यूपी में फूट गया शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा – विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

मोदी का नाम, योगी का काम, जनता ने कर दिया बड़बोलों का काम तमाम : भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर जनता के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपी प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और वहां के कांग्रेसी स्टार प्रचारक तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर तंज कसा है। विष्णुदेव साय ने कहा कि यूपी में कांग्रेस के शहजादे, शहजादी और गुलाम का गुब्बारा फूट गया।मोदी का नाम, योगी का काम उत्तर प्रदेश में भरपूर असर कर गया और जनता ने बड़बोलों का काम तमाम कर दिया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए प्रियंका से यूपी चुनाव की जिम्मेदारी मांगी थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ के संसाधन यूपी में झोंक दिये। यहां से हर तरह से वसूली करके चुनाव फंड का इंतजाम किया। छत्तीसगढ़ के हितों और किसानों सहित आम जनता को भगवान भरोसे छोड़ कर यूपी में डेरा डाल कर शहजादी के ओएसडी की भूमिका निभाई। छत्तीसगढ़ मॉडल के नाम पर शहजादे से झूठ परोसवाने में अपनी महारत का परिचय दिया और यहां आकर ऐसे ऐसे दावे किए कि जैसे यूपी में उनका मॉडल कांग्रेस को सत्ता में ला ही देगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की झूठ फरेब की राजनीति को यूपी की जनता ने आइना दिखा दिया है। पाने के लिए सब कुछ है, यह सपना देखने वाले भूपेश बघेल के दिल के अरमान आंसुओं में वह गए। भाजपा को औकात दिखाने का दुस्साहस करने वाले को अब अपनी औकात पता चल गई है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पूरी तरह दुर्गति होने में भूपेश बघेल की कलाकारी का मुख्य योगदान है। भूपेश बघेल ने राहुल प्रियंका पर अपने झूठ की मोहनी इस तरह चलाई कि ये दोनों झांसे में आ गए और भूपेश बघेल के झूठ पुराण का वाचन यूपी चुनाव में किया। भूपेश बघेल के मॉडल को घोषणा पत्र में शामिल किया। जनता झांसे में नहीं आई। उसने भूपेश बघेल के चक्कर में पड़े शहजादे और शहजादी को अहसास करा दिया कि आपका गुलाम हमारे किसी काम का नहीं है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि यूपी चुनाव में भूपेश बघेल कांग्रेस के फंड मैनेजर से लेकर चुनावी मैनेजमेंट और प्रचार तक में आगे रहे। वे राहुल के बाद दूसरे नम्बर पर स्टार प्रचारक थे। वहां कांग्रेस ने कम, भूपेश बघेल ने ज्यादा चुनाव लड़ा। यह करारी हार भूपेश बघेल की हार है। इसका उपहार तो उन्हें मिलना ही चाहिए। शहजादे और शहजादी को समझ में आ जाना चाहिए कि उनका खोटा सिक्का अब छत्तीसगढ़ में भी नहीं चलेगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!