नारायणपुर-कस्तुरमेटा मार्ग का काम जल्द प्रारंभ करने कहा रायपुर, 16 अक्टूबर/ उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य में निर्माणाधीन और प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के नवीन विश्राम भवन में हुई बैठक में निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने तथा प्रस्तावित कार्यों की बाधाओं को दूर कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-130डी नारायणपुर से कस्तुरमेटा मार्ग का काम जल्दी प्रारंभ…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की ली बैठक
रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की दी जानकारी रायपुर 16 अक्टूबर/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज प्रदेश के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में रायपुर नगर (दक्षिण) विधानसभा उप-निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता, निर्वाचन व्यय, मतदान के दिन की व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 15 अक्टूबर को रायपुर…
Read Moreसीएम जनदर्शन स्थगित : गुरुवार 17 अक्टूबर को नहीं होगा जनदर्शन
रायपुर 16 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरूवार 17 अक्टूबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।
Read Moreबिलासपुर : पिज्जा हट के शिफ्ट मैनेजर ने किया 1.32 लाख का गबन…पुलिस ने किया गिरफ्तार…न्यायालय में किया गया पेश.
पिज्जा ब्रिक्री का नगदी रकम लॉकर में न रखकर आरोपी ने स्वयं उपयोग कर किया गबन, आरोपी द्वारा 1,32,000/- रूपये की राशि का किया गया गबन. नाम आरोपी – नागेशराव हुमने पिता स्व. राजकुमार हुमने उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज…
Read Moreकुनकुरी में आकाशीय बिजली गिरने से व्यक्ति की मौत, प्रशासन ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता
जशपुर, 16 अक्टूबर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम टांगरबहारी निवासी केविक लकड़ा का आकाशीय बिजली बज्रपात से 09 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता फलोरेन लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreबिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी : ई-रिक्शा से धक्का लगने पर हुए विवाद में युवक की हत्या…पत्थर मारकर किया गया बेरहम कत्ल…. आरोपी गिरफ्तार… साथियों की तलाश जारी.
मृतक के ई-रिक्शा से आरोपी को धक्का लगने की बात पर हुए विवाद में आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम. सिर पर पत्थर से वार कर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम. सरकंडा पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा लगातार सघन पता तलाश कर मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार. नाम आरोपी – प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व. रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 साल साकिन चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर छ.ग. बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का…
Read Moreछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक : राज्य के विकास के लिए अहम फैसले…पढ़ें विस्तृत ख़बर…
रायपुर, 16 अक्टूबर/: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन निर्णयों से किसानों, युवाओं और आम जनता को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों के हित में बड़े फैसले: खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से धान की खरीद के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसमें समर्थन मूल्य पर धान खरीदने की तारीख तय करने से लेकर किसानों को मिलने वाली सुविधाओं तक सभी पहलुओं पर विचार किया गया है।…
Read Moreश्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” पुस्तक का मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के करकमलों से हुआ विमोचन.
”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” पुस्तक भारतीय संस्कृति, धार्मिक पूजा-पाठ की कहानियों और सामाजिक रीति-रिवाजों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक विशेष प्रयास है – लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग. राजनांदगांव, 16 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 अक्टूबर 2024 को म्युनिसिपल स्कूल प्रांगण में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में श्रीमती सीमा गर्ग द्वारा लिखित ”हमारी संस्कृति हमारी धरोहर” किताब का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने लेखिका श्रीमती सीमा गर्ग को किताब के…
Read Moreबिलासपुर पुलिस का प्रहार : विद्युत तार चोरी के ख़रीद फ़रोख़्त का आरोपी अवैध कबाड़ संचालक फिरोज कर्मचारी सहित गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय में प्रस्तुत.
आरोपी कबाड़ संचालक एवं उसके कर्मचारी को आज गिरफ्तार कर किया गया माननीय न्यायालय में पेश. पूर्व में इसी प्रकरण में आरोपी गुना कुमार जोगी, मनोज टण्डन, राकेश कुमार मनहर, विकाश साण्डे तथा प्रियांशु मनहर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जेल. आज दिनांक को गिरफ्तार आरोपीगण – 01. मोहम्मद फिरोज पिता अब्दुल जब्बार उम्र 40 वर्ष निवासी मसानगंज मस्जिद गली बिलासपुर, 02. राहुल गिरी पिता सुरेश गिरी उम्र 23 वर्ष निवासी विद्युत नगर तिफरा बिलासपुर, बिलासपुर, 16 अक्टूबर / प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के…
Read Moreप्रशंसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले आरक्षक जितेंद्र निषाद, राजेश नवरंगे एवं लोरिक शांडिल्य को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !
थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत चरित्र शंका पर अपनी पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पकडने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले दो आरक्षकों को किया गया सम्मानित. थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केसदा में भारी मात्रा में शराब का जखीरा पकड़ने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आरक्षक को किया गया सम्मानित. बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर / थाना गिधपुरी क्षेत्र अंतर्गत हत्या के मामले के आरोपी को पकड़ने एवं ग्राम केसदा स्थित फार्म हाउस से इतनी बड़ी मात्रा में शराब के जखीरा को बरामद करने में किये गए उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय कार्य…
Read More