मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल रायपुर, 24 सितंबर 2025/ व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर किया गया हर कार्य सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य होता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक राष्ट्रनिर्माण में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
छत्तीसगढ़ में ‘महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस’ का भव्य आयोजन : हजारों महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संवाद और जागरूकता गतिविधियों में लिया सक्रिय भाग
रायपुर, 23 सितंबर 2025/ ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था। राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस व्यापक अभियान में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और जनजागरूकता गतिविधियों में महिलाओं…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम को किया संबोधित
छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 7000 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन पिछले 10 महीने में प्रदेश सरकार को मिला लगभग साढ़े 7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर्यटन के लिए प्रदेश में अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट का आयोजन रायपुर, 24 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़…
Read Moreरायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल का सख्त संदेश : वार्षिक निरीक्षण में चमका तमनार थाना, तमनार थाने के निरीक्षण में अनुशासन और जनहित सर्वोपरि, एसपी ने स्वच्छता और जनसेवा को बताया सराहनीय.
पुलिस अधीक्षक ने तमनार थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, रिकार्ड संधारण, साफ-सफाई और वृक्षारोपण की सराहना, अनुशासन और जनसेवा पर दिया जोर. रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने 24 सितंबर 2025 को तमनार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की परेड और अनुशासन की सराहना की तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया। थाना परिसर की स्वच्छता और वृक्षारोपण को सराहनीय बताते हुए उन्होंने पुलिस कर्मियों को आमजन के साथ मधुर व्यवहार रखने और लंबित प्रकरणों का समय पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘मनरेगा दर्पण’ का शुभारंभ : ग्रामीण क्यूआर कोड स्कैन कर पिछले तीन वर्षों में हुए मनरेगा के कार्यों का विवरण, व्यय और प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे
रायपुर, 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के करेली बड़ी गांव में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में मनरेगा दर्पण नागरिक सूचना पटल का विधिवत शुभारंभ‘ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मनरेगा दर्पण से आम जनता को मनरेगा कार्यों की पूरी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। यह पहल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मनरेगा दर्पण छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव पहल है, जो न केवल पारदर्शिता की नई मिसाल है बल्कि…
Read Moreजीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय : जीएसटी बचत उत्सव को लेकर व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह
जीएसटी सुधार से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक से लेकर गुरुनानक चौक तक मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से हुआ अभूतपूर्व स्वागत नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह रायपुर, 23 सितंबर 2025/ नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं…
Read Moreछत्तीसगढ़ की तरक्की का आधार बनेंगे महतारी सदन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने 51 महतारी सदनों का वर्चुअल शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा, करेली बड़ी में कॉलेज, करेली बड़ी और ग्राम खट्टी को मिलाकर नगर पंचायत और जी. जामगांव में नवीन आईटीआई सहित कई घोषणाएं रायपुर, 23 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम करेली बड़ी में आयोजित प्रदेश स्तरीय महतारी सदन लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने करेली बड़ी में मंच से राज्य…
Read Moreधमतरी के कुरूद विधानसभा क्षेत्र को मिला विकास का महा-उपहार : मुख्यमंत्री श्री साय ने 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विकास कार्यों की दी सौगात
77 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया रायपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिला के मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में 245 करोड़ 80 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री साय ने धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन शुभारंभ कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया और जिले को विकास का महा उपहार दिया। उन्होंने कुरूद विधानसभा क्षेत्र में 77 कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। यह सभी विकास…
Read Moreमोबाइल से ई-चालान : अवैध पार्किंग वालों के लिए चेतावनी, रायगढ़ में अब मोबाइल से कटेगा ई-चालान, आईटीएमएस से होगा ट्रैफिक का नियंत्रण, आमजन भी बन सकते हैं पुलिस के सहयोगी.
रायगढ़ में आईटीएमएस की शुरुआत, अवैध पार्किंग पर अब जनता भी करेगी निगरानी, मोबाइल से कटेगा ई-चालान. रायगढ़, 23 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी यातायात समस्याओं को कम करने के लिए आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) लागू किया गया है। अब आम नागरिक अपने मोबाइल फोन से अवैध पार्किंग की शिकायत दर्ज करा सकेंगे और वाहन स्वामी के खिलाफ ई-चालान जनरेट कराया जाएगा। सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी रोकथाम…
Read Moreजनजातीय अंचलों तक पहुँची स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम, हजारों आदिवासी हितग्राही बने ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान‘‘ के साक्षी
पीएम-जनमन क्षेत्रों में विशेष शिविरों के माध्यम से हजारों जनजातीय हितग्राही हुए लाभान्वित रायपुर, 23 सितम्बर 2025/ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्त्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के अंतर्गत आज प्रदेशभर के प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय मिशन (PM JANMAN) क्षेत्रों में विशेष जनजातीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पिछड़ी जनजातीय समूहों (PVTGs) सहित हजारों लोगों को समर्पित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जो प्रदेश सरकार की जनजातीय स्वास्थ्य सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। छत्तीसगढ़ राज्य में ‘‘स्वस्थ्य नारी, सशक्त…
Read More