परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन : रायगढ़ में ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारी, पुलिस ने संभाली कमान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों संग ली बैठक. रायगढ़. 28 अप्रैल 2025 : रायगढ़ में 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम की अध्यक्षता में ब्राह्मण समाज के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें शोभायात्रा मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया। अक्षय तृतीया के अवसर पर 30…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा : कहा – नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन

रायपुर 28 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में  नक्सल उन्मूलन अभियान  की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री श्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की : कहा-पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

रायपुर 28 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंचायतों को सशक्त बनाकर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पंचायतें हमारी विकास यात्रा की पहली कड़ी हैं, और ग्रामीण विकास के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक गरीब परिवार को पक्का आवास देने का…

Read More

बिलासपुर यातायात पुलिस का बड़ा निर्णय : यातायात समस्या पर अब लगेगा ब्रेक, बिलासपुर पुलिस की 24 घंटे तैनात रहेगी विशेष टीम, नाम, नंबर और नज़दीकी अधिकारी की जानकारी अब आपके पास.

सभी बीट में यातायात प्रभारियों एवं कर्मचारियों के क्षेत्राधीन एरिया में संपर्क-सूत्र हेतु लगाया गया है नामावली बोर्ड. यातायात पुलिस एवं आमजन के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान हुआ और भी सरल और सुगम. आमजन द्वारा यातायात सम्बन्धी सूचना प्राप्ति के तत्काल पश्चात समस्याओं के समाधान हेतु होगा त्वरित प्रयास. यातायात पुलिस बिलासपुर के प्रत्येक इकाईयाँ अपने-अपने क्षेत्र में रहेगी मुस्तैद. आवश्यकता पड़ने पर क्षेत्रीय यातायात मितान का भी लिया जाएगा जन सहयोग. ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात पुलिस के साथ जुड़कर सरल,सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए जाने…

Read More

रायपुर पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराध मामलों का शीघ्र निराकरण और यातायात व्यवस्था में सुधार के उपायों पर की चर्चा

रायपुर, 27 अप्रैल 2025 : दिनॉंक 27.04.2025 को अमरेश कुमार मिश्रा, पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर द्वारा रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक सी – 4 के सभागार में ली गई। बैठक में लाल उमेंद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान Working in teams & implementation Challenges  विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में उपस्थित निरीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किये गये तथा विजन 2025 के निर्धारित लक्ष्य…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक सम्मेलन में हुए शामिल : कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक

रायपुर 27 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अघरिया समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है, जिसकी जड़ें भारतीय सभ्यता की गहराइयों से जुड़ी हैं। उन्होंने आह्वान किया कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अघरिया समाज अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान दे। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के भाठागांव में आयोजित अघरिया समाज सेवा समिति के वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर अघरिया समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर आत्मीय…

Read More

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा में बनेंगी आत्मनिर्भर – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष ने दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को प्रदान किया ई-रिक्शा राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी हितग्राहियों को ई-रिक्शा मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि महिलाओं को सक्षम बनाने के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना श्रम विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत महिलाओं को…

Read More

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ग्राम धीरी में भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में हुए शामिल : कहा – मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज कर रहा तरक्की

मां कर्मा भवन के बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा शासकीय हाई स्कूल धीरी में 6 लाख 96 हजार रूपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कम्प्यूटर कक्ष भवन का किया लोकार्पण राजनांदगांव, 27 अप्रैल 2025 : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सबसे पहले मां कर्मा भवन धीरी में भव्य भक्त मां कर्मा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह…

Read More

बिना अनुमति के बोर खनन पर राजस्व टीम ने की कार्रवाई,बोर वाहन जब्त

बलौदाबाजार- भाटापारा, 27 अप्रैल 2025/ कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में बिना अनुमति के अवैध बोर खनन पर कड़ी कर्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को तहसील पलारी के ग्राम दतरेंगी में बिना अनुमति के बोर खनन करते पाए जाने पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बोर खनन को प्रतिबंधित कर बोर वाहन को जब्त किया गया। एसडीएम पलारी दीपक निकुंज ने बताया कि रविवार को ग्राम दतरेंगी निवासी किसान पंचुराम निषाद के द्वारा अपने खेत में बिना अनुमति के बोर खनन कराया जा रहा था।…

Read More

तीन दिवसीय हाईक जलकी में संपन्न,राज्य भर के 79 गाइडर ने लिया भाग

बिलासपुर, 27 अप्रैल 2025/ भारत स्काउट एवं गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ.सोमनाथ यादव के नेतृत्व व निर्देशन एवं राज्य सचिव कैलाश सोनी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य संघ के तत्वाधान में स्काउटिंग को और बेहतर बनाने की दिशा में अनेक नवाचार किए जा रहे हैं जिसके फलस्वरुप छत्तीसगढ़ राज्य संघ नित नए-नए आयाम को छू रहा है । इसी कड़ी में ग्राम जलकी ,सिरपुर महासमुंद में 22 से 24 अप्रैल तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एडवेंचर हाईक व्यक्तित्व विकास एवं प्राकृतिक अध्ययन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें…

Read More