मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के निवास पहुंचकर की उनसे मुलाकात, अपने बचपन के नांदगांव की स्मृतियां की साझा

ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी प्रदेशवासियों की तरफ से श्री शुक्ल को दी बधाई श्री विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान- मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान की घोषणा पर उन्हें  हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री विनोद कुमार शुक्ल से कहा कि आपने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

बड़ी ख़बर : धान उपार्जन केन्द्र में 94 लाख की गड़बड़ी :  4 व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 मार्च 2025 / कलेक्टर धर्मेश कुमार के आदेश पर जांच समिति ने धान उपार्जन केन्द्र कोसीर का जांच किया। जांच समिति में प्रकाश पटेल नायब तहसीलदार सारंगढ, विद्यानंद पटेल खाद्य सारंगढ, धनेन्द्र पटेल सुपरवाइजर अपेक्स बैंक सारंगढ, बबली राय वरि.सहा.जिविअ सारंगढ शामिल थे। धान खरीदी केन्द्र कोसीर में जांच के दौरान 3043.22 क्विंटल धान, जिसका मूल्य रूपये 94,33,982 (चौरानबे लाख तैतीस हजार नौ सौ ब्यासी रूपये) कमी होना पाया गया है जिसमें कोसीर धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी प्रबंधक सह ऑपरेटर राहूल टंडन पिता विश्राम टंडन फड प्रभारी…

Read More

बीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय : 77 साल बाद तिमेनार में पहली बार जली बिजली! नक्सल प्रभाव वाले गांव में विकास की नई रोशनी, तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली

रायपुर, 23 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।…

Read More

यातायात सुरक्षा अभियान : हाईवे-49 पर बिना हेलमेट चालकों पर चालानी कार्यवाही, हेलमेट भी बांटे गए, नियमों का पालन करने की दी गई सलाह.

रायगढ़ पुलिस का सराहनीय कदम, सड़क सुरक्षा के लिए 100 चालकों को हेलमेट वितरित. हाइवे पर यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट चालकों को जागरूकता के तहत बांटे हेलमेट. रायगढ़. 22 मार्च 2025 :  पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे-49 के ग्राम जोरापाली में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही की गई, जिसमें बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर. 22 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने…

Read More

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी ‘छावा’, कहा – ‘संभाजी महाराज का बलिदान राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक'”

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर स्थित आईपी क्लब के मिनी थिएटर में मराठा काल के स्वर्णिम इतिहास पर आधारित फिल्म “छावा” देखने पहुँचे। यह फिल्म वीर राष्ट्रनायक छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र संभाजी महाराज के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर आधारित है। फिल्म प्रदर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संभाजी महाराज ने देश, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। घोर यातनाओं और कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू : मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा, सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश

रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च को बिलासपुर जिले के बोदरी तहसील के ग्राम मोहभठ्ठा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।   मुख्यमंत्री के सचिव पी.दयानन्द ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह राज्य स्तरीय कार्यक्रम है। बिलासपुर के साथ राज्य भर से लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने पहुंचेंगे। सभा में शामिल होने वाले लोगों को…

Read More

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 22 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की संस्कृति न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि संपूर्ण विश्व में अद्वितीय है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल से 3 अप्रैल तक बस्तर संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम प्रतियोगिता का आयोजन दंतेवाड़ा में…

Read More

एनडीपीएस मामलों की जांच होगी अब और सख्त ; रायगढ़ में एनडीपीएस मामलों की विवेचना को लेकर पुलिस कार्यशाला आयोजित.

पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, मादक पदार्थ तस्करों पर होगी प्रभावी कार्यवाही. रायगढ़.22 मार्च 2025 : पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध और मर्ग मामलों की त्रुटिहीन विवेचना के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 22 मार्च 2025 को, पुलिस नियंत्रण कक्ष में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

छत्तीसगढ़ के विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित साहित्यकार, उपन्यासकार एवं कवि विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मान की घोषणा पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उन्होंने इसे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का क्षण बताया और कहा कि शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ को भारत के साहित्यिक मानचित्र पर गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल का साहित्य विचारों और संवेदनाओं का अद्वितीय संगम है, जो जनमानस को छूता है। उनकी रचनाओं में…

Read More