केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम को सराहा मेडिकल कालेजों, ज़िला अस्पतालों और चिन्हांकित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नसबंदी सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की सहभागिता लगातार बढ़ रही है। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान नसबंदी में छत्तीसगढ़ पिछले पांच वर्षों से देश में प्रथम स्थान पर है। भारत सरकार के केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य में चल रहे परिवार नियोजन कार्यक्रम की सराहना की है। राज्य शासन के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी जी तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरन्देश्वरी जी 14 मार्च को अपने तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहीं है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी 14 मार्च से 17 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा और बस्तर जिले में प्रवास करेंगी। 17 मार्च को प्रदेश प्रभारी श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी हैदराबाद लौट जाएगी।
Read Moreनया रायपुर में आंदोलनकारी किसान की मौत के लिए सीएम जिम्मेदार – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नवा रायपुर के एक किसान की मौत के मामले में जिम्मेदार ठहराया है। श्री साय ने कहा कि किसानों के नाम पर घटिया राजनीति करके सत्ता में आए भूपेश बघेल ने अब तक के कार्यकाल में प्रदेश के किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है और उनकी प्रताड़ना से किसान असमय काल के गाल में समा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पचास लाख का मुआवजा देने के लिए छोटी मैडम की खुशामद में शीर्षासन…
Read More‘उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की प्रचण्ड विजय कांग्रेस मुक्त भारत पर जनमानस की मुहर’- भाजपा
भाजपा नेताओं ने कहा- सर्वतोमुखी विकास, जनकल्याण, राष्ट्रवाद, नागरिक सुरक्षा, सम्मानपूर्ण जीवनयापन के अवसर, माफ़ियाराज के आतंक का अंत, सुशासन, सर्वधर्म समभाव से ही चार राज्यों में भाजपा की शानदार वापसी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा का प्रचण्ड विजय को कांग्रेस मुक्त भारत पर भाारतीय जनमानस की मुहर बताते हुए कहा है कि विरोधी दलों को अब देश के जनमाानस के मिजाज़ को समझने की चेष्टा करनी होगी। जाति-पाँति, साम्प्रदायिक तुष्टिकरण, व्यक्ति-विरोधी राजनीति के दुष्चक्र के सहारे…
Read Moreयूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा – विष्णुदेव साय
मोदी का नाम, योगी का काम, जनता ने कर दिया बड़बोलों का काम तमाम : भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर…
Read Moreवेक्टरजनित रोगों की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टर और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जारी किया परिपत्र
नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों की सहभागिता से मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने के निर्देश मच्छरों को रोकने सभी सरकारी भवनों के दरवाजों और खिड़कियों में जाली लगाने कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश में वेक्टरजनित रोगों की रोकथाम और मच्छरों पर नियंत्रण के लिए सभी जिलों के कलेक्टर तथा जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी किया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों की सहभागिता से गांवों व शहरों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय करने…
Read Moreरायपुर, दुर्ग,बिलासपुर एवं कोरबा के 3372 हे. क्षेत्र में बढ़ेगा सिंचाई का दायरा, राज्य शासन ने दी 47.49 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर जल संसाधन विभाग विभाग ने रायपुर, बिलासपुर एवं कोरबा जिले में सिंचाई सुविधा बढ़ाने विभिन्न विकास कार्यों के लिए 47.49 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में महानदी गोदावरी कछार के अंतर्गत दुर्ग जिले के धमधा विकासखंड की आमनेर मोतीनाला व्यपर्तन के मुख्य नहर आर.डी. 9.90 किलोमीटर से 24.75 किलोमीटर तक तथा माईनर नहरों का रिमाडलिंग तथा लाइनिंग कार्य हेतु 18.14 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस योजना से 1741 हे. क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।इसी तरह से…
Read Moreहेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को 12 तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं, प्रदेश में 3923 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स स्थापित, 2657 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी दे रहे हैं सेवाएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भर में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स (HWCs) में लोगों को 12 तरह की प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। इन केंद्रों में प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जा…
Read Moreअवकाश के दिनों में भी चालू रहेंगे पंजीयन कार्यालय, महानिरीक्षक पंजीयन ने सभी कलेक्टरों को जारी किया पत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम माह मार्च में अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय चालू रहेंगे और पंजीयन कार्य किया जाएगा। महानिरीक्षक पंजीयन, छत्तीसगढ़ ने सभी कलेक्टरों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग स्टाम्प शुल्क के रूप में शासकीय राजस्व संग्रहण करने वाला एक महत्वपूर्ण विभाग है। वित्तीय वर्ष 2021-22 का अंतिम माह पूर्ण होने में कुछ ही दिन शेष है। 13 मार्च 2022 शनिवार, 13 मार्च 2022 रविवार, 26 मार्च 2022 शनिवार,…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च को, ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर होगी बात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ’छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति के सरोकार’ विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया जाएगा।
Read More