समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी इस वर्ष आयोजित हुई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की परीक्षा में शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी की दो छात्राओं अनीशा एक्का (97 प्रतिशत) तथा विभा रानी यादव(96..83 प्रतिशत) ने टॉप 10 में स्थान बनाकर न केवल अपनी संस्था बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।संकल्प कुनकुरी के बच्चों द्वारा पहली बार बोर्ड परीक्षा दी गई थी और पहले ही प्रयास में दो छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान बनाकर सिद्ध कर दिया है कि यदि उचित वातावरण और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
पीएसीएल कम्पनी से धन-वापसी : धन-वापसी के लिए मूल प्रमाण-पत्र 30 जून तक जमा करना अनिवार्य – लोढ़ा कमेटी
पात्र निवेशकों को एसएमएस संदेश आने पर भेजना होगा प्रमाण-पत्र समदर्शी न्यूज ब्यूरो, बिलासपुर पीएसीएल कम्पनी से धन वापसी के लिए निवेशकों को अपना मूल पंजीयन प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। पीएसीएल से सम्बंधित जस्टिस (सेवानिवृत्त) आर.एम.लोढ़ा समिति ने धन वापसी के लिए मूल-प्रमाण पत्र मंगाने का निर्णय लिया है। समिति की ओर से ऐसे निवेशकों को एसएमएस जायेगा, तब वे इस साल 30 जून 2022 तक मुम्बई के पते पर प्रमाण-पत्र भेजना सुनिश्चित करेंगे। प्रमाण-पत्र भेजने का पता- पोस्ट ऑफिस बॉक्स नम्बर 66, बेलापुर पोस्ट ऑफिस नवी मुम्बई – 400614…
Read Moreछत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सड़क दुर्घटनाओं, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा प्रवर्तन की कार्यवाही के साथ-साथ एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस की की गई समीक्षा
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दुर्घटनाजन्य सड़क खण्डों/ ग्रामीण थाना क्षेत्रों में प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सहित सड़क सुरक्षा उपकरणों के संधारण/प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता के कार्यक्रम हेतु समस्त पुलिस अधीक्षकों को किया गया है निर्देशित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में सड़क दुर्घटनाओं, यातायात नियमों के उल्लंघन तथा प्रवर्तन की कार्यवाही के साथ-साथ एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस की समीक्षा के दौरान प्रथम चार माह में 4621 सड़क दुर्घटनाओं में 1986 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 4322 व्यक्ति घायल प्रतिवेदित किये गये। जिला-रायपुर में जनवरी से अप्रैल माह…
Read More16 मई को भाजपा का जेल भरो आंदोलन : तैयारियों के लिए भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न
राहुल गांधी कहते हैं कि देश में आंदोलन करने के लिए क्या अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी? लगता है उन्होंने भूपेश बघेल का काला कानून नही पढ़ा – बृजमोहन अग्रवाल डरी हुई सरकार अपने विरुद्ध होने वाले आंदोलन को कुचलने के लिए कुप्रयास कर रही है – बृजमोहन अग्रवाल कार्यकर्ता, भाजपा का ब्रह्मास्त्र है अब समय आ गया है उनके संधान का- खूबचंद पारख शहर के 4 स्थानों से मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेगी भाजपा- श्रीचन्द सुन्दरानी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस सरकार द्वारा जन आंदोलन को कुचलने के लिए लाए…
Read Moreभूपेश बघेल और सिंहदेव को ढूंढ रहे हैं छले गए अनियमित कर्मचारी – नलिनीश ठोकने
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने संविदा कर्मचारियों द्वारा खाली थाली के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा छले गए अनियमित कर्मचारी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस जनघोषणा समिति के कर्ताधर्ता रहे सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से बघेल ने राहुल गांधी के साथ बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाकर अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, जो अन्य तमाम वादों की तरह झांसा निकला। सिंहदेव का…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के अंतर्गत दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के सभी रेंज मुख्यालयों में
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर 13 मई 2022, छत्तीसगढ़ पुलिस में सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमाण्डर की भर्ती-2021 के अंतर्गत दस्तावेज परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण की कार्यवाही छत्तीसगढ़ के सभी रेंज मुख्यालयों- रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर एवं सरगुजा में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें रेंज के अंतर्गत आने वाले जिलों के अभ्यर्थियों का निर्धारित तिथिवार परीक्षण किया जायेगा। अभ्यर्थियों को इस परीक्षण में शामिल होने हेतु प्रवेश-पत्र दिनांक 14/05/2022 से छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाईट https://cgpolice.gov.in एवं https://web.cgstate.gov.in/CGPOLICE/ से डाउनलोड किया जा सकता है। परीक्षण…
Read Moreअडानी को हसदेव देकर भूपेश ने राहुल की चिंता घटाई – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजस्थान में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने हसदेव उद्योगपति अडानी को देकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चिंता घटा दी है। राहुल सोनिया अपने चिन्तामोचक होनहार मुख्यमंत्री बघेल के इस हुनर से काफी प्रसन्न हैं। दरअसल कांग्रेस की चिंता देश भर में उसकी जर्जर हालत को लेकर नहीं है। उसकी मूल चिंता यह है कि कैसे उद्योगपतियों को उपकृत कर फंड बटोरा…
Read Moreवर्मी कंपोस्ट की बाध्यता समाप्त करें सरकार, भाजपा किसान मोर्चा ने आज प्रदेश भर में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के विगत साढे 3 वर्षों के कार्यकाल में लगातार किसान विरोधी कार्य किया जा रहा है प्रदेशभर के किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं हालात यह है कि प्रदेश के अंदर सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश के किसान खेती किसानी के कार्य में जुटने लग गए हैं वहीं राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी वर्मी कंपोस्ट खरीदने को बाध्य कर दिया गया है जो कि सरकार की तानाशाही है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल…
Read Moreदहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता
थाना जैजैपुर में भादवि की धारा 498 ए, 34 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 77/22 पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 8 मई 2021 को प्रार्थिया द्वारा अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसका पति कामता नाथ बरेठ शादी के बाद से ही नगदी पैसा, जेवर के नाम पर दहेज की माँग कर अपने माता पिता व अन्य के साथ मिलकर प्रताड़ित करते है, उसकी रिपोर्ट पर थाना जैजैपुर में 77/22 धारा 498 ए, 34 भादवि कायम किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते…
Read Moreकानन पेंडारी में आंधी से गिरा बिजली का 90 फीट ऊंचा टावर, युद्धस्तर पर सुधार कार्य में जुटे अफसर, 132 केवी टावर गिरने से 70 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली का 90 फीट ऊंचा ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर गिर गया, इससे रतनपुर,कोटा क्षेत्र समेत लगभग 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग का अमला तुंरत मौके पर पहुंचकर विद्युत सुधार में जुट गया है। वैकल्पिक व्यवस्था करके कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर के चकरभाठा से कोटा तक 132 किलोवोल्ट की हाईटेंशन लाइन जाती है। आज शाम आए चक्रवात के कारण इसका एक टावर गिर…
Read More