मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 6 अक्टूबर को नई दिल्ली जाएंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय रात्रि 7 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से विमान द्वारा रवाना होकर 8.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नई दिल्ली में रात्रि विश्राम करेंगे।

Read More

आसमान में डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन ने बिखेरी रंग बिरंगी छटा : भगवान शिव की आकृति सहित जल-जगार शब्द और प्राकृतिक दृश्य दिखा आसमान में, रंग बिरंगी रोशनी से बने भारत के नक्शे को देखकर लोग हुए आश्चर्यचकित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / धमतरी में शुरू हुए जल-जगार महोत्सव के पहले दिन आज आसमान से कहानी इवेंट के माध्यम से डेढ़ सौ से अधिक ड्रोन कैमरा ने आसमान में रंग बिरंगी छटा बिखेर कर लोगों का मन मोह लिया। ड्रोन कैमरा ने आसमान में जल-जगार शब्द, प्राकृतिक दृश्य एवं भारत का नक्शा रंग बिरंगी रोशनियों से उकेरकर लोगों को आश्चर्यचकित होने पर मजबूर कर दिया। जल-जगार महोत्सव में आयोजित सभी गतिविधियां लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गई है। जल-जगार के प्रत्येक इंवेट को देखने बड़ी…

Read More

जल संरक्षण के लिए जल-जगार अनुकरणीय पहल – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल-जगार से आया सकारात्मक और क्रांतिकारी परिवर्तन प्रधानमंत्री जी के हर घर नल से जल के संकल्प को पूरा कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / धमतरी जिले के रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जिला प्रशासन धमतरी द्वारा जल जगार महोत्सव मनाया जा रहा है, जो अनुकरणीय पहल…

Read More

स्कूली बालिकाओं से अश्लील हरकत करने वाले प्रधान पाठक इंद्रमन साहू को मिली उसके दुष्कर्मों की सजा : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने दोषी प्रधान पाठक को दी तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई

बालिकाओं को बुरी नियत से छूने एवं उनसे गंदी बातें करने के मामले में दर्ज हुआ था अपराध समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / कहते है बुरे कर्मो का बुरा नतीजा। स्कूली बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने और  उनसे गंदी-गंदी बाते करने के दोषी प्रधान पाठक इंद्रमन साहू (56 वर्ष) को उसके बुरे कर्मो की सजा मिल गई है। आज से लगभाग 6 वर्ष पूर्व रायपुर जिले अभनपुर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सुंदरकेरा के स्कूल में प्रधान पाठक के रूप में पदस्थापना के दौरान इंद्रमन साहू स्कूली बालिकाओं की…

Read More

गांजा पुड़िया बेचने की शिकायत पर जूटमिल पुलिस की कार्यवाही : महिला पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही !

आरोपी महिला के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं 170, 126, 135(3) BNSS के अंतर्गत की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 अक्टूबर / थाना जूटमिल क्षेत्र के जेलपारा में महिला कमली बाई कुर्रे द्वारा अवैध रूप से गांजा पुड़िया बिक्री की शिकायत मिलने पर जूटमिल पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही की। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मिली इस शिकायत पर हेड क्वार्टर डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर अनावेदक महिला कमली बाई कुर्रे के घर पर छापा मारा और गांजा पुड़िया बेचने…

Read More

पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पति पर हुई कार्यवाही : आरोपी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर.

जूटमिल पुलिस ने आरोपी गोपाल चौहान के विरूद्ध धारा 108 BNS के अंतर्गत अपराध क्रमांक 423/2014 दर्ज किया. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 05 अक्टूबर / थाना जूटमिल में दर्ज मर्ग क्रमांक 67/2024 धारा 194 BNS की मृतिका पायल चौहान, निवासी कोड़ातराई की मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच जूटमिल पुलिस द्वारा की गई। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों, वारिसानों के कथन, घटना-स्थल का निरीक्षण और जप्ती मेमोरेंडम के आधार पर यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतिका पायल चौहान का विवाह गोपाल चौहान निवासी कोड़ातराई पांचपारा, जूटमिल से हुआ था।…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पीकू द वाटर गार्जियन मॉडल का किया लोकार्पण : मुख्यमंत्री द्वारा व्यर्थ बहते पानी के नल को बंद करते ही बड़ी स्क्रीन में दिखी उनकी लाइव तस्वीर

जल संरक्षण का यह मॉडल पूर्णता मेटल स्क्रैप वस्तुओं से निर्मित जल संरक्षण की दिशा में लोगों को जागरूक करने की नवाचारी मॉडल जल बर्बादी की समस्या को रोकने के लिए जिम्मेदार नागरिकों को प्रोत्साहित करने वाला मॉडल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी में  जल-जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष प्रकार के नवाचारी मॉडल पीकू द वाटर गार्जियन संरचना का लोकार्पण किया। उन्होंने पीकू मॉडल के नल से व्यर्थ बह रहे पानी के नल को बंद…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के…

Read More

गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का मार्ग हुआ प्रशस्त : आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य हुये संपन्न…एक पारेषण लाईन तथा दो फीडर-बे किये गए ऊर्जीकृत.

जशपुर क्षेत्र में विद्युत लाइनें, फीडर-बे ऊर्जीकृत, 423 गांव व 1083 टोलों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुये। एक पारेषण लाइन तथा दो फीडर-बे ऊर्जीकृत किये गए। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला की सतत मानीटरिंग के कारण यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये गये। पत्थलगांव तथा जशपुर के दो नग 132…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर नवा रायपुर स्थित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवरात्रि के पावन अवसर पर आज विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर नवा रायपुर में नवनिर्मित नए मुख्यमंत्री निवास में गृहप्रवेश किया। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी से आशीर्वाद ग्रहण कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन…

Read More