औषध निर्माण इकाइयों और मेडिकल स्टोर्स पर निगरानी तेज रायपुर 6 अक्टूबर 2025/ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही, यह दवाएं सामान्यतः पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी अनुशंसित नहीं हैं। यह कदम शिशुओं को संभावित दुष्प्रभावों से बचाने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट, राज्योत्सव समापन समारोह में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से की सौजन्य भेंट छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे माननीय उपराष्ट्रपति नई दिल्ली, 06 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।उपराष्ट्रपति…
Read Moreराजनांदगांव के नवपदस्थ कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संभाला पदभार, कहा—जनसेवा और पारदर्शिता होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
राजनांदगांव 06 अक्टूबर 2025। जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्दर यादव ने आज अपरान्ह कलेक्टोरेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्दर यादव को कार्यभार सौपा। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर जितेन्दर यादव वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कलेक्टर ने जिले में चल रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष पर चर्चा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को…
Read MoreINS इंद्रावती और INS महानदी? छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम पर नौसेना के नए पोतों के नामकरण की संभावना : छत्तीसगढ़ में रक्षा क्षेत्र में निवेश और सेना भर्ती रैलियों की तैयारी, मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की अहम चर्चा
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से उनके निवास पर सौजन्य मुलाक़ात की। बैठक में बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार, रक्षा क्षेत्र के विकास, पूरे प्रदेश में सेना भर्ती रैलियों के आयोजन एवं नौसैनिक पोतों के नामकरण जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने…
Read Moreकलेक्टर की बड़ी कार्रवाई: एग्रीस्टेक पंजीयन में छूटे किसानों को जल्द पूरा करने और धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्था सुधारने के निर्देश
बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को क़ृषि, खाद्य, सहकारिता एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर छूटे हुए किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन एवं आगामी खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने छूटे हुए किसानों का शीघ्र पंजीयन पूर्ण कराने एवं सुचारु रूप से धान खरीदी के लिए आवश्यक तैयारी के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अब तक सर्वाधिक किसानों का एग्रीस्टेक में पंजीयन बलौदाबाजार -भाटापारा जिले में हुआ है फिर भी कुछ किसान पंजीयन के…
Read Moreराज्य के खनिज राजस्व में 34 गुना की बढ़ोत्तरी विष्णु सरकार के सुशासन का परिणाम है – उप मुख्यमंत्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं में पद हथियाने के लिए मची है होड़, इनके आपसी लड़ाई से जनता भी परेशान : डिप्टी सीएम अरुण साव छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कफ सिरफ मामले को लेकर सचेत, उठाए जा रहे एहतियातन कदम : उप मुख्यमंत्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा कार्यालय में 14 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की सुनेंगे समस्याएं रायपुर, 6 अक्टूबर 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, राज्य के खनिज राजस्व में 25 सालों…
Read Moreअग्र समाज जब संगठित होता है, तो राष्ट्र निर्माण को नई ऊर्जा मिलती है: सांसद बृजमोहन अग्रवाल
पंचकूला (चंडीगढ़) में अग्रमठ सृजन विकास उत्सव में बृजमोहन अग्रवाल बोले, ‘समाज की सेवा ही भारत के उत्थान की आधारशिला’ ‘अपने से पहले समाज, समाज से पहले राष्ट्र’, बृजमोहन अग्रवाल ने दिया अग्र समाज को नवसंकल्प का संदेश रायपुर/पंचकुला 5 अक्टूबर 2025 : “अग्र समाज जब संगठित होता है, तो राष्ट्र निर्माण की दिशा में नई ऊर्जा और सशक्त विचारधारा का प्रवाह होता है। समाज के संस्कार, संस्कृति और सेवा भावना ही भारत के उत्थान की आधारशिला हैं।” यह कहना है रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल…
Read Moreपुलिस-जन सहयोग का अनोखा उदाहरण : जूटमिल थाना में सम्मान का पर्व, नवरात्र-दशहरा पर पुलिस ने कोटवारों और समाजसेवियों का बढ़ाया उत्साह, कोटवारों, समाजसेवी, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान.
जूटमिल थाना में कोटवारों की बैठक और सम्मान समारोह, थाना प्रभारी ने क्षेत्र के शिक्षकों स्वास्थ्यकर्मियों, कोटवार व मेघावी छात्रों को किया सम्मानित. रायगढ़. 05 अक्टूबर 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना परिसर में रविवार को कोटवारों की बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने नवरात्र और दशहरा पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में कोटवारों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और पुलिस सहयोगियों को भी उत्कृष्ट कार्य के…
Read Moreखनन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक प्रगति: पारदर्शिता, नवाचार और नीतिगत सुधारों से बना आदर्श राज्य
रायपुर, 05 अक्टूबर 2025/ खनिज संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ राज्य ने हाल के वर्षों में खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीकी नवाचार को केंद्र में रखकर राज्य ने खनिज प्रशासन में अनेक संरचनात्मक सुधार किए हैं, जिनके परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी खनन राज्यों में सम्मिलित हो गया है। राज्य में विश्वस्तरीय लौह अयस्क, कोयला, चूना पत्थर, बाक्साइट, टिन अयस्क सहित नवीन अन्वेषणों से क्रिटिकल, स्ट्रैटेजिक तथा रेयर अर्थ मिनरल्स की उपलब्धता प्रमाणित हुई है, जिससे राज्य की वैश्विक पहचान सुदृढ़ हुई है। छत्तीसगढ़ का…
Read More