बलौदाबाजार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित 44 जोड़ों को दिया आशीर्वाद, की बड़ी घोषणाएं, बोले- ‘यह पहल समाज में नई सोच और मजबूती लाती है’

सामाजिक भवन के लिए 20-20 लाख रुपये देने की घोषणा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग हेतु हुआ एमओयू बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार क़ो आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज खल्लारी महाकालेश्वर बलौदाबाजार के तत्वावधान मे आयोजित गोंड़वाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन मे शामिल हुए। उन्होंने भगवान बूढ़ा देव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियो की सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मण्डी मे आयोजित सामूहिक विवाह मे पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाजों के अनुसार सम्पन्न हुए विवाह उपरांत नवविवाहित 44 जोड़ों क़ो मुख्यमंत्री श्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार के मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन, बाल प्रतिभा से हुए प्रभावित, विशेष बच्चों के प्रयासों की प्रशंसा की, दिखा आत्मविश्वास का उजाला

बलौदाबाजार-भाटापारा, 28 मार्च 2025 / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदा बाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से बातचीत कर उनकी प्रगति की जानकारी ली एवं उनके अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान बच्चों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जी ने उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कोविड केंद्र क़ो मनोविकास केंद्र के रूप मे बेहतर ढंग से संचालित करने पर जिला प्रशासन के सरहाना करते हुए अनुकरणीय पहल बताया।इस अवसर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार में आत्मीय स्वागत, गोंडवाना सामाजिक विवाह महासम्मेलन में हुए शामिल

बलौदाबाजार-भाटापारा,28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर हेलीपेड बलौदाबाजार पहुंचे। उनके साथ राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा भी साथ थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हेलीपैड पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जिला अध्यक्ष आनंद यादव पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।मुख्यमंत्री श्री साय गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन मे शामिल होने पहुंचे थे।

Read More

एनडीपीएस एक्ट की धाराएं अब रहेंगी हथियार : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज-रायपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक-रायपुर की उपस्थिति में रायपुर रेंज में पुलिस अधिकारियों को मिला मादक पदार्थों पर कड़ा प्रहार करने का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण.

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज–रायपुर एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक–रायपुर के द्वारा एन.सी.बी. के व्याख्यानकर्ताओं को स्मृति-चिन्ह देकर किया गया सम्मानित. रायपुर. 28 मार्च 2025 : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश कुमार मिश्रा एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह आज यातायात मुख्यालय कालीबाड़ी के मीटिंग हाल में एन.डी.पी.एस. विषय पर चल रहे एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए, जिनके मुख्य आतिथ्य में आज का यह प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज-रायपुर के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…

Read More

“वनों से समृद्धि की ओर”: आदिवासियों की किस्मत बदलेगी! सीएम विष्णु देव साय का ऐलान, वन संसाधनों से जनजातीय आय में होगा जबरदस्त इज़ाफा

वन आधारित आजीविका को मजबूत कर जनजातीय समाज की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आदिवासी समुदायों के लिए वन आधारित जीविकोपार्जन के अवसर विषय पर कार्यशाला को मुख्यमंत्री श्री साय ने किया संबोधित वनोपज से समृद्धि पर नीति आयोग और सरकार की साझा पहल:वन संसाधनों के समुचित उपयोग और रोजगार सृजन पर जोर रायपुर, 28 मार्च 2025// जनजातीय समाज और वनों के मध्य गहरा संबंध है और दोनों एक दूसरे के पूरक के रूप में संरक्षित – संवर्धित हो रहे हैं। प्रकृति…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया जायजा

बिलासपुर के मोहभठ्ठा में 30 मार्च को आयोजित होगी ऐतिहासिक जनसभा रायपुर, 27 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील स्थित ग्राम मोहभठ्ठा में प्रस्तावित विशाल जनसभा की तैयारियों का आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वयं कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं—मुख्य मंच, हेलीपैड, ग्रीन रूम, सांस्कृतिक मंच, हितग्राहियों एवं विशिष्ट अतिथियों की बैठक व्यवस्था आदि का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने मौके पर अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि 55 एकड़…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव सामूहिक विवाह में हुए शामिल, नवविवाहितों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में 192 जोड़ों ने लिए सात फेरे रायपुर. 27 मार्च 2025. मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत आज मुंगेली जिला मुख्यालय में आयोजित सामूहिक विवाह में 192 जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों से दाम्पत्य बंधन में बंधे। मुंगेली के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में बेहद उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बाजे-गाजे के साथ बारात निकाली गई और कार्यक्रम स्थल पहुँचने पर सभी दूल्हों का भव्य स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मीना साव के साथ सामूहिक विवाह…

Read More

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज बना राज्य का पहला फ्री वाई-फाई सुविधा युक्त शासकीय मेडिकल कॉलेज

ओपीडी पंजीयन क्षेत्र में मरीजों को आभा एप से रजिस्ट्रेशन में मिलेगी बड़ी राहत रायपुर, 27 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नागरिकों की सुविधाओं को डिजिटल और स्मार्ट सेवाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित स्व. श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी पंजीयन काउंटर के पब्लिक एरिया (वेटिंग हॉल सहित) को फ्री वाई-फाई ज़ोन में तब्दील किया गया है। यह सुविधा राज्य के किसी भी शासकीय मेडिकल कॉलेज में पहली बार प्रारंभ की…

Read More

छत्तीसगढ़ में आस्था को मिला नया संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का किया शुभारंभ

बुज़ुर्गों की आंखों में वर्षों से पल रही तीर्थ यात्रा की अभिलाषा हुई पूरी: पहली विशेष ट्रेन से 780 श्रद्धालु तिरुपति, मदुरै, रामेश्वरम रवाना विधवा और परित्यकता महिलाओं को भी अब मिल सकेगा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ रायपुर, 27 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से पहली विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन को तिरुपति, मदुरै और रामेश्वरम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहली तीर्थ यात्रा ट्रेन में रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के 780 श्रद्धालु बुजुर्ग सम्मिलित हुए, जिनके लिए यह यात्रा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

रायपुर, 27 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु खुशवंत को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी। उन्होंने गुरु खुशवंत साहेब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गुरु बालदास साहेब भी उपस्थित रहे।

Read More