रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन आज राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित महाप्रभु भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों के सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु इस दौरान जगन्नाथ सेवा समिति के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने इस मौके पर मंदिर पहुंचे प्रदेश के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्टजनों से भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, विधायक श्री पुरंदर…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के साथ राजभवन परिवार ने कराई फोटोग्राफी
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन में मिले आतिथ्य की सराहना की और उसके लिए राज्यपाल श्री रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी को धन्यवाद दिया। राजभवन परिवार के आग्रह पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री डेका के साथ राजभवन परिवार की सामूहिक फोटोग्राफी भी कराई गई।
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु एवं राज्यपाल श्री डेका ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान के किए दर्शन
रायपुर ,26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
Read Moreराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री डेका ने स्मृति चिन्ह किया भेंट
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024/ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम दिन राजभवन में उन्हें ससम्मान बिदाई दी गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा छत्तीसगढ़ की पहचान, बेल मेटल से निर्मित स्मृति चिन्ह और विश्व प्रसिद्ध कोसा की साड़ी भेंट की गई। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने भी राष्ट्रपति भवन की काष्ठ से निर्मित प्रतिकृति उन्हें भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।
Read Moreतमनार में सनसनीखेज वारदात : बाइक लूटने के लिए तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की हत्या…केंदाडोंगरी पहाड़ पर मिला था युवक का शव, हत्या का खुला राज.
हत्या में सम्मिलित अपचारी बालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने किया घटना का खुलासा. तीनों आरोपियों को हत्या और साक्ष्य छिपाने के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया है रिमांड पर. रायगढ़, 26 अक्टूबर / एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल दिशा निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर तमनार पुलिस ने गत दिनों केंदाडोंगरी पहाड़ पर मिली युवक की लाश मामले में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर मामले का त्वरित रूप से पटाक्षेप किया गया है। एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम ने प्रेस कांफ्रेस में घटना का खुलासा करते…
Read Moreजमीन खरीदी-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, छलपूर्वक 04 लाख रूपये रकम की गई धोखाधडी
मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर ग्राम गिंदोला निवासी दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार बलौदाबाज़र-भाटापारा, 25 अक्टूबर/ प्रार्थी संतोष कुमार ताम्रकार निवासी वार्ड क्र. 05 लवन द्वारा दिनांक 24.10.2024 को थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि यह जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है एवं ग्राम गिंदोला के शिवकुमार निराला को जानता पहचानता है। उसने ग्राम गिंदोला के कल्याण के सांथ मिलकर पूर्णानंद पटेल ग्राम गिंदोला के नाम पर दर्ज जमीन को फर्जी तरीके से किसी अन्य व्यक्ति को छलपूर्वक पेश…
Read Moreआज राजभवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया – डॉ. रमन सिंह
रायपुर, 25 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजभवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका छत्तीसगढ़ की पुण्य धरती पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अब जबकि जल्द ही हमारा छत्तीसगढ़ अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है, तब इस आत्मीय मुलाक़ात के दौरान आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को हमारे प्रदेश के विधान-सभा प्रांगण और आदिवासी संस्कृति से रचे-बसे बस्तर में माता दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आमंत्रित भी किया।
Read Moreसूरजपुर पुलिस को मिला नया नेतृत्व, प्रशांत कुमार ठाकुर बने जिले के नए पुलिस अधीक्षक, संभाला पदभार.
नवनियुक्त एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का किया पदभार ग्रहण सूरजपुर, 25 अक्टूबर/ जिले के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) ने शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 को विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ एसएसपी सूरजपुर श्री ठाकुर ने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुए। प्रशांत कुमार ठाकुर वर्ष 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2011…
Read Moreचरित्र शंका कर हत्या के प्रयास के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही : मामले का आरोपी पति किया गया गिरफ्तार…भेजा गया जेल.
थाना उदयपुर में अपराध क्रमांक 258/24 धारा 109 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर की गई विवेचना. थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टांगी की गई जप्त. गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाही. अंबिकापुर, 25 अक्टूबर / सरगुजा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार…
Read Moreविश्व साइबर सुरक्षा माह में जनजागरूकता का आव्हान : राज्य बिजली घरों के लिए सूचना सुरक्षा व साइबर आपदा प्रबंधन योजना को मंजूरी
रायपुर, 25 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर जनरेशन कंपनी के बिजली घरों के लिए मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम-इंफारमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग द्वारा बनाये गये सूचना व साइबर सुरक्षा मापदण्डों, अनुदेशों और योजना को कंपनी संचालक मण्डल की स्वीकृति मिल गई है। जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री एस के कटियार ने कंपनी मुख्यालय तथा बिजलीघरों में कार्यरत अधिकारियों को साइबर सुरक्षा मापदण्डों का पालन करने का निर्देश दिया हैं। विश्व साइबर सुरक्षा माह के अवसर पर भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय तथा केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में जनजागरण अभियान संचालित किया…
Read More