नगरीय निकाय चुनाव से पहले रायगढ़ पुलिस ने जिला मुख्यालय और सभी नगर पंचायतों में निकाला फ्लैग मार्च.

पुलिस की हर गतिविधियों पर है नज़र, कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर की जावेगी कड़ी कार्यवाही. रायगढ़. 08 फरवरी 2025 : रायगढ़ जिले में 11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता में विश्वास जगाने के लिए आज पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे जिले में फ्लैग मार्च किया। जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम से फ्लैग मार्च निकाला गया, जिसमें नगर…

Read More

बड़ी कार्यवाही : 250 एकड़ शासकीय भूमि को निजी बताकर दर्ज करने पर पटवारी निलंबित, 10 भूमि स्वामियों पर FIR के निर्देश

ढाई सौ एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को निजी भूमि बनाकर, भूमि स्वामियों के नाम पर किया दर्ज कोरबा 07 फरवरी 2025/ कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा तहसील करतला अंतर्गत पटवारी हल्का नंबर 34 ग्राम चोरभट्ठी के पटवारी लोकेश्वर मैत्री को ढाई सौ एकड़ से अधिक शासकीय भूमि को निजी भूमि बनाकर भूमि स्वामियों के नाम पद दर्ज करने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के प्रतिवेदन के आधार पर निलंबित कर उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान नियत किया गया है। इस मामले में कलेक्टर ने नियम विरूद्ध बटांकन दर्ज करने…

Read More

अब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच : परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर 07 फरवरी 2025/ पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक…

Read More

सभी विभागों में ई-आफिस का पूर्ण क्रियान्वयन 31 मार्च 2025 तक करें सुनिश्चित, सरकार का लक्ष्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत करना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ई-ऑफिस: छत्तीसगढ़ सरकार का सुशासन और पारदर्शिता की ओर एक और बड़ा कदम मंत्रालय के सभी विभागों में ई-ऑफिस प्रारंभः 16 विभागाध्यक्ष कार्यालय भी ई-ऑफिस से जुड़े सक्ती जिले में ई-ऑफिस की शुरूआत रायपुर 7 फरवरी 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार सुशासन को सशक्त बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में, 1 जनवरी 2025 को विभागीय सचिवों की बैठक में सभी विभागों और कार्यालयों में ई-ऑफिस को लागू करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि…

Read More

छत्तीसगढ़ का अनुपम सौंदर्य सदैव आपकी स्मृतियों में रहेगा अंकित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री से मिले सैन्य अधिकारी, छत्तीसगढ़ यात्रा को बताया अविस्मरणीय नक्सल उन्मूलन से स्मार्ट सिटी तक अधिकारियों ने जाना छत्तीसगढ़ के विकास का सफर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित हुए अधिकारी रायपुर, 07 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ बहुत सुंदर प्रदेश है और नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और समृद्ध जैव विविधता इसे खास पहचान देती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नेशनल डिफेंस कॉलेज से आए 18 सैन्य और सिविल सर्विस के अधिकारियों के दल ने छत्तीसगढ़ भ्रमण उपरांत उनसे मुलाकात कर…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य करेंगे महाकुंभ में स्नान…विधानसभा अध्यक्ष ने लिखा आमंत्रण-पत्र !

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में प्रयागराज जाने किया आमंत्रित. रायपुर 07 फरवरी 2025 : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित समस्त मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष एवं सभी विधायकों व सांसदों (लोकसभा व राज्यसभा) को 13 फरवरी 2025 (गुरुवार) को प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पत्र लिख कर कहा है कि गंगा, यमुना और सरस्वती के पावन…

Read More

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने किया दंतेवाड़ा के विकास कार्यों का अवलोकन : महिला आत्मनिर्भरता, युवाओं के रोजगार और पीड़ित परिवारों के पुनर्वास कार्य को सराहा

रायपुर 06 फरवरी 2025/ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय, रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली के अध्ययन यात्रा-2025 के अंतर्गत 18 वरिष्ठ अधिकारियों का दल दंतेवाड़ा पहुंचकर जिले में संचालित सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का अवलोकन किया और जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने सबसे पहले गीदम स्थित डेनेक्स फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने नवा दंतेवाड़ा गारमेंट फैक्ट्री की शुरुआत की थी। इस फैक्ट्री में निर्मित कपड़ों…

Read More

आबकारी सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा:अवैध मदिरा और मादक पदार्थों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर, 06 फरवरी 2025/ आबकारी विभाग की सचिव सह आयुक्त सुश्री आर. संगीता ने आज नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉरपोरेशन, उड़नदस्ता दल, एवं विभिन्न जिलों के आबकारी अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा एवं राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सुश्री संगीता ने अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक के निर्धारित राजस्व लक्ष्यों की सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सरगुजा आगमन पर विशेष ट्रैफिक एडवायजरी जारी, रैली और जनसभा के मद्देनज़र बदले जाएँगे मार्ग, जानें पूरी जानकारी

ट्रैफिक एडवायजरी : भारी वाहनों, यात्री बसों, फोर व्हीलर एवं टू-व्हीलर वाहनों के शहर के बाहर एवं रिंग रोड़ हेतु आवागमन हेतु अम्बिकापुर/ विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का दिनांक 07.02.2025 सरगुजा आगमन, रैली एवं जनसभा प्रस्तावित होने से आम जनता को यातायात के संबंध में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत् रखते हुये अम्बिकापुर शहर एवं अम्बिकापुर से होकर आने-जाने वाली वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था सुगम एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सके इसलिए सरगुजा पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवायजरी (प्रातः 10 बजे से व्ही. व्ही.आई.पी के…

Read More

डोंगरगढ़ के प्रज्ञागिरी में 32वां अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन संपन्न, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – विश्व शांति के लिए बुद्ध के संदेश आज भी प्रासंगिक

रायपुर, 6 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान समय में, जब संपूर्ण विश्व आपसी भौतिक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है, ऐसे में भगवान बुद्ध के शांति और करुणा के संदेश पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। मानवता के उत्थान और शांति के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए बुद्ध के दिखाए रास्ते का अनुसरण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी बुद्ध के संदेशों का व्यापक प्रभाव देखने को मिलता है, जिसके कारण यहाँ सभी धर्मों के लोग आपसी सौहार्द, भाईचारे और…

Read More