकरण, बटांकन, सीमांकन, नामांतरण, आय-जाति, निवास-प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन कार्य, एक से दो वर्ष के…
Read Moreकोरोना टीकाकरण में जिले ने किया 16 लाख का पड़ाव पार, शिद्दत से की गई कोशिश रंग लाई, टीम के अथक प्रयासों से यह हो सका संभव
कलेक्टर ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए जिलेवासियों को दी हार्दिक बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कोरोना टीकाकरण में जिले ने 16 लाख का पड़ाव पार कर लिया है। जिले में टीका लहर के लिए जनसामान्य में अपूर्व उत्साह रहा। शिद्दत से की गई कोशिश रंग लाई है और जिले ने टीकाकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। टीम का जज्बा और जनसामान्य की जागृति ने टीकाकरण के लिए मिसाल प्रस्तुत की है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में टीकाकरण के लिए टीम ने पूरी ऊर्जा एवं…
Read More