समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों की संख्या एक करोड़ को पार कर गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में एक करोड़ 22 हजार 404 लोगों ने इसके दोनों टीके लगवा लिए हैं। यह प्रदेश में टीकाकरण के लिए पात्र आबादी एक करोड़ 96 लाख 51 हजार का 51 प्रतिशत है। टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोना टीकाकरण किया जा…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
11वीं बटालियन के जवान द्वारा भोजन की गुणवत्ता में शिकायत पर डीजीपी ने जाच कर कार्यवाही के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, सोशल मीडिया में 11वीं बटालियन के जवान द्वारा भोजन की गुणवत्ता में शिकायत पर डीजीपी अशोक जुनेजा ने सीएएफ के आईजी को तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया जिस पर 11वीं बटालियन के कमांडेंट को घटना की वास्तिवकता और जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
Read Moreकृषि विज्ञान केंद्र ने ब्रेहबेड़ा में मनाया विश्व मृदा दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, केविके द्वारा ग्राम पंचायत ब्रेहबेड़ा में विश्व मृदा दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दिवस को मनाने का उदेश्य किसानो और आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। विश्व के बहुत बहुत बड़े भाग में उपजाऊ मिट्टी बंजर और किसानो द्वारा ज्यादा रसायनिक उर्वरकों और कीटनाशी दवाईओं का इस्तेमाल करने से मिट्टी के जैविक गुणों में कमी आने के कारण इसकी उपजाऊ क्षमता में गिरावट आ रही है और यह प्रदूषण का भी शिकार हो रही है। इसलिए किसानो और आम…
Read Moreभाजपा ने विकास और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का विनाश किया है- अमर अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि नगरीय निकाय के होने जा रहे चुनावों में कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत का पता चल जाएगा। झूठ-फ़रेब और वादाख़िलाफ़ी के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त प्रदेश के हर वर्ग के मतदाता कांग्रेस को माक़ूल ज़वाब देकर प्रदेश को कांग्रेसमुक्त बनाने का शंखनाद करने जा रहे हैं। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के लोग लाख घोषणाएँ कर लें, लेकिन मतदाता अब कांग्रेस के चुनावी वादों के झाँसे में…
Read Moreसंवेदनशील मुख्यमंत्री हैं भूपेश बघेल किसानों के दर्द को समझते हैं साथ खड़े होते हैं, कोंडागांव के किसान को चार लाख रुपये की दी सहायता, कांग्रेस ने किया स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोंडागांव के किसान परिवार के लिये 4लाख रु की आर्थिक सहायता स्वीकृत की कांग्रेस ने स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संवेदनशील मुखिया हैं किसानों के दर्द पीड़ा को समझते हैं और हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते हैं।कोंडागांव जिला के उमरगांव के किसान परिवार के लिए 4 लाख रु आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उमर गांव की बेटियों ने पिता के कंधे से कंधा मिलाकर विपरीत परिस्थियों से लड़कर पिता की जमीन को…
Read Moreमंडी शुल्क पर भाजपा भ्रम फैला रही मंडी शुल्क किसानों पर नही लगेगा -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मंडी शुल्क में बढ़ोत्तरी सम्बन्धी निर्णय पर भ्रम फैला रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्लाने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसान धान बेचने में मशगूल है उन्हें उनकी फसल की भरपूर कीमत मिल रहा है ।भूपेश सरकार खरीदी केंद्रों में चाक चौबंद व्यवस्था कर किसानों से धान खरीद रही है।भाजपा की केंद्र सरकार के द्वारा उसना चावल नही लेने और बारदाना नही देने की अड़ंगेबाजी के बावजूद धान खरीदी प्रगति पर है ।पिछले…
Read Moreअवैध प्लॉटिंग में मंत्री की संलिप्तता, ज़मीन मीफ़ियाओं के आगे घुटनों पर आ चुकी प्रदेश सरकार : भाजपा
प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- मुख्यमंत्री बघेल में ज़रा भी नैतिकता शेष हो तो तत्काल अवैध प्लॉटिंग से जुड़े मंत्री को बर्ख़ास्त करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि आरंग में 22 एकड़ से अधिक भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग के मामले में एक मंत्री की संलिप्तता का उजागर होना इस बात को प्रमाणित करता है कि प्रदेश में ज़मीन मीफ़ियाओं के आगे घुटनों पर आ चुकी प्रदेश सरकार पूरी तरह लाचार…
Read Moreअपने आप को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री किसानों का धान क्यो रिजेक्ट कर रहे है : भाजपा
किसानों का धान रिजेक्ट कर कांग्रेस सरकार ने फिर साबित किया वो किसान विरोधी है : विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि विभिन्न धान ख़रीदी केंद्रों से किसानों का धान रिजेक्ट करने की आ रही ख़बरें प्रदेश सरकार की किसानों के प्रति घोर संवेदनहीनता की परिचायक हैं, जबकि किसानों की फसल प्रदेश सरकार के हठीलेपन और षड्यंत्रकारी मानसिकता के कारण बेमौसम बारिश में खराब हुई है। श्री साय ने कहा, भाजपा ने प्रदेश सरकार को आगाह किया…
Read Moreप्रदेशाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर जी के नेतृत्व में राजीव भवन रायपुर में संपन्न हुआ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन
शासन की योजनाओं का जनता को लाभ दिलाने के लिये माध्यम बनना एवं कांग्रेस की विचारधारा से जन-जन को अवगत कराना-गिरीश देवांगन हम पिछड़े नहीं है पछाड़े गये है, हमें अब अगाड़ा बनने की जरूरत है -श्रीमती छाया वर्मा एकजुटता की ताकत से छत्तीसगढ़ में होगा विकास पिछड़ा वर्ग का- डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रादेशिक सम्मेलन का वृहद आयोजन राजीव भवन रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्याभ्यागत द्वारा महात्मा गांधी के तैल चित्र पर दिप प्रज्वलित माल्यार्पण…
Read Moreइस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से की मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दिल्ली में सेफी पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर उनसे इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण के विरूद्ध सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। सेफी के अंतर्गत आने वाले अनेक इस्पात क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों पर निजीकरण की तलवार लटकी हुई है, जिसमें मुख्य रूप से नगरनार इस्पात संयंत्र, नीलांचल इस्पात संयंत्र, राष्ट्रीय इस्पात निगम, विशाखापट्टनम तथा सेल की तीन इकाईयों के निजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि छत्तीसगढ़…
Read More