डौण्डी के विकासखंड शिक्षा अधिकारी जयसिंह भारद्वाज निलंबित, युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले में संभागायुक्त ने की कार्रवाई

रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितता बरतने के मामले को लेकर संभागायुक्त दुर्ग ने बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जयसिंह भारद्वाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई जिला स्तरीय युक्तियुक्तकरण समिति, बालोद की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है, जिसमें शिक्षक युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा गंभीर अनियमितताएं बरतने का मामला पकड़ में आया है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी डौण्डी द्वारा कई शिक्षकों को गलत तरीके से…

Read More

राज्य के 447 शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की हुई पदस्थापना, अब शिक्षक विहीन नहीं रहा राज्य का कोई भी प्राथमिक, माध्यमिक और हायर सेकेण्डरी स्कूल

युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया बच्चों के भविष्य को संवारने का सफल प्रयास : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर, 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। राज्य की कुल 453 शिक्षक विहीन शालाओं में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। राज्य में 16 जून से शुरू हो रहे नए शिक्षा सत्र से इन स्कूलों में घंटी बजेगी,…

Read More

सुकमा जिले के पुसगुन्ना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में दो नक्सली न्यूट्रलाइज – मुख्यमंत्री ने दी जवानों को बधाई

रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुकमा जिले के कुकानार थाना अंतर्गत पुसगुन्ना क्षेत्र में पुलिस जवान एवं सुकमा डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि सर्चिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने न्यूट्रलाइज किया है, जिनमें 5 लाख रुपए का इनामी पेदारास एलओएस कमांडर बमन भी शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे सुरक्षाबल के जवान पूरी ताकत से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई…

Read More

बीजापुर के 78 स्कूलों में पहुँचे शिक्षक, दो दशकों बाद स्कूलों में गूंजेगा ककहरा, युक्तियुक्तकरण से अब नहीं है जिले का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन

रायपुर, 11 जून 2025/ शिक्षा के क्षेत्र में बीजापुर जिले के लिए यह एक ऐतिहासिक मोड़ है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के 78 शिक्षक विहीन स्कूलों में अब नियमित शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि वर्षों से बंद पड़े स्कूलों में फिर से पढ़ाई होगी। जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासन के निर्देशों के अनुरूप युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत जिले में चिन्हांकित 198 अतिशेष शिक्षकों…

Read More

बटुराकछार स्कूल में बहार लौटी, युक्तियुक्तकरण से 97 बच्चों को मिले 4 शिक्षक, पालकों में खुशी की लहर, बच्चों के उज्जवल भविष्य की जगी उम्मीद

रायपुर, 11 जून 2025/ रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के दूरस्थ गांव बटुराकछार के बच्चों को अब बेहतर पढ़ाई का अवसर मिलने जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल में पहले सिर्फ एक शिक्षक ही थे, वह भी किसी दूसरे स्कूल से व्यवस्था के तहत पढ़ाने आते थे। लेकिन अब राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत इस स्कूल में 4 शिक्षक पदस्थ कर दिए गए हैं। इस स्कूल में 97 बच्चे पढ़ते हैं। शिक्षक की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। गांव के पालक इतवार…

Read More

सुशासन की रोशनी से जगमगाया मुदवेंडी गांव, नियद नेल्लानार योजना बनी क्रांतिकारी बदलाव की वाहक

रायपुर, 11 जून 2025/  वर्षों तक माओवाद की पीड़ा में सिसकते रहे बीजापुर जिले का छोटा सा गांव मुदवेंडी अब बदलाव की मिसाल बन गया है। जिला मुख्यालय से करीब 35-40 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव अब न केवल शुद्ध पेयजल और पक्की सड़क से जुड़ चुका है, बल्कि अब यहां बिजली की रोशनी ने भी दस्तक दे दी है। यह सब संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और नियद नेल्लानार योजना की बदौलत। इस गांव में केवल 45 परिवार रहते हैं, पर इनके जीवन में हाल…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता को घर-घर तक पहुंचाने की संकल्पना हो रही है पूरी : मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री अपेक्स बैंक के  नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी के पदभार ग्रहण में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने अपेक्स बैंक की नई शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ रायपुर 11 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नई शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया और क्षेत्रवासियों को बधाई…

Read More

बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई सौगात : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की सुविधा को मिला नया विस्तार, प्लेटफॉर्म 01 पर खुला आधुनिक फूड ट्रैक प्लाजा, प्लेटफॉर्म 01 बना फूड डेस्टिनेशन.

खानपान सुविधा का विस्तार : बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर “फूड ट्रैक” फूड प्लाजा का हुआ शुभारंभ. बिलासपुर. 11 जून 2025 : रेल यात्रियों के लिए अब खानपान की सुविधा और भी बेहतर हो गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 01 पर आधुनिक “फूड ट्रैक” फूड प्लाजा का भव्य शुभारंभ किया गया। इस फूड प्लाजा के शुरू होने से यात्रियों को अब विविधतापूर्ण, स्वच्छ और गुणवत्तायुक्त खानपान सेवाएं प्लेटफॉर्म पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More

मनेन्द्रगढ़ बीईओ सुरेन्द्र जायसवाल निलंबित, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप, कमिश्नर सरगुजा संभाग ने की कार्रवाई

रायपुर, 10 जून 2025/ सरगुजा संभाग के आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ सुरेन्द्र प्रसाद जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य शासन के निर्देशानुसार शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के दौरान बरती गई अनियमितताओं के चलते की गई है। जारी आदेश के अनुसार, श्री जायसवाल पर शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में हेरफेर करने, विषयों की गलत जानकारी देने और चक्रिय नियमों का पालन न करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आदेश में तीन प्रमुख अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है…

Read More

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने निर्माणाधीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय तेलगरा का किया निरीक्षण

सभी निर्माण कार्यों को दिसंबर 2026 तक पूर्ण करने के दिए निर्देश रायपुर, 10 जून 2025/ प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा एवं बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिले के प्रवास के दौरान चारामा स्वास्थ केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्त्री रोग विशेषज्ञ को चारामा और भानुप्रतापपुर में तीन तीन दिन सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया। साथ ही एमएमयू के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में सतत् स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल…

Read More