रायगढ़. 7 मार्च 2025 : जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार एक्का को आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदोन्नति प्रदान की गई। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी आकाश मरकाम ने विजय कुमार एक्का के कंधों पर उप निरीक्षक का स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। ज्ञातव्य है कि 20 जनवरी 2025 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा सहायक उपनिरीक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें विजय कुमार एक्का का भी नाम सम्मिलित था। वर्तमान में वे थाना पूंजीपथरा में पदस्थ हैं। पदोन्नति के…
Read MoreCategory: छत्तीसगढ
आपात सेवाओं की रीढ़ ‘डायल 112’ का पुलिस महानिदेशक ने किया निरीक्षण : डायल 112 की कार्यप्रणाली पर पुलिस महानिदेशक की कड़ी नजर, सेवा प्रक्रिया का लिया जायजा.
पुलिस अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कॉलरों से संपर्क कर लिया जाता है फीडबैक, ताकि सर्विस की गुणवत्ता में किए जा सकें आवश्यक सुधार. रायपुर. 05 मार्च 2025 : पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम द्वारा दिनांक 05 मार्च 2025 को डायल 112 सी-4 सिविल लाईन रायपुर का भ्रमण किया गया। डायल 112 सी-4 के ऑपरेशन फ्लोर पर भ्रमण के दौरान् पुलिस महानिदेशक अरूण देव गौतम को डायल 112 की कार्यप्रणाली के विषय में समझाते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा बताया गया कि पुलिस-फायर-चिकित्सा संबंधी आकस्मिक जरूरतों के मद्देनज़र…
Read Moreराज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद : सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई
अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय रायपुर, 6 मार्च 2025/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई में राज्य के सभी 33 जिलों से 87 महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विक्रय के लिए स्टाल लगाया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से रायगढ़ से एकताल बेलमेटल, सूरजपुर से समूह द्वारा निर्मित गुड़ की सामग्री, बस्तर से बेल मेटल, जांजगीर चांपा और सक्ति से…
Read Moreई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान पर परिवहन सचिव ने ली वर्चुअल बैठक
सुचारू और व्यवस्थित यातायात हेतु ई – रिक्शा एवं ऑटो की मॉनिटरिंग, रेगुलेशन और नियंत्रण के उपायों पर विचार – विमर्श रायपुर, 6 मार्च 2025/ ई – रिक्शा एवं ऑटो के कारण उत्पन्न यातायात समस्याओं एवं उनके समाधान से जुड़े विषयों पर परिवहन सचिव सह आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर तथा जगदलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर भी उपस्थित थे। ई – रिक्शा एवं ऑटो की…
Read Moreछत्तीसगढ़ पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता : सूरजपुर पुलिस के खिलाड़ियों की जबरदस्त सफलता, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जलवा, डीआईजी व एसएसपी ने किया सम्मानित.
सूरजपुर पुलिस की खेल में भी धमाकेदार जीत, टेबल टेनिस से फुटबॉल तक, सूरजपुर पुलिस के जवानों ने मचाई धूम. सूरजपुर. 06 मार्च 2025 : विगत दिनों रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया जिसमें सूरजपुर पुलिस के अधिकारी व जवानों ने टेबल टेनिस, हॉकी, खो-खो, फुटबाल व दौड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पुलिस के इन खिलाड़ियों को डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने जीत की बधाई दी तथा पूरी टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार की शासकीय सेवकों को सौगात : महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किए जाने का आदेश जारी
रायपुर, 06 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते को 53 प्रतिशत किए जाने की अपनी घोषणा को पूरा करके राज्य के लाखों शासकीय सेवकों को होली पर्व से पूर्व सौगात दी है। यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 3 मार्च को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के वार्षिक बजट में शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत डीए किए जाने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा के परिपालन…
Read Moreमहिलाओं के अधिकार और सुरक्षा पर बड़ा कदम : रायगढ़ में जागरूकता अभियान और गोद भराई समारोह आयोजित, ‘अभिव्यक्ति’ ऐप और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी.
महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सुरक्षा, जागरूकता और गोद भराई रस्म के साथ विशेष आयोजन सम्पन्न. रायगढ़. 6 मार्च 2025 : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला पुलिस महिला सेल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को थाना पूंजीपथरा अंतर्गत ग्राम सराईपाली में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता योजनाओं की जानकारी…
Read Moreजांजगीर-चांपा के प्रभारी सिविल सर्जन के विरुद्ध शिकायत की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल गठित
रायपुर, 05 मार्च 2025/ जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा एवं बीडीएम चिकित्सालय चांपा के डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल को पद से हटाने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया है। कलेक्टर कार्यालय, जांजगीर-चांपा द्वारा जारी पत्र के अनुसार शिकायत की जांच हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जिसमें अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह को अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती स्वाति वंदना सिसोदिया एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री भावना साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है। जांच दल द्वारा मामले की वस्तुस्थिति, संबंधित…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर
रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…
Read Moreराजधानी रायपुर में महिला मड़ई का शुभारंभ : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने स्टॉलों का किया अवलोकन
साइंस कॉलेज में 08 मार्च तक चलेगा महिला मड़ई, महिला समूहों ने लगाए बिक्री सह प्रदर्शनी स्टॉल रायपुर, 04 मार्च 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। ’सशक्त महिला समृद्ध महिला’ की थीम पर इस मड़ई का आयोजन किया जा रहा है। यह मड़ई आगामी 08 मार्च तक चलेगा। इस मड़ई में प्रदेश भर की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्रियों की प्रदर्शनी एवं विक्रय किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास…
Read More