समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल द्वारा दिनांक 5 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनदर्शन लगाया गया। जनदर्शन में कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया 7 शिकायतों को जांच हेतु संबंधित थाना चौकी भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप जिले में प्रत्येक राजपत्रित अधिकारी द्वारा अपने कार्यालयों में निर्धारित तिथि में जनदर्शन लगाया जाता है, जहां शिकायतकर्ताओं के शिकायतों का समाधान किया जा रहा है, साथ ही थाना स्तर पर चलित…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
चोरी के आरोपी को पकड़ने मे पुलिस को मिली सफलता : महंगे मोबाईल के शौक में दे रहा था चोरी को अंजाम
आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लोहे की नागर कीमती 12000/- रूपये को किया गया बरामद प्रकरण में संलिप्त अपचारी बालक को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा आरोपी सितेश सोनवानी को दिनांक 05.07.22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी धर्मेन्द्र कुर्रे निवासी करहीडीह ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03-04.07.22 की दरम्यानी रात्रि उसके घर के सामने रखे लोहे के नागर को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 284/22 धारा…
Read Moreचोरी के प्रकरणों का निराकरण एवं आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु किया गया विशेष टीम का गठन : थाना नवागढ़ के अपराध क्रमांक 24/22 एवं 32/22 के आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता
आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मोटर सायकल को किया गया बरामद आरोपी गौरव बंजारे को दिनांक 05 जुलाई 22 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में, प्रकरण में संलिप्त दो अपचारी बालको को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम अवरीद निवासी देवचरण धीवर द्वारा थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25-26 जनवरी 22 के दरम्यानी रात्रि इसके दुकान का ताला तोड़कर 91 हजार नगदी रकम, 02 नग मानीटर एवं 01 नग सीसीटीव्ही कैमरा को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर…
Read Moreदुष्कर्म के आरोपी को चंद घण्टों में गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में : महिला सम्बन्धी प्रकरणों पुलिस लगातार कर रही त्वरित कार्यवाही
आरोपी के विरूद्ध थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा थाना जैजैपुर क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने दिनांक 06.07.2022 को थाना जैजैपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी कि आशिक कुमार खाण्डे उम्र 30 निवासी सेन्दरी थाना पीडिता को शादी का झांसा देकर दिनांक 30.05.22 को भगाकर अपने घर ले गया था जहाँ आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में अपराध क्रमांक 108/22 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण महिला अपराध से…
Read Moreचाईल्ड पोर्नग्राफी वीडियों अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों पर हो रही कार्यवाही
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 108/22 धारा 509ख, 67 बी आई.टी.एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा सीसीपीडब्ल्यूसी योजनांतर्गत भारत सरकार गृह मंत्रालय एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा सायबर सेल पोर्टल के माध्यम से प्रेषित सायबर टिप लाईन सीडी में विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चो से संबंधित किये जा रहे अपराधों की जांच कार्यवाही हेतु एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली सायबर टिप लाईन रिपोर्ट के संबंध में पत्र प्राप्त होने पर आरोपी दिनेश रात्रे निवासी हसौद द्वारा अपने मोबाईल इस्ंट्राग्राम के माध्यम से चाईल्ड पोर्नग्राफी विडियों अपलोड करना पाया गया। तत्संबंध में…
Read Moreप्रदेश में 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है परिवार नियोजन पखवाड़ा
लोगों को नसबंदी के लिए किया जा रहा जागरूक पिछले 5 वर्षों में 2.6 लाख महिलाओं एवं 26.5 हजार पुरुषों की नसबंदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर परिवार नियोजन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने राज्य शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 27 जून से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा (परिवार नियोजन पखवा़डा) चलाया जा रहा है। इस दौरान ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक विशेष अभियान चलाकर पुरूष एवं महिला नसबंदी के प्रति फैली अज्ञानता और भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है। पखवाड़े के प्रथम…
Read Moreकलेक्टर ने जन चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं : मिले 33 आवेदन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज जन जनचौपाल में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं और मांगों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए। जनचौपाल में आज 33 लोगों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्याएं एवं मांग रखी। जनचौपाल में नयापारा चकरभाठा निवासी उमा धुरी, ग्राम खोडरी निवासी केवल कुमार, अवधराम साहू, ग्राम लमेर निवासी श्रीमती उत्तरी कुमारी, पन्ना नगर निवासी श्री सुरेश कुमार साहू, करगीरोड कोटा निवासी लक्ष्मीन बाई, ग्राम मदनपुर निवासी श्री कैलाश कुमार प्रजापति,…
Read Moreकलेक्टर ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा : आम नागरिकों का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास रहे कायम – कलेक्टर
आम नागरिकों को किसी भी स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका रखें ख्याल समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल ने आज कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को एक-दूसरे से सतत् सम्पर्क बनाये रखने तथा समन्वय से कार्य करने को कहा। आम नागरिकों को किसी भी स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं पर्व आदि अवसर पर कानून व्यवस्था कायम रहे, इसका विशेष ध्यान…
Read Moreसमय-सीमा की बैठक में योजनाओं में प्रगति की विस्तार से की समीक्षा : जनहित के कार्याें को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता: कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले के नये कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज समय सीमा की बैठक में राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित विकास कार्याें की प्रगति के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करें। जनहित के कार्याें को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, एडीएम श्री राम अघारी कुरूवंशी वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी टीम…
Read Moreशासन की फ्लैगशिप योजनाओं में जिले की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए करे कार्य – कलेक्टर डोमन सिंह
सभी कार्यालयों में सुबह 10 बजे होगा राष्ट्रगान, सकारात्मक सोच एवं समन्वित तरीके से टीम वर्क के साथ करें कार्य प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगा जनदर्शन, एसडीएम विकेन्द्रित रूप से अपने अनुविभाग में भी मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रखेंगे जनदर्शन धान के बदले अन्य वैकल्पिक फसल का रकबा बढ़ाने के लिए कहा, पंचायत के सभी कांजी हाऊस को करें सक्रिय, प्रभावी ढंग से करें संचालन समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव कलेक्टर डोमन सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…
Read More